फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2023: यहां पढ़िए सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट, अपनी पसंद की नौकरी देखकर अभी करें अप्लाई

Fri, 13 Oct 2023 06:55 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 06:55 PM IST
खास बातें

Sarkari Job 2023: कई सरकारी विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार इनके लिए अप्लाई कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट के लिए अमर उजाला को फॉलो करते रहें।

विज्ञापन
Sarkari job live updates 2023 latest notification of gate upsc upssc uppsc and other sarkari naukri
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:55 PM, 13-Oct-2023

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, आज से एनिमल अटेंडेंट पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी डिटेल नीचे पढ़कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। यहां पर पढ़ें पूरी खबर
06:54 PM, 13-Oct-2023

MSC Bank Recruitment

महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक, मुंबई की तरफ से जूनियर ग्रेड प्रशिक्षु अधिकारियों, प्रशिक्षु क्लर्कों और स्टेनो टाइपिस्ट (मराठी) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mscbank.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।

 
विज्ञापन
06:54 PM, 13-Oct-2023

Territorial Army Officers Recruitment 2023

टेरिटोरियल आर्मी में अधिकारी पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इच्छुक महिला पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 23 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर 2023 तक है।
03:44 PM, 13-Oct-2023

Sarkari Job 2023: उत्तराखंड में भर्ती

UKPSC JE Recruitment 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की तरफ से युवाओं के लिए नौकरियों की सौगात दी गई है। संयुक्त राज्य जूनियर इंजीनियर सेवा परीक्षा 2023 के माध्यम से राज्य में जूनियर इंजीनियरों (JE) की भर्ती होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।...अधिक पढ़ें
01:48 PM, 13-Oct-2023

Sarkari Job 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए भर्तियां

IB Recruitment 2023 Notification: भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से इंटेलिजेंस ब्यूरो में सुरक्षा सहायक (SA)/मोटर ट्रांसपोर्ट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (सामान्य) के कुल 677 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया कल, यानी 14 अक्तूबर से शुरू होगी। आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और 27 वर्ष है। आवेदन की फीस 500 रुपये है।...अधिक पढ़ें
01:01 PM, 13-Oct-2023

Sarkari Naukri In SSC: एसएससी का एग्जाम कैलेंडर जारी

SSC February Exam Calendar 2024: एसएससी ने फरवरी 2024 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ फरवरी में होने वाली परीक्षाओं की तिथियां भी सामने आ चुकी है।...अधिक पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:01 PM, 13-Oct-2023

Government Jobs 2023: राजस्थान में एनिमल अटेंडेंट की बंपर भर्ती

Animal Attendant Recruitment 2023: राजस्थान में आज से एनिमल अटेंडेंट के करीब 6000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 600 और 400 रुपये है।...अधिक पढ़ें
12:26 PM, 13-Oct-2023

Sarkari Job 2023: शिक्षा विभाग में भर्तियां

CG Jobs In Education Field: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने लैबोरेटरी अटेंडेंट, सर्वेंट, चौकीदार और स्वीपर के पद पर भर्ती चल रही है। कम पढ़े लिखे और सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।...अधिक पढ़ें
11:05 AM, 13-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती

Safdarjung Hospital Recruitment 2023: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 909 पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदन शुल्क 600 और शून्य रुपये है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25-30 वर्ष (पदानुसार) होनी चाहिए।...अधिक पढ़ें
09:45 AM, 13-Oct-2023

Sarkari Naukri 2023: राजस्थान सहकारी बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती

Rajasthan Cooperative Bank Recruitment 2023: राजस्थान सहकारी बैंक ने वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, कंप्यूटर प्रोग्रामर और बैंकिंग सहायक के 635 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन विंडो 18 अक्तूबर 2023 को खुलेगी। आवेदन शुल्क 600 और 400 रुपये है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।...अधिक पढ़ें
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed