Sarkari Naukri 2021 LIVE : उत्तर रेलवे ने 3000 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं भर्तियां, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन
{"_id":"61416a488ebc3e847a376090","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-job-alert-results-news-updates-15-september-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE : उत्तर रेलवे ने 3000 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं भर्तियां, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 15 Sep 2021 04:51 PM IST
वर्तिका तोलानी
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 15 Sep 2021 04:51 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: विभिन्न राज्यों द्वारा रिक्त पदों को भरने के लिए भर्तियां निकली गईं हैं। कुछ सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं कुछ के लिए शुरू होने वाली है। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
sarkari naukri
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
04:49 PM, 15-Sep-2021
Sarkari Naukri: चयनित आवेदकों की होगी ट्रेनिंग
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त किया जाएगा और वे एक निश्चित अवधि के लिए शिक्षुता प्रशिक्षण से गुजरेंगे। समयावधि विस्तृत अधिसूचना में उपलब्ध होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरआरसी, उत्तर रेलवे की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
03:46 PM, 15-Sep-2021
सरकारी नौकरी: कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 10+2 प्रणाली या इसके समकक्ष के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों में आईटीआई पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 15 वर्ष से अधिक और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
02:48 PM, 15-Sep-2021
Sarkari job: 20 सितंबर से कर सकते हैं आवेदन
रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे ने संगठन में 3093 अपरेंटिस पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। रिक्तियों को भरने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होगी और 20 अक्तूबर, 2021 को समाप्त होगी। उम्मीदवार आरआरसीएनआर की आधिकारिक साइट rrcnr.org पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
01:59 PM, 15-Sep-2021
सरकारी नौकरी: स्नातक करने वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
आयोग द्वारा निकालीं गई भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास विशेष क्षेत्र में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास एक विषय के रूप में भौतिकी या मैकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ विज्ञान में स्नातक की डिग्री या मास्टर डिग्री भी होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
12:54 PM, 15-Sep-2021
Sarkari Naukri Live 2021: यह है महत्वपूर्ण जानकारी
- पद का नाम : Additional Private Secretary (एपीएस)
- पदाें की संख्या : 176 पद
- संभावित मासिक वेतन : 9,300 रुपये से 34,800 रुपये तक
- ग्रेड पे स्केल : 4,800 रुपये
11:42 AM, 15-Sep-2021
Sarkari Job: यह है आवेदन शुल्क
- अनारक्षित/ ओबीसी: 100/- रुपये
- एससी/ एसटी: 40/- रुपये
- नि:शक्तजन : शून्य
- ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क : 25/- रुपये (सभी के लिए)
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 15-Sep-2021
Sarkari Naukri: अतिरिक्त निजी सचिव के पद पर भी निकलीं भर्तियां
इन पदों के अलावा यूपीएसएससी (UPPSC) ने यूपी सचिवालय भर्ती 2013 के लिए अतिरिक्त निजी सचिव (APS) के पदों पर नौकरियां निकालीं हैं और इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 2013 के पहले पंजीकृत उम्मीदवार 13 सितंबर, 2021 से 12 अक्तूबर, 2021 तक भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।
10:07 AM, 15-Sep-2021
Govt Jobs: यह है निर्धारित योग्यता
प्रधानाचार्य के पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन आज यानी 15 सितंबर को जारी होगा।
09:32 AM, 15-Sep-2021
सरकारी नौकरी: आज से आवेदन शुरू
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 15 सितंबर
- परीक्षा शुल्क भरने की अंतिम तिथि - 12 अक्तूबर
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 15 अक्तूबर
- लिखित परीक्षा की संभावित तिथि - 12 दिसंबर
08:58 AM, 15-Sep-2021
LIVE : उत्तर रेलवे ने 3000 से भी ज्यादा पदों पर निकालीं भर्तियां, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 1370 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रधानाचार्य के 13, विभिन्न विषयों के प्रवक्ता के 1254, कर्मशाला अधीक्षक के 16 और पुस्तकालयाध्यक्ष के 87 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।