Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं रिक्तियां और कब तक करना है आवेदन
{"_id":"60b98a98f173415ce4780df3","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-results-news-updates-04-june-2021","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं रिक्तियां और कब तक करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 04 Jun 2021 05:55 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 04 Jun 2021 05:55 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: कोरोना काल में विभिन्न सरकारी विभागों में भर्तियां निकालींं गईं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:54 PM, 04-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: कर्नाटक पुलिस में कांस्टेबल पदों की बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
कर्नाटक पुलिस ने कांस्टेबल पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी rec21.ksp-online.in के जरिए कांस्टेबल पदों की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 4 हजार है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 25 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में समय सीमा से पहले इन नौकरियों के लिए अपना आवेदन कर लें। अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ कांस्टेबल पदों की इन नौकरियों के लिए 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए पीयूसी, एचएससी, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटिगिरी के लिए इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 19 साल से लेकर 27 साल तक रखी गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है।
05:25 PM, 04-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: यहां बिजली कंपनियों में निकली हैं 23 सौ से ज्यादा रिक्तियां
राजस्थान सरकार की बिजली कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, पर्सनेल ऑफिसर से लेकर जूनियर असिस्टेंट तक के कुल 2370 (1295+1075) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हालांकि, यह भर्ती कोई नई भर्ती नहीं है। इसके तहत पहले फरवरी से मार्च 2021 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लेकिन अब इस भर्ती प्रक्रिश आवश्यक संशोधन करके पुन: इसे खोला गया है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में आर्थिक पिछडे़ श्रेणी के लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान और दो साल से भर्ती न होने कारण ऊपरी आयु सीमा में छूट भी बढ़ाई गई है।
स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां पदानुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन्हें आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया सात जून से दोबारा शुरू होने जा रही है। 2370 पदों पर भर्ती का विस्तृत विवरण यहां आगे की स्लाइडस में दिया गया है।
स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएनएल) की आधिकारिक वेबसाइट https://energy.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां पदानुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन्हें आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया सात जून से दोबारा शुरू होने जा रही है। 2370 पदों पर भर्ती का विस्तृत विवरण यहां आगे की स्लाइडस में दिया गया है।
विज्ञापन
04:54 PM, 04-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की नौकरियों के लिए आवेदन शुरू
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली में शिक्षकों के करीब 5800 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये भर्ती इंग्लिश, बंगाली, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी विषयों में टीजीटी के लिए है। अभ्यर्थी dsssbonline.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।रिक्त पदों का विवरण -
टीजीटी (बंगाली) महिला- 1
टीजीटी (इंग्लिश) पुरुष- 1029
टीजीटी (इंग्लिश) महिला- 961
टीजीटी (उर्दू) पुरुष- 346
टीजीटी (उर्दू) महिला - 57
टीजीटी (संस्कृत) पुरुष - 866
टीजीटी (संस्कृत) महिला - 1159
टीजीटी (पंजाबी) पुरुष - 382
टीजीटी (पंजाबी) महिला - 492
04:01 PM, 04-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली 120 रिक्तियां
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में 120 रिक्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए uppsc.up.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 जुलाई है। हॉर्टिकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग विभाग में असिस्टेंट केमिस्ट, स्वॉयल केमिस्ट, एंटोमोलोजिस्ट, हॉर्टिकल्चरिस्ट, असिस्टेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट, फ्रूट ब्रीडर, फ्लॉवर ब्रीडर, सायतोजेनेटिसिस्ट, पाथोलॉजिस्ट, साइंटिस्ट इत्यादी विभागों में रिक्तियां निकाली गई है।
03:21 PM, 04-Jun-2021
सरकारी नौकरी 2021: एनडीएमसी में निकली हैं बंपर भर्तियां, 22 जून तक करें आवेदन
एनडीएमसी ने भर्ती अधिसूचना जारी की है। ये भर्ती अधिसूचना कोलियरी इंजीनियर, लाइजनिंग ऑफिसर, माइनिंग इंजीनियर, सर्वेयर, इलेक्ट्रिकल ओवरमैन, माइन ओवरमैन और मैकेनिकल ओवरमैन इत्यादि पदों के लिए निकाली गई है। इन विभिन्न पदों के लिए नौकरी के इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 2 जून यानी कि आज से ही हो चुकी है। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के पास यह अच्छा मौका है, क्योंकि इन नौकरियों में शानदार सैलरी ऑफर की जा रही है।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआत- 2 जून
आवेदन की आखिरी तारीख- 22 जून
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआत- 2 जून
आवेदन की आखिरी तारीख- 22 जून
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
02:52 PM, 04-Jun-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: एम्स जोधपुुर में निकलीं हैं नौकरियां, सीनियर रेजिडेंट के पदों पर करें आवेदन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने जुलाई सत्र के लिए सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों को लेकर जारी अधिसूचना को भी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर पढ़ सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी समय सीमा से पहले इन पदों के लिए जरूर आवेदन कर लें। इन रिक्तियों के लिए 45 साल से ज्यादा उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीनियर रेसिडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 PM, 04-Jun-2021
Sarkari Vacancy: वायुसेना के पदों पर आवेदन करने के लिए यह है निर्धारित योग्यता
वायुसेना के पदों पर आवेदन करने के लिए 1 जुलाई 2022 को अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी या गैर-तकनीकी) के लिए अधिकतम आयु सीमा क्रमश: 24 वर्ष और 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदकों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 56,100 रुपये से लेकर 1,10,700 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जा सकता है।
01:15 PM, 04-Jun-2021
सरकारी नौकरी: आईएएफ के 334 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) द्वारा वायुसेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी) 2021 के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इस परीक्षा के जरिए ग्राउंड ड्यूटी समेट 334 पदों पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। चयनित आवेदकों की नियुक्ति फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी में तकनीकी व गैर तकनीकी क्षेत्र में बतौर कमीशन ऑफिसर की जाएगी। खास बात यह है कि इन पदों पर के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आईएएफ की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर 1 जून से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
12:13 PM, 04-Jun-2021
Sarkari Jobs: यूपी पुलिस के 1329 पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर एवं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 1329 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसमें यूपी पुलिस क्लर्क के 624, यूपी पुलिस अकाउंट्स के 358 और पुलिस सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 295 शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
10:58 AM, 04-Jun-2021
Govt Jobs: डीएसएसएसबी ने हेड क्लर्क, पटवारी, काउंसलर के पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन
डीएसएसएसबी यानी दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 7,236 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 मई, 2021 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 24 जून, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए टीजीटी के 6258, असिस्टेंट टीचर प्राइमरी और नर्सरी के 628, सचिवालय के लिए कनिष्ठ सहायक एलडीसी के 278, काउंसलर के 500, हेड क्लर्क के 12 और पटवारी के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।