Sarkari Naukari Live: यहां मिलेगी सरकारी नौकरी से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट, अपनी ड्रीम जॉब देख करें अप्लाई
{"_id":"651392f951a615fee309c713","slug":"sarkari-naukari-result-2023-live-updates-check-latest-government-job-notification-date-application-eligibility-2023-09-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukari Live: यहां मिलेगी सरकारी नौकरी से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट, अपनी ड्रीम जॉब देख करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 27 Sep 2023 05:10 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Wed, 27 Sep 2023 05:10 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukari Result 2023 Live Updates: अलग-अलग राज्यों और सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पसंद की नौकरी नीचे देखकर उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां आपको सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट मिलेगी।
विज्ञापन
jobs
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
05:09 PM, 27-Sep-2023
Bihar SSC Inter Level Recruitment 2023
बिहार एसएससी ने राज्य में 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर दी है। दरअसल बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अब 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 27 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। बस आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर
05:09 PM, 27-Sep-2023
UPPSC MO Recruitment
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, प्रोफेसर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।
विज्ञापन
03:47 PM, 27-Sep-2023
SSC Inter Level Recruitment 2023
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अब 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 27 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। बस आधिकारिक वेबसाइट http://bssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।यहां पढ़ें पूरी खबर...
02:59 PM, 27-Sep-2023
GD Medical Officer Recruitment 2023
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने राज्य में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - wbpsc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर (दोपहर 3.00 बजे तक) है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
02:02 PM, 27-Sep-2023
RRC ER Kolkata Apprentices Recruitment
रेलवे भर्ती सेल कोलकाता पूर्वी रेलवे में 3115 विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:03 PM, 27-Sep-2023
CG Apex Bank Recruitment 2023
छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड में सहायक प्रबंधक, सामान्य सहायक, कार्यालय सहायक और समिति प्रबंधक के 398 पदों पर भर्तियां चल रही हैं। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.cgapexbank.com पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
10:07 AM, 27-Sep-2023
CPCB Recruitment 2023
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत अनुबंध के आधार पर सलाहकारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
09:11 AM, 27-Sep-2023
NHAI Recruitment 2023
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने प्रबंधक, उप प्रबंधक, महाप्रबंधक और जूनियर हिंदी अनुवादक के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
08:38 AM, 27-Sep-2023
CG JE AE Recruitment 2023
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर की तरफ से राज्य में सहायक अभियंता (एई) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
08:20 AM, 27-Sep-2023
Lady Supervisor Recruitment 2023
झारखंड लेडी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर 2023 तक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...