फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD 2021 Notification Released for recruitment for 25, 271 Constables on ssc.nic.in check dates & details    

एसएससी जीडी भर्ती 2021: 25 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू

Sat, 17 Jul 2021 12:16 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 17 Jul 2021 12:16 PM IST
सार

  • कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 25 हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों पर आवेदन की शुरुआत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
SSC GD 2021 Notification Released for recruitment for 25, 271 Constables on ssc.nic.in check dates & details    
CAPF - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 25 हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों पर आवेदन की शुरुआत भी हो चुकी है। ये रिक्तियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri Result Live 2021: इन विभागों में बंपर नौकरियां, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं
विज्ञापन


अभी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2021 की तारीख जारी नहीं हुई है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न सशस्त्र बलों में कुल 25,271 रिक्तियां भरी जाएंगी।  चयनित उम्मीदवारों को स्तर 3 का वेतन मिलेगा जो कि 21700 रुपये से लेकर 69100 रुपये के बीच होगा। इन रिक्तियों के लिए 18 साल से लेकर 23 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है। इन रिक्तियों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तारीख
इवेंट  तारीख
ऑनलाइन एप्लीकेशन की शुरुआत  17 जुलाई, 2021
आवेदन की आखिरी तारीख  31 अगस्त, 2021
ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख  2 सितंबर, 2021
ऑफलाइन चालान की आखिरी तारीख  4 सितंबर 2021
ऑफलाइन चालान की फीस 7 सितंबर, 2021
परीक्षा की तारीख अभी जारी होना बाकी है

अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए  31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed