फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Recruitment Cell RRC ER Kolkata Apprentices recruitment apply at rrcrecruit.co.in

Railway Jobs: पूर्वी रेलवे में 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Wed, 27 Sep 2023 12:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 27 Sep 2023 12:22 PM IST
सार

RRC ER Kolkata: रेलवे भर्ती सेल कोलकाता पूर्वी रेलवे में विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Railway Recruitment Cell RRC ER Kolkata Apprentices recruitment apply at rrcrecruit.co.in
पूर्वी रेलवे भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RRC ER Kolkata Apprentices Recruitment: रेलवे भर्ती सेल कोलकाता पूर्वी रेलवे में 3115 विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 27 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

RRC ER आयु सीमा

आरआरसी ईआर कोलकाता में  विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार  कक्षा 10वीं / मैट्रिक एनसीवीटी प्रमाणपत्र के साथ पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना भी जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। 

विज्ञापन

RRC ER Kolkata आवेदन शुल्क

  • जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 100 रुपये

  • एससी/एसटी/पीएच: कोई शुल्क नहीं

  • सभी श्रेणी की महिला: कोई शुल्क नहीं

परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

Eastern Railway ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ईआर की आधिकारिक वेबसाइट - rrcer.com पर जाएं।

  • अपरेंटिस की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए 'लिंक' पर जाएं।

  • अपना विवरण दर्ज करें और 'आगे बढ़ने के लिए क्लिक करें' पर जाएं।

  • ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर आदि सहित अपना मूल विवरण भरें।

  • अब, अपनी यूनिट प्राथमिकता चुनें।

  • स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।

RRC ER Apprentice भर्ती विवरण

  • हावड़ा डिवीजन 659 पद

  • लिलुआ कार्यशाला 612 पद

  • सियालदह डिवीजन 440 पद

  • कांचरापाड़ा कार्यशाला 187 पद

  • मालदा डिवीजन 138 पद

  • आसनसोल वर्कशॉप 412 पद

  • जमालपुर कार्यशाला 667 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed