Medical Officer Jobs: इस राज्य में मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्तियां, वेतन करीब डेढ़ लाख
WBPSC Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने राज्य में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBPSC General Duty Medical Officer Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने राज्य में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर (दोपहर 3.00 बजे तक) है।
WBPSC Medical Officer रिक्तियों का विवरण
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पश्चिम बंगाल ईएसआई मेडिकल सेवा में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) की कुल 300 रिक्तियों को भरना है। जिनमें से 102 रिक्तियां अनारक्षित वर्ग के लिए हैं, 67 रिक्तियां एससी वर्ग के लिए हैं, 19 रिक्तियां एसटी वर्ग के लिए हैं, 43 रिक्तियां ओबीसी-ए (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए , 29 रिक्तियां ओबीसी-बी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए हैं, 14 रिक्तियां पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और 26 रिक्तियां ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं।
WBPSC Recruitment पात्रता मानदंड
-
आयु सीमा: 01 जनवरी, 2023 तक सामान्य मेडिकल स्नातकों के लिए 36 वर्ष और स्नातकोत्तर मेडिकल योग्यता रखने वालों के लिए 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार लागू है।
-
शैक्षणिक योग्यता: भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 (1956 का 102) की पहली और दूसरी अनुसूची या तीसरी अनुसूची के भाग-2 में शामिल चिकित्सा योग्यता और पश्चिम बंगाल में चिकित्सा प्रैक्टिशनर के रूप में पंजीकरण होना चाहिए।
WBPSC Recruitment आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 210 रुपये है। एस.सी./एस.टी. पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों और 40% और उससे अधिक की शारीरिक विकलांगता वाले बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
वेतनमान
पश्चिम बंगाल में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से 1,44,300 रुपये वेतन मिलेगा।