Rajasthan Political Crisis: पर्यवेक्षकों ने गहलोत को दी क्लीन चिट, बैठक बुलाने वाले नेताओं पर कार्रवाई की बात
{"_id":"633272a325b79d06a376a1d3","slug":"rajasthan-political-crisis-live-congress-observer-ajay-maken-will-submit-report-to-sonia-gandhi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Political Crisis: पर्यवेक्षकों ने गहलोत को दी क्लीन चिट, बैठक बुलाने वाले नेताओं पर कार्रवाई की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 27 Sep 2022 07:21 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 27 Sep 2022 07:21 PM IST
खास बातें
Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। आलम यह है कि गहलोत गुट के नेता ने अजय माकन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत के इस रुख के बाद से सोनिया गांधी खासी नाराज हैं।
विज्ञापन
अशोक गहलोत, सोनिया गांधी और सचिन पायलट
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:22 PM, 27-Sep-2022
राजस्थान में सियासी संकट के बीच सीएम अशोक गहलोत को क्लीन चिट मिल गई है। हालांकि, ऐसा सूत्रों का कहना है। बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को नौ पन्नों की रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें तकनीकी तौर पर गहलोत को क्लीन चिट दी गई है।
साथ ही बैठक बुलाने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। शांतिलाल धारीवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास और धर्मेंद राठौड़ के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश हुई है।
साथ ही बैठक बुलाने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। शांतिलाल धारीवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास और धर्मेंद राठौड़ के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश हुई है।
07:08 PM, 27-Sep-2022
राजस्थान में सियासी संकट के बीच सीएम आवास पर अशोक गहलोत ने विधायकों से मुलाकात की है। हालांकि, इससे पहले गहलोत ने बोले कि आलाकमान को कभी चुनौती नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
05:38 PM, 27-Sep-2022
अशोक गहलोत और सोनिया गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
03:46 PM, 27-Sep-2022
राजस्थान में जारी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए। पायलट के करीबी सूत्रों ने कहा कि पायलट निजी काम से दिल्ली आए हैं और इसका मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से कुछ लेना देना नहीं है, वे दोपहर में नियमित उड़ान से दिल्ली गए थे।
इस बीच पायलट ने मीडिया के एक वर्ग में आई उन खबरों का खंडन किया है कि उनकी मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पार्टी आलाकमान से बात हुई है। पायलट ने ट्वीट कर इस खबर को 'असत्य' बताया है।
ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि कांग्रेस विधायक सचिन पायलट समर्थन करने वाले विधायकों के अलावा अन्य विधायकों के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से आलाकमान के फैसले का इंतजार करने को कहा है।
इस बीच पायलट ने मीडिया के एक वर्ग में आई उन खबरों का खंडन किया है कि उनकी मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पार्टी आलाकमान से बात हुई है। पायलट ने ट्वीट कर इस खबर को 'असत्य' बताया है।
ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि कांग्रेस विधायक सचिन पायलट समर्थन करने वाले विधायकों के अलावा अन्य विधायकों के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से आलाकमान के फैसले का इंतजार करने को कहा है।
02:36 PM, 27-Sep-2022
सचिन पायलट दिल्ली रवाना
सचिन पायलट जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। कहा जा रहा है कि वे सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात में सचिन पायलट अपनी बात रख सकते हैं।
02:31 PM, 27-Sep-2022
विधायकों के बदले सुर
माकन के बयान के बाद विधायकों के सुर बदलने लगे हैं। रविवार को शांति धारीवाल के घर पर हुई बैठक में बसपा से कांग्रेस में आए विधायक संदीप यादव भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि मैं किसी पक्ष के साथ नहीं हूं। यादव ने कहा कि वे आलाकमान के साथ हैं। आलाकमान जो भी निर्देश देगा वह उसकी पालना करेंगे। जो चल रहा है, यह कांग्रेस पार्टी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें सब चीजें पार्टी आलाकमान पर छोड़ देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:16 PM, 27-Sep-2022
मैंने आलाकमान से नहीं की है बात-पायलट
सचिन पायलट ने मीडिया में चल रही आलाकमान से बात करने की खबर को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैंने न आलाकमान से बात कही है और न ही सीएम अशोक गहलोत से बात की है। ये झूठी खबर चलाई जा रही है।


02:06 PM, 27-Sep-2022
गहलोत नामांकन भरेंगे या नहीं, जानकारी नहीं: मधुसूदन मिस्त्री
कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि गहलोत नामांकन भरेंगे या नहीं, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
01:49 PM, 27-Sep-2022
शीर्ष नेतृत्व तय करेगा सीएम फेस: विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा
मुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट का समर्थन कर रहे कांग्रेस विधायक जयपुर में उनके आवास पर पहुंचे। विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व यहां 2023 के चुनाव के लिए संगठन का पुनर्गठन कर रहा है। शीर्ष नेतृत्व सीएम फेस तय करेगा।
01:33 PM, 27-Sep-2022
विधायक दिव्या मदेरणा ने महेश जोशी को बताया अनुशासनहीन
पहली बार विधायक बनीं दिव्या मदेरणा ने पार्टी के मुख्य सचेतक महेश जोशी और संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। दिव्या ने कहा कि एक तरफ वो पार्टी की सीएलपी बैठक के लिए विधायकों को फोन करते हैं। दूसरी ओर शांति धारीवाल के घर पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करते हैं, वो अनुशासनहीन व्यक्ति हैं। जो पार्टी नेतृत्व के निर्देश नहीं मानते। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर कैसे मुख्य सचेतक ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने मुख्य सचेतक महेश जोशी के द्वारा मिलने वाले किसी निर्देश की पालना न करने का भी एलान कर दिया है।