फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Board Exam 2026: Special Exams for West Asia Students in 40 Subjects

सीबीएसई: पश्चिम एशिया के सात देशों में फिर होगी 12वीं की परीक्षा, क्या फिर से देनी होगी फीस?

Tue, 22 Sep 2026 07:14 PM IST
आकाश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 07:14 PM IST
सार

CBSE Class 12 Board Exam 2026: पश्चिम एशिया के सात देशों में युद्ध की वजह से रद्द हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद विशेष मूल्यांकन से मिले अंकों से असंतुष्ट छात्रों को अब फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा। सीबीएसई 40 विषयों में परीक्षा कराएगा।
 

विज्ञापन
CBSE Class 12 Board Exam 2026: Special Exams for West Asia Students in 40 Subjects
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

CBSE Class 12 Board Exam 2026: सीबीएसई ने पश्चिम एशिया के सात देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। इन देशों में बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं। इन देशों में 40 विषयों की परीक्षाएं रद्द हुई थीं। इनमें 20 अकादमिक विषय भी शामिल थे।

विज्ञापन


परीक्षाएं रद्द होने के बाद प्रभावित छात्रों के परिणाम तैयार करने के लिए सीबीएसई ने 27 मार्च को विशेष मूल्यांकन योजना जारी की थी। इसी योजना के आधार पर पश्चिम एशियाई देशों के सभी नियमित छात्रों के परिणाम 13 मई को भारत और विदेशों के अन्य 12वीं के छात्रों के साथ घोषित किए गए थे।

विज्ञापन

अब किन छात्रों को फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा?

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि विशेष मूल्यांकन योजना के तहत जिन छात्रों के परिणाम घोषित किए गए थे और जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें अब उन विषयों में परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिनकी परीक्षा पहले नहीं हो सकी थी। निजी छात्रों के परिणाम भी इसी मूल्यांकन योजना के तहत बाद में घोषित किए गए थे।

विज्ञापन

40 विषयों में होगी परीक्षा, छात्र अपनी पसंद के विषय चुन सकेंगे

सीबीएसई अब पश्चिम एशियाई देशों के उन सभी 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा कराएगा, जिनके परिणाम विशेष मूल्यांकन योजना के तहत घोषित किए गए हैं।

यह परीक्षा पहले रद्द किए गए 40 विषयों में होगी। छात्र अपनी पसंद के विषयों में परीक्षा दे सकेंगे। सीबीएसई के अनुसार, इस परीक्षा का परिणाम अंतिम माना जाएगा। यह पहले घोषित परिणाम की जगह लेगा।

विज्ञापन

परीक्षा की तारीख कब आएगी?

सीबीएसई ने अभी परीक्षा की तारीख और डेटशीट जारी नहीं की है। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तारीख और डेटशीट की जानकारी दी जाएगी।

क्या परीक्षा के लिए फिर से फीस देनी होगी?

  • नहीं। पात्र छात्रों से परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • परीक्षा फॉर्म पात्र छात्रों को सीधे जमा करना होगा।
  • इसके लिए किसी अन्य माध्यम से फॉर्म जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

परीक्षा केंद्र में नहीं होगा बदलाव

  • सीबीएसई के अनुसार, परीक्षा केंद्र पहले वाले ही रहेंगे। यानी छात्रों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव नहीं किया जाएगा।
  • बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed