Sarkari Naukri Result Live: यूपी, बिहार और पंजाब समेत विभिन्न राज्यों में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
{"_id":"634b77b0ffa28d5260070ebd","slug":"sarkari-jobs-naukri-result-2022-live-govt-jobs-result-check-latest-naukri-updates-in-hindi-on-16-october","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result Live: यूपी, बिहार और पंजाब समेत विभिन्न राज्यों में हजारों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sun, 16 Oct 2022 04:32 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 16 Oct 2022 04:32 PM IST
खास बातें
Govt Jobs Sarkari Result Naukri 2022 Live: अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों इस समय बंपर भर्तियां जारी हैं। इन विभागों में आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। आप हमारे इस लाइव ब्लॉग की मदद से विभिन्न सरकारी भर्तियों और रिजल्ट के बारे में सभी जरूरी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
04:16 PM, 16-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022 Live: कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CGL भर्ती, 2021 के टियर-2 परीक्षा का आयोजन 08 अगस्त, 2022 और 10 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा आयोग द्वारा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, आयोग ने 24 अगस्त, 2022 को परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था। इस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी।03:42 PM, 16-Oct-2022
Sarkari Result: एसएससी सीजीएल 2021 टियर-2 परीक्षा का परिणाम जारी
कर्मचारी चयन आयोग यानी कि एसएससी ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल/CGL भर्ती, 2021 के टियर-2 परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:02 PM, 16-Oct-2022
Punjab Teacher Recruitment: इस तारीख तक कर लें आवेदन
पंजाब शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्तूबर, 2022 से शुरू हो चुकी है। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है। भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।02:47 PM, 16-Oct-2022
Sarkari Naukri 2022: भर्ती का विवरण
पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से जारी की गई शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 5994 निर्धारित की गई है। इनमें से 3000 पद नए हैं और 2994 पद बैकलॉग के हैं। भर्ती में 975 पद महिला उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षित हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।02:33 PM, 16-Oct-2022
Punjab Teacher Recruitment: पंजाब में शिक्षक के हजारों पदों पर भर्ती
पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड ने शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे नोटिफिकेशन को पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।02:00 PM, 16-Oct-2022
Bihar Civil Court Recruitment के लिए कैसे करें आवेदन?
- सबसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट districts.courts.gov.in/patna पर जाएं।
- यहां होम पेज पर जाएं रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक कर आवेदन पत्र भरें।
- अब पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से शुल्क भुगतान करें।
- उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:52 PM, 16-Oct-2022
Bihar Court Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रपत्र भरने के लिए पोर्टल पर लिंक शुरू होने की प्रारंभिक तिथि : 20 सितंबर, 2022
- आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि : 20 अक्तूबर, 2022
- बिहार सिविल कोर्ट भर्ती परीक्षा तिथि : बाद में सूचित की जाएगी
12:44 PM, 16-Oct-2022
Sarkari Naukri: बिहार में निकलीं 7500 से ज्यादा नौकरियां
बिहार जिला न्यायालयों में चपरासी, क्लर्क, स्टेनोग्राफर और रीडर बनने का मौका मिल रहा है। इसके तहत पिछले माह ही 7,692 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। अब इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आ चुकी है। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/patna से बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।12:36 PM, 16-Oct-2022
Sarkari Naukri Result 2022: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 3887 उम्मीदवारों को अपॉइंटमेंट के लिए चयनित किया गया है। 9754 उम्मीदवारों ने एमटीएस पेपर-2 परीक्षा में सफलता हासिल की थी।11:28 AM, 16-Oct-2022
कमेंट
कमेंट X