फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   india post recruitment 2021 bumper vacancy for 10th 12th pass in these various posts

भारतीय डाक: इस राज्य पोस्टल सर्कल में निकलीं हैं नौकरियां, 10वीं, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Thu, 15 Jul 2021 03:39 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 15 Jul 2021 03:39 PM IST
सार

दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और मल्टी टॉस्किंग स्टाफ के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं।

विज्ञापन
india post recruitment 2021 bumper vacancy for 10th 12th pass in these various posts
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय डाक में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। पंजाब पोस्टल सर्कल ने विभिन्न पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और मल्टी टॉस्किंग स्टाफ के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों को स्पीड पोस्ट के जरिए आवेदन करना होगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़ें।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 10 जुलाई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 18 अगस्त, 2021

आवेदन शुल्क - आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। 

आयु सीमा - 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए 18 अगस्त 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु  18 वर्ष होनी चाहिए। पोस्ट असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर अधिकतम 25 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता -

विज्ञापन

  • पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास बेसिक कंप्यूटर में सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - इस पद के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास करने 

वेतन - 

  • पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट - चयनित आवेदकों को 25,500 से 81,100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - अभ्यर्थियों को बतौर वेतन 18,000 से 56,900 रुपये दिए जा सकते हैं।

पदों का विवरण

कुल पद - 57

  • पोस्टल असिस्टेंट - 45
  • सॉर्टिंग असिस्टेंट - 09
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ - 03
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed