फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi High Court Judicial Service Exam Recruitment 2023 Know how to apply at delhihighcourt .nic.in

Delhi High Court Recruitment 2023: दिल्ली हाईकोर्ट में निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन

Mon, 06 Nov 2023 02:30 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 06 Nov 2023 02:30 PM IST
सार

Delhi High Court Judicial Service Exam 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की तिथि जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Delhi High Court Judicial Service Exam Recruitment 2023 Know how to apply at delhihighcourt .nic.in
jobs

विस्तार

Delhi High Court Judicial Service Recruitment 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय ने राजधानी की विभिन्न अदालतों में न्यायाधीशों की भर्ती के लिए दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा (DJSE 2023) के लिए एक अधिसूचना जारी की है। दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 07 नवंबर 2023 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2023 शाम साढ़े पांच बजे तक है।  

विज्ञापन

DJSE 2023 आयुसीमा

दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायिक सेवा भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

DHC Latest Job Recruitment कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण

दिल्ली उच्च न्यायालय में दिल्ली न्यायिक सेवा भर्ती के तहत कुल 53 रिक्तियों को भरा जाना है। कैटेगरीवाइज विवरण यहां देख सकते हैं।

  • सामान्य  34 पद

  • एससी 05 पद

  • एसटी 14 पद

विज्ञापन

DHC Judicial Service Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायिक सेवा पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

Delhi JS 2023 आवेदन शुल्क

  • जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1500 रुपये

  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 400 रुपये है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से ही किया जा सकता है।

Delhi High Court Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया

दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा के तहत उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। 

  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा

  • मुख्य लिखित परीक्षा

  • इंटरव्यू

  • दस्तावेज़ सत्यापन

  •  मेडिकल जांच

DHC Judicial Service Recruitment वेतन

दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की भर्ती के लिए दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को 77840 रुपये से 136520 रुपये का वेतन हर महीने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed