फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Jobs Live: एनटीपीसी-यूपीएसएसएससी सहित कई विभागों में भर्तियां, पढ़ें सरकारी नौकरी की हर लेटेस्ट अपडेट

Mon, 06 Nov 2023 03:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 03:58 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इन भर्तियों के लिए हर योग्यता का उम्मीदवार आवेदन करने का पात्र है। अगर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो इस सपने को साकार करने का यह सुनहरा मौका है।
 

विज्ञापन
Government jobs 2023 live BPSSC SI Recruitment CTET UP Board CBSE Board Datesheet UPSC UP Police UPSSSC Update
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

03:56 PM, 06-Nov-2023

Sarkari Job 2023: दिल्ली हाई कोर्ट में भर्ती

Delhi High Court Judicial Service Recruitment 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजधानी की विभिन्न अदालतों में न्यायाधीशों की भर्ती के लिए दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा (DJSE 2023) के लिए एक अधिसूचना जारी की है। दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 07 नवंबर 2023 से शुरू होगी।...अधिक पढ़ें
03:44 PM, 06-Nov-2023

Sarkari Job 2023: चितरंजन नेशनल कैंसर संस्थान में भर्ती

CNCI Recruitment: चितरंजन नेशनल कैंसर संस्थान (सीएनसीआई) कोलकाता ने स्पेशलिस्ट ग्रेड I, स्पेशलिस्ट ग्रेड II, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और एडमिनिस्ट्रेटिव मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती चल रही है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cnci.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:44 PM, 06-Nov-2023

Sarkari Naukri result Update 2023 BEML Recruitment 2023

बीईएमएल लिमिटेड की तरफ से कई क्षेत्रों में कार्यकारी निदेशक, उप महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, अधिकारी, सहायक अधिकारी, मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, प्रबंधक और प्रबंधन प्रशिक्षु के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
03:43 PM, 06-Nov-2023

ITBP Constable GD Recruitment 2023

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (Constable GD) के 248 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इन रिक्तियों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ये रिक्तियां खेल कोटा-2023 के तहत हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2023 से आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2023 तक रहेगी।
01:52 PM, 06-Nov-2023

Jobs: आईआरईएल में भर्ती

IREL Supervisor Recruitment 2023: आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने गैर-संघीय पर्यवेक्षक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआरईएल की आधिकारिक वेबसाइट irel।co।in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2023 तक है।
12:06 PM, 06-Nov-2023

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में भर्ती

AAI Junior Executives Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर कार्यकारी के 496 पदों पर भर्ती की जा रही है। अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai।aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:28 AM, 06-Nov-2023

सरकारी भर्ती: एम्स में भर्ती

AIIMS Rishikesh Faculty Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश ने फैकल्टी पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:13 AM, 06-Nov-2023

Sarkari naukri 2023: एनटीपीसी में भर्ती

NTPC Executive Recruitment 2023: एनटीपीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव (कंबाइंड साइकल पावर प्लांट) के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।...अधिक पढ़ें
10:02 AM, 06-Nov-2023

सरकारी नौकरी: अप्रेंटिस भर्ती

NLC Apprentice Recruitment 2023: नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया लिमिटेड में 877 पदों पर अपरेंटिसशिप के लिए भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  nlcindia।in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2023 तक है।
10:02 AM, 06-Nov-2023

AIIMS INI SS Result

AIIMS INI SS January 2024 Result: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने जनवरी 2024 सत्र के लिए डीएम, एमसीएच, एमडी-अस्पताल प्रशासन पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय महत्व संस्थान सुपर-स्पेशियलिटी (INI SS) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा 28 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams.ac.in से एम्स आईएनआई एसएस परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed