फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update Live: यमुना खतरे के निशान से ऊपर, बेतवा का जलस्तर बढ़ा

Wed, 24 Aug 2022 02:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Aug 2022 02:28 PM IST
खास बातें

Weather Forecast Update MP, Rajasthan Live News in Hindi: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पूर्वी भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी जारी की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती परिसंचरण के कारण जमकर बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान और इससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण राजस्थान के मध्य हिस्सों की ओर बढ़ गया है। इस कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Forecast Updates Live: IMD Rain Alert, Himachal Uttarakhand Landslide, MP Flood News, Mausam Jankari
मौसम - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:25 PM, 24-Aug-2022

सीएम शिवराज ने बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

मध्य प्रदेश में आई बाढ़ से कई जिले जलमग्न हैं। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था। 
01:39 PM, 24-Aug-2022
यमुना और बेतवा नदी बांधों से पानी छोड़े जाने से उफना गई हैं। जिससे यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबकि बेतवा नदी खतरे के निशान के करीब है। बाढ़ के कारण कई गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है। मंगलवार को बेतवा में 5.44 लाख क्यूसेक और यमुना में 10 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन
12:42 PM, 24-Aug-2022

ओडिशा में बारिश की संभावना

बाढ़ प्रभावित महानदी डेल्टा क्षेत्र और राज्य के उत्तरी जिलों सहित ओडिशा के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने दिन में और बारिश की चेतावनी दी है। भुवनेश्वर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, कटक और खुर्दा के साथ, बुधवार की तड़के से हल्की बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी क्षेत्र के सुंदरगढ़, झारसुगुडा, संबलपुर और देवगढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा (7 सेमी के बीच) होने की संभावना है। 20 सेमी)।
11:52 AM, 24-Aug-2022

हिमाचल में 147 सड़कें ठप,

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन से मंगलवार सुबह तक 147 सड़कें ठप थीं। इसके अलावा 475 बिजली ट्रांसफर व 50 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा 43 सड़कें कुल्लू जिले में ठप हैं।
11:13 AM, 24-Aug-2022

चंबा में भारी बारिश से सलूणी में मढ़ी नाले का पुल बहा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। भारी बारिश ने सलूणी, चुराह उपमंडल में जमकर कहर मचाया है। सलूणी हिमगिरि रोड (शुक्राह) पर मढ़ी नाले का पुल बह गया है। सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। ग्राम पंचायत (कुठेड बुधोड़ा) के गांव प्रितमास में भारी बारिश से मक्की की फसल बर्बाद हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर विभागीय टीमें और लेबर भेज दी गई है। उधर, लाहौल की पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरे हैं।
10:32 AM, 24-Aug-2022

गंगीय पश्चिम बंगाल में कल तक भारी बारिश 

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं के कारण गंगीय पश्चिम बंगाल में गुरुवार सुबह तक भारी बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिको ने कहा, कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में मंगलवार से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:15 AM, 24-Aug-2022

चिरबाटिया में फटा बादल

टिहरी में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला
टिहरी जिला घनसाली क्षेत्र के चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने की सूचना मिली है। बादल फटने से जनहानि नहीं हुई है, लेकिन खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बादल फटने की पुष्टि की है। बुधवार सुबह 7 बजे चिरबाटिया के ऊपर बादल फटने की सूचना मिली है। जिससे मूलगढ़-थार्ती मार्ग थार्ती के पास बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि मूलगढ़ क्षेत्र के ऊपर बादल फटा है, जिससे  कृषि भूमि को बहुत नुकसान पहुंचा है। वहीं नरेन्द्रनगर के समीप मलबा और बोल्डर आने से ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे फिर से यातायात के लिए बंद हो गया है। चार दिन बाद बीती रात को ही हाईवे यातायात के लिए खुल पाया था।
09:41 AM, 24-Aug-2022

शिवराज ने पीएम से की बातचीत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से बात की। सीएम ने प्रधानमंत्री को राज्य में हुई अत्यधिक बारिश और इसके कारण आई बाढ़ और जलजमाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीएम ने सेना और एनडीआरएफ की तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए पीएम को धन्यवाद दिया।
09:21 AM, 24-Aug-2022

कोटा में लगातार बारिश से हालात और खराब

कोटा में लगातार बारिश से हालात और खराब हो गए हैं। कोटा की निचली बस्तियों में पानी भरने से लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए। लोग समान छोड़कर सुरक्षित स्थान पर निकल रहे हैं।
छबड़ा में सेना ने किया एयरलिफ्ट
कोटा, धौलपुर, करौली और झालावाड़ में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हजारों लोग पानी में फंसे हुए हैं। इन जिलों में लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं दो दिन से बारां के छबड़ा क्षेत्र के खुरई, गोड़िया मेहर, बटावदापार में 500 से अधिक लोग फंस गए। जिसके बाद सेना बुलाई गई और लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। वहीं भारी बारिश के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
08:39 AM, 24-Aug-2022
चंबल नदी में फिर बाढ़ आ गई है। इसकी चपेट में आगरा जिले के बाह-पिनाहट क्षेत्र के 17 से अधिक गांव हैं, जिनका संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। बुधवार सुबह चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रभावित गांव के सभी स्कूल बंद करा दिए हैं। प्रशासन और पुलिस के अलावा स्वास्थ, पशुपालन, विद्युत, सिंचाई व अन्य विभागों की टीमों ने प्रभावित गांवों में राहत व बचाव कार्य के लिए डेरा डाल लिया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed