फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana staff selection commission HSSC invited application for 520 posts of male constable in commando wing

सरकारी नौकरी: 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 520 पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, मिलेगा 69000 रुपये तक का वेतन

Wed, 09 Jun 2021 10:06 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 09 Jun 2021 10:06 AM IST
सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस की कमांडो विंग में कांस्टेबल के 520 पदों पर मांगे आवेदन। 

विज्ञापन
Haryana staff selection commission HSSC invited application for 520 posts of male constable in commando wing
हरियाण पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने 520 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। 14 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बारहवीं पास अभ्यर्थी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए हरियाणा पुलिस की कमांडो विंग में कांस्टेबल के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसमें एससी के 93, बीसीएस के 72, बीसीबी के 42, ईडब्ल्यूएस के 52, ईएसएम जनरल के 37, ईएसएम एससी के 11, ईएसएम बीसीए के 11 और ईएसएम बीसीबी के 15 पद आरक्षित हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़ें। 

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 14 जून , 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 29 जून, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 5 जुलाई, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा - 1 जून 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।   

शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का दसवीं कक्षा या उच्च शिक्षा में एक विषय के तौर पर हिन्दीं या संस्कृत पढ़ना अनिवार्य है।   

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन शारीरिक मापतौर परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पीएसटी व पीईटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आवेदकों को 90 मिनट में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों का जवाब देना होगा।  

वेतन- चयनित आवेदकों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed