फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Recruitment 2021: Rajasthan Police Bharti Online Application Re-Opened For Sub Inspector & Platoon Commander Posts

बंपर नौकरियां : राजस्थान पुलिस एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Wed, 09 Jun 2021 07:32 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 09 Jun 2021 07:32 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी की ओर से राजस्थान पुलिस भर्ती 2021 के तहत 859 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 जून, 2021 से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
RPSC Recruitment 2021: Rajasthan Police Bharti Online Application Re-Opened For Sub Inspector & Platoon Commander Posts
आरपीएससी : राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राजस्थान सरकार ने राजस्थान में पुलिस उपनिरीक्षक यानी सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों के लिए एक बार फिर बंपर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से की जाएंगी। बता दें कि राजस्थान में सभी राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं जैसे राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) और राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) आदि का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा ही किया जाता है।  

विज्ञापन

 

राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी की ओर से राजस्थान पुलिस भर्ती 2021 के तहत 859 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 जून, 2021 से शुरू हो चुकी है। पुलिस भर्ती अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर रिक्ति के पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून, 2021 है। 
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन यानी आरपीएससी की ओर से इस संबंध में संशोधित अधिसूचना भी जारी की गई है। इसे आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। भर्ती संबंधी अधिक विवरण आगे पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पदों का विवरण 
 

सब इंस्पेक्टर एपी – 746 पद
पदनाम क्षेत्र सामान्य ईडब्ल्यूएस ओबीसी एससी एसटी एमबीसी कुल
सब इंस्पेक्टर एपी नॉन टीएसपी 242 66 176 73 73 33 663
सब इंस्पेक्टर एपी टीएसपी 52 0 0 3 28 0 83
सब इंस्पेक्टर आईबी – 64 पद
सब इंस्पेक्टर आईबी नॉन टीएसपी 40 6 0 10 4 3 63
सब इंस्पेक्टर आईबी टीएसपी 1 0 0 0 0 0 1
प्लाटून कमांडर आरएसी  – 38 पद
प्लाटून कमांडर आरएसी नॉन टीएसपी 15 3 7 6 6 1 38
सब इंस्पेक्टर एमबीसी – 11 पद
सब इंस्पेक्टर एमबीसी टीएसपी 4 0 0 0 7 0 11

 


पात्रता मानदंड

आवेदक उम्मीदवार को देवनागरी लिपियों में हिंदी पढ़ने - लिखने के कामकाजी ज्ञान के साथ किसी भी संकाय में स्नातक की डिग्री और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, आवेदक उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2022 को 20 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, शारीरिक मानदंड के अनुसार, पुरुष उम्मीदवार के लिए ऊंचाई- 168 सेंटीमीटर और छाती का माप 81-86 सेंटीमीटर होना चाहिए। वहीं, महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और वजन 47.5 किलोग्राम होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क 

  • जनरल और ओबीसी (क्रीमी लेयर): 350 रुपये
  • गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी और विशेष ओबीसी राजस्थान के उम्मीदवार: 250 रुपये
  • राजस्थान के एससी / एसटी / दिव्यांग उम्मीदवार: 150 रुपये


अहम तारीखें

  • अधिसूचना जारी होने की तारीख : 03 फरवरी, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि शुरू: 09 जून, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 29 जून, 2021

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन 
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 09 जून, 2021 से 29 जून, 2021 तक rpsc.rajasthan.gov.in या https://sso.rajasthan.gov.in/signin के जरिये आवेदन कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा। आरपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट या आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर देख सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed