Jammu Kashmir Election Result Live: परिणाम हुए साफ, एनसी-कांग्रेस गठबंधन बनाएगी सरकार, भाजपा 29 पर सिमटी
{"_id":"670468129836b409fb04b803","slug":"jammu-kashmir-election-result-2024-live-updates-vote-counting-jk-vidhan-sabha-chunav-win-lose-seats-news-2024-10-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Election Result Live: परिणाम हुए साफ, एनसी-कांग्रेस गठबंधन बनाएगी सरकार, भाजपा 29 पर सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 08 Oct 2024 07:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Oct 2024 07:02 PM IST
खास बातें
Jammu Kashmir Election Result Live 2024: जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना पूर्ण हो गए हैं। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्तूबर को मतदान हुआ था। परिणाम की संपूर्ण जानकारी के लिए यहां पढ़ें पूरा अपडेट
विज्ञापन
Jammu Kashmir Election Result 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:02 PM, 08-Oct-2024
यह फैसला भाजपा की नीतियों के खिलाफ
सेंट्रल शाल्टेंग से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि यह उन लोगों की जीत है, जिन्हें पिछले 10 सालों में दबाया गया... लोगों को भाजपा की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वे इससे मुक्ति चाहते थे... यह फैसला भाजपा की नीतियों के खिलाफ है।
06:57 PM, 08-Oct-2024
भाजपा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक सीटें मिलीं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद दिया है और भाजपा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक सीटें दी हैं। इसके लिए मैं जम्मू-कश्मीर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही BJP के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई देता हूं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा के लिए संकल्पित है। जम्मू-कश्मीर को आतंकमुक्त बनाकर देश के अन्य हिस्सों की तरह इसे विकसित बनाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
विज्ञापन
06:55 PM, 08-Oct-2024
'लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना है'
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश करूंगा... मैं उन मतदाताओं का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के उम्मीदवारों को कामयाबी दिलाई है। एक बात तय है कि भाजपा की जम्मू-कश्मीर की जो सियासत रही है जनता ने उसके खिलाफ मतदान किया है... आम तौर पर देखा जाए तो आज उनका नामों-निशान इस चुनाव में मिट गया है लेकिन बड़ी बात ये है कि कश्मीर, जम्मू के पहाड़ी इलाके, यहां वोटों का बंटवारा नहीं हुआ... अब हम जो गठबंधन के लोग हैं हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इन 5 सालों में लोगों को एक साफ-सुथरी और ऐसी हुकूमत दें जो लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे।"
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश करूंगा... मैं उन मतदाताओं का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के उम्मीदवारों को कामयाबी दिलाई है। एक बात तय है कि भाजपा की जम्मू-कश्मीर की जो सियासत रही है जनता ने उसके खिलाफ मतदान किया है... आम तौर पर देखा जाए तो आज उनका नामों-निशान इस चुनाव में मिट गया है लेकिन बड़ी बात ये है कि कश्मीर, जम्मू के पहाड़ी इलाके, यहां वोटों का बंटवारा नहीं हुआ... अब हम जो गठबंधन के लोग हैं हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इन 5 सालों में लोगों को एक साफ-सुथरी और ऐसी हुकूमत दें जो लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे।"
06:47 PM, 08-Oct-2024
अंतिम परिणाम इस तरह रहे
नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। बीजेपी- 29 सीटें, पीडीपी- 3 सीटें, जम्मू-कश्मीर पीपल कॉन्फ्रेंस, सीपीआई(एम) और आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट जीती और निर्दलीय- 7 सीटें।
04:26 PM, 08-Oct-2024
चार बजे तक के रुझान
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजे
- फोटो : अमर उजाला
03:36 PM, 08-Oct-2024
उमर को मिला जीत का सर्टिफिकेट
बडगाम से जीतने के बाद उमर अब्दुल्ला को मिला जीत का सर्टिफिकेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:09 PM, 08-Oct-2024
बिजबेहरा से जीती एनसी
श्री गुफवाड़ा-बिजबेहरा सीट से एनसी के उम्मीदवार बशीर अहमद शाह वीरी चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 33299 वोट मिले हैं। वहीं, महबूबा मुफ्ती की बेटी और पीडीपी की उम्मीदवार इल्जिता मुफ्ती को 23529 वोट मिले हैं।03:04 PM, 08-Oct-2024
नौशेरा सीट पर सुरिंदर कुमार चौधरी जीते
नौशेरा सीट से एनसी के उम्मीदवार सुरिंदर कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 35069 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के रविंदर रैना को 27250 वोट मिले हैं।02:59 PM, 08-Oct-2024
यह एक बड़ी जीत है, हम जीत गए हैं: सज्जाद गनी लोन
पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने कहा, 'यह एक बड़ी जीत है। हम जीत गए हैं। मैं केंद्र से अपील करूंगा कि वह प्रयोग करना बंद करे। मुझे लगता है कि उन्हें राज्य का दर्जा देना चाहिए और इस क्षेत्र के लोगों को शांति से रहने देना चाहिए।'
02:47 PM, 08-Oct-2024
उमर अब्दुल्ला ने आवाम का कहा शुक्रिया
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और बडगाम से जीते उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा कि अभी पूरा नतीजा नहीं आया है, उसके बाद इस पर बात करेंगे। जिस तरह से एनसी को जीत मिली है, उसके लिए हम मतदाताओं के आभारी हैं। लोगों ने हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा समर्थन दिया है। अब हमारी कोशिश यह साबित करने की होगी कि हम इन वोटों के लायक हैं।