फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पुलिस भर्ती 2021: 1 जून से शुरू होगी 1329 सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया

Mon, 31 May 2021 06:32 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 31 May 2021 06:32 PM IST
सार


 

विज्ञापन
UPPRPB UP Police ASI Recruitment 2021 Online Application for 1329 Clerk PSI Confidential and ASI Accounts Posts on 1 June
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर एवं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए कल से आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कुल रिक्तियों की संख्या 1329 है। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण पहले इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रारंभिक तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था। इन रिक्तियों के लिए बार-बार तारीखों में बदलाव हो रहा था और अब अभ्यर्थी कल से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। यूपी पुलिस एएसआई 2021 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, पदों की संख्या, एप्लीकेशन प्रक्रिया एवं सैलरी अन्य की जानकारी अभ्यर्थी अगली स्लाइड में पढ़ सकते हैं।



इसे भी पढ़ें-अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड: सीएचएसएल परीक्षा स्थगित, 1 अगस्त को होनी थी आयोजित

UPPRPB UP Police ASI Recruitment 2021 Online Application for 1329 Clerk PSI Confidential and ASI Accounts Posts on 1 June
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कुल 1329 रिक्तियों में से 624 पद यूपी पुलिस क्लर्क, 358 पद यूपी पुलिस अकाउंट्स और 295 पद पुलिस सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) के हैं। इन रिक्तियों के लिए अधिसूचना 23 मार्च को जारी हुई थी। पहले इन पदों के लिए 1 मई से लेकर 15 मई तक आवेदन होने थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण उस वक्त इनको टाल दिया गया था और आवेदन की प्रारंभिक तिथि और आखिरी तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri LIVE 2021: जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक करना है आवेदन



 

UPPRPB UP Police ASI Recruitment 2021 Online Application for 1329 Clerk PSI Confidential and ASI Accounts Posts on 1 June
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थी 1 जून से लेकर 31 जून तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को इन 1329 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उसके बाद आवेदन शुल्क भरना होगा। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (क्लर्क) पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 WPM और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड  30 WPM होनी चाहिए। इसी तरह, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (अकाउंट्स) पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक डिग्री के साथ ही हिंदी टाइपिंग की गति 15 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। पुलिस सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय) पदों के लिए  हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट मांगा गया है।

इन रिक्तियों के लिए 21 से 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरियां : 10 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका आज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed