फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023 Registration begins at rsmssb.rajasthan.gov.in for 5934 posts

RSMSSB Recruitment 2023: इस राज्य में एनिमल अटेंडेंट की बंपर भर्ती, जानें पात्रता मानदंड और आवेदन का तरीका

Fri, 13 Oct 2023 01:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 01:46 PM IST
सार

Animal Attendant Recruitment 2023: राजस्थान में आज से एनिमल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़ें और समय रहते पंजीकरण कर दें।

विज्ञापन
RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023 Registration begins at rsmssb.rajasthan.gov.in for 5934 posts
RSMSSB Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, आज से एनिमल अटेंडेंट पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी डिटेल नीचे पढ़कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 13 अक्तूबर से शुरू हो रही है और अंतिम तिथि 11 नवंबर, 2023 तक है। सुधार सुविधा पंजीकरण की अंतिम तिथि से अगले 7 दिनों तक के लिए खुली रहेगी। लिखित परीक्षा अगले साल अप्रैल से जून के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के तहत 5934 रिक्तियों को भरा जाएगा। भर्ती विवरण नीचे देख सकते हैं-
गैर अनुसूचित क्षेत्र - 5281 पद
अनुसूचित क्षेत्र - 653 पद

विज्ञापन

योग्यता एवं आयुसीमा

पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में काम करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क अनारक्षित श्रेणी के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी और अन्य श्रेणियों के लिए 400 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जाना चाहिए।

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें

  • आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने के लिए मांगा गया विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • पेज डाउनलोड करें और इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed