फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 : जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन

Sat, 12 Jun 2021 06:04 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 12 Jun 2021 06:04 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आईएमआर ने विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित आवेदकों को सालाना 12 लाख रुपये तक की नौकरी भी दी जा सकती है। बता दें अगर सरकारी नौकरी पाने की लगन सच्ची हो और तो थोड़ी सी मेहनत की जाए तो नौकरी पाना आसान है। बस जरूरत है तो सही मौके की। इसलिए amarujala.com यहां आपको सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई भर्तियों की जानकारी दे रहा है। इसके साथ ही पदों का विवरण, अधिसूचना, वेतन और चयन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो सकती है। पढ़िए... 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Jobs Results News Updates 12 june apply now
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:02 PM, 12-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: पश्चिम रेलवे ने नर्सिंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की

पश्चिम रेलवे ने नर्सिंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कि कुल 18 नर्सिंग स्टाफ पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थी इन रिक्तियों को लेकर जारी अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट wr.indianrailways.gov.in के जरिए पढ़ सकते हैं। इस पदों पर अभ्यर्थियों का चुनाव साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इन रिक्तियों को लेकर इंटरव्यू 21 जून को है। इन रिक्तियों के लिए  भारतीय नर्सिंग परिषद या बीएससी द्वारा मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूल या अन्य संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में 3 साल का कोर्स पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
05:41 PM, 12-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: यहां नौकरियों के लिए जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

भारतीय तटरक्षक बल  नाविक जीडी व यांत्रिक के 350 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा। इंडियान कोस्ट गार्ड की वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in के अनुसार, नाविक/यांत्रिक (पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होगी। कुल रिक्तियां 350 हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफशियल वेबसाइट पर दो जुलाई से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई शाम 6 बजे तक है। नाविक जीडी के लिए रिक्तियों की संख्या 260, नाविक डीबी (डोमेस्टिक ब्रांच) 50 और यात्रिक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स ) 40 है। इन नौकरियों के लिए 18 से 22 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
04:46 PM, 12-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में नौकरियां, सैलरी 1 लाख रुपये

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट- II, प्रोजेक्ट कंसल्टेंट (नॉन-मेडिकल) और अन्य शामिल हैं। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रति माह एक लाख रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 जून 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट -II पद के लिए पोस्ट ग्रैजुएशन (एमडी, एमएस, डीएनबी) मांगा गया है। इसके साथ ही एक साल का अनुभव भी मांगा गया है। एमबीबीएस के बाद चार साल का अनुभव मांगा गया है। रिसर्च असोसिएट III के लिए एमपीएच, एमएस, एमफॉर्मा और एमटेक की डिग्री मांगी गई है। वहीं, प्रोजेक्ट कंसलटेंट (नॉन-मेडिकल) के लिए पीएचडी की डिग्री मांगी गई है। प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट-2 पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 64,000 रुपये और प्रोजेक्ट रिसर्च एसोसिएट-3 के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 54 हजार रुपये एवं प्रोजेक्ट कंसलटेंट को 1 लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
04:22 PM, 12-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: डेंटल सर्जन की नौकरियां, जल्द करें आवेदन

भोपाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डेंटल सर्जन के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन  प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  sams.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 5 जून से ही हो चुकी है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है। कुल रिक्तियों की संख्या 51 है।

 
03:37 PM, 12-Jun-2021

सरकारी नौकरी 2021: यहां निकली हैं बंपर नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 1500 रिक्तियां निकाली हैं। ये सभी पद अपरेंटिस के हैं। जिनके लिए आईटीआई उत्तीर्ण उम्मीदवार फौरन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://nclcil.in/ के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून से ही शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 9 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 800 रिक्तियां फिटर, 500 रिक्तियां इलेक्ट्रिशियन, 100 रिक्तियां वेल्डर और 100 रिक्तियां मोटर मशीन के पदों के लिए हैं। वेल्डर के पदों के लिए 8वीं पास व आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह से इलेक्ट्रिशियन के लिए 10वीं पास व आईटीआई वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
 
03:07 PM, 12-Jun-2021

Govt Jobs : एचएसएससी के यह हैं रिक्त पद

चयन प्रक्रिया के जरिए सामान्य के 187, एससी के 93, बीसीएस के 72, ईडब्ल्यूएस के 52, बीसीबी के 42, ईएसएम जनरल के 37, ईएसएम बीसीबी के 15, ईएसएम एससी के 11, ईएसएम बीसीए के 11 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:04 PM, 12-Jun-2021

सरकारी नौकरी: एचएसएससी ने निकालीं हैं बंपर नौकरियां

एचएसएससी यानी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कमांडों विंग में कांस्टेबल के 520 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 14 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 12वीं पास अभ्यर्थी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 
01:06 PM, 12-Jun-2021

Sarkari Vacancy: आरपीएससी- 800 से भी ज्यादा पदों पर आवेदन करने के लिए यह है निर्धारित योग्यता

किसी भी संकाय में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 1 जनवरी, 2022 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर विस्तृत विवरण पढ़ सकते हैं। 
12:23 PM, 12-Jun-2021

Sarkari Naukri 2021: आरपीएससी- इन पदों पर होने जा रही हैं भर्तियां

  • सब इंस्पेक्टर एपी – 746
  • सब इंस्पेक्टर आईबी – 64
  • प्लाटून कमांडर आरएसी  – 38
  • सब इंस्पेक्टर एमबीसी – 11
11:42 AM, 12-Jun-2021

Sarkari Jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने निकालीं हैं 859 पदों पर नौकरियां

राजस्थान सरकार ने राजस्थान में पुलिस उपनिरीक्षक यानी सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 859 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 09 जून, 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed