IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में होने जा रही बंपर भर्ती, डॉक्यूमेंट्स के साथ रहें तैयार
IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
विस्तार
IB Recruitment 2023 Notification: भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से इंटेलिजेंस ब्यूरो में सुरक्षा सहायक (SA)/मोटर ट्रांसपोर्ट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (सामान्य) के पद पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर, 2023 तक है।
IB Recruitment रिक्तियों का विवरण
गृह मंत्रालय इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में सुरक्षा सहायक (मोटर परिवहन) और एमटीएस पदों के लिए 677 रिक्तियों की भर्ती कर रहा है। पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
सुरक्षा सहायक: 362 पद
-
एमटीएस: 315 पद
IB Recruitment आवेदन शुल्क
आईबी सुरक्षा सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के अलावा अन्य उम्मीदवारों के लिए आईबी भर्ती आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
IB Recruitment आयुसीमा
आईबी एमटीएस भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है। सुरक्षा सहायक के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष है।
IB Recruitment शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा उत्तीर्ण) या समकक्ष होना चाहिए। उस राज्य का अधिवास प्रमाण पत्र होना चाहिए जिसके लिए उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
IB Recruitment 2023 वेतन
-
सुरक्षा सहायक (मोटर परिवहन) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 21700 से 69100 रुपये स्तर 3 के मुताबिक वेतन मिलेगा।
-
एमटीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 18000 से 56900 रुपये स्तर 1 के मुताबिक वेतन मिलेगा।