फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC February Exam Calendar 2024 Grade C, SSA, JSA & other exam dates out at ssc.nic.in

SSC Exam Calender 2024: फरवरी लिए एसएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, जानिए किस तारीख को होगी कौन-सी परीक्षा

Fri, 13 Oct 2023 10:40 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 10:40 AM IST
सार

SSC February Exam Calendar 2024: एसएससी ने फरवरी 2024 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ फरवरी में होने वाली परीक्षाओं की तिथियां भी सामने आ चुकी है। नीचे बताए तरीके से कैलेंडर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
SSC February Exam Calendar 2024 Grade C, SSA, JSA & other exam dates out at ssc.nic.in
SSC Exam Calender 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC February Exam Calendar 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी फरवरी परीक्षा कैलेंडर 2024 जारी कर दिया है। आयोग की ओर से फरवरी, 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई हैं। जो भी उम्मीदवार आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या शामिल होने वाले हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाकर ये कैलंडर देख सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2018-2019 और ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा - 2020-2022 अगले साल 6 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षाएं और उनकी तिथियां

एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2018-2019 और एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2020-2022 7 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। जेएसए/एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2019-2020 और जेएसए/एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2021-2022 8 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। केंद्रीय सचिवालय सहायक ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2018-2022 12 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एसएससी फरवरी परीक्षा कैलेंडर

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एसएससी फरवरी परीक्षा कैलेंडर 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसमें आप परीक्षा की तिथियां देख सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed