Puducherry Election 2021 Live: पुडुचेरी में साढ़े छह बजे तक 78.03 फीसदी मतदान, बढ़-चढ़कर वोट डाल रहे लोग
{"_id":"606bb8158ebc3e8ca76f7c33","slug":"puducherry-assembly-election-2021-live-voting-percentage-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Puducherry Election 2021 Live: पुडुचेरी में साढ़े छह बजे तक 78.03 फीसदी मतदान, बढ़-चढ़कर वोट डाल रहे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 06 Apr 2021 06:44 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 06 Apr 2021 06:44 PM IST
खास बातें
- पुडुचेरी के 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 324 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।
विज्ञापन
वी नारायणस्वामी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:40 PM, 06-Apr-2021
पुडुचेरी में शाम साढ़े छह बजे तक 78.03 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक पुडुचेरी में शाम साढ़े छह बजे तक 78.03 फीसदी मतदान हुआ हैं।
05:24 PM, 06-Apr-2021
पुडुचेरी में शाम 5 बजे तक 68.86 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक पुडुचेरी में शाम 5 बजे तक 68.86 फीसदी मतदान हुआ हैं।
विज्ञापन
04:36 PM, 06-Apr-2021
पुडुचेरी में शाम 4 बजे तक 66.58 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार पुडुचेरी में शाम 4 बजे तक 66.58 फीसदी मतदान हुआ है।03:55 PM, 06-Apr-2021
राहुल ने मतदाताओं से कहा- मतदान करिए, भारत को आप से उम्मीद है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें, क्योंकि देश को उनसे उम्मीदें हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज अपना वोड डालिए। भारत आपसे उम्मीद कर रहा है।’’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों-भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’ गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज अपना वोड डालिए। भारत आपसे उम्मीद कर रहा है।’’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों-भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’ गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।
03:38 PM, 06-Apr-2021
भाजपा की अब तक नहीं हुई एंट्री
तमिलनाडु की तरह पुडुचेरी की राजनीति कई दशकों से डीएमके और एआईएडीएमके के बीच सिमटी हुई है। तमिलनाडु में भले ही इन दोनों पार्टियों ने बारी-बारी से राज किया, लेकिन पुडुचेरी हमेशा कांग्रेस का गढ़ बना रहा। इसके अलावा भाजपा यहां अब तक एंट्री नहीं कर सकी। दरअसल, केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते यहां के तमाम फैसले केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त एलजी करते हैं। इसके चलते मतदाता विकास के लिए राष्ट्रीय पार्टी को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में केंद्र की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार की अगुवाई वाले गठबंधन को विश्वास है कि इस बार उसे पुडुचेरी में राज करने का मौका मिल सकता है।
03:14 PM, 06-Apr-2021
दोपहर 3 बजे तक मतदान
असम 68.10 फीसदीकेरल 58.09 फीसदी
पुडुचेरी 66.06 फीसदी
तमिलनाडु 52.18 फीसदी
बंगाल: 66.73 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन
03:10 PM, 06-Apr-2021
इन सीटों पर रहेगी नजर
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ही नहीं, बल्कि कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला भी होगा। यहां यानम विधानसभा सीट पर हर किसी की नजर बनी हुई है। दरअसल, इस सीट से एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वह पुदुचेरी की थातांचवडी सीट से भी ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवी सुब्रमण्यन अपने गृह शहर कराईकल (उत्तर) से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर भी नजरें बनी हुई हैं। एआईएडीएमके नेता ए अंबलगन उप्पलाम सीट और ओम सखी सेगर ओर्लीनपेट सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। अंबालागन उप्पलाम सीट पर साल 2001 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन इस बार उनके सामने डीएमके उम्मीदवार व पूर्व विधायक एनीबाल कैनेडी मैदान में हैं। ओम सल्थी सेगर दो बार से नेलिथोप से जीते, लेकिन इस बार वह ऑरलिथ सीट से उतरे हैं। कामराज नगर सीट से पूर्व मंत्री एमओएचएफ शाहजहां चुनाव लड़ रहे हैं तो एमबालम सीट पर एम कंदलसामी और तिरुनलार सीट से आर कमलाकनन मैदान में हैं। एआईएडीएमके नेता अंबलगन के भाई ए बसकर एआईएडीएमके के टिकट पर मुदलियारपेट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मन्नादीपिप भी सीट काफी अहम है, क्योंकि यहां से पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री ए नमस्सिवयम भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने गृहनगर विलेनूर से चुनाव लड़ा था।02:33 PM, 06-Apr-2021
दोपहर 2 बजे तक मतदान
असम 53.23 फीसदीकेरल 47.47 फीसदी
पुडुचेरी 54.07 फीसदी
तमिलनाडु 40.94 फीसदी
बंगाल: 53.89 फीसदी
02:27 PM, 06-Apr-2021
चुनाव से ठीक पहले गिरी थी कांग्रेस सरकार
बता दें कि 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं, जबकि डीएमके ने तीन सीटें जीती थीं। इस गठबंधन से वी नारायणसामी मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले 22 फरवरी को उनकी सरकार गिर गई। ऐसे में कांग्रेस एक बार फिर राज्य की सत्ता में वापसी की हरसंभव कोशिश कर रही है, लेकिन एनडीए कड़ी चुनौती दे रहा है।02:15 PM, 06-Apr-2021
इस तरह हुआ सीटों का बंटवारा
इन चुनावों में भाजपा ने एन रंगासामी के नेतृत्व वाली एनआईएनआरसी व एआईएडीएमके से गठबंधन किया है। ऐसे में एआईएनआरसी 16, भाजपा 9 और एआईएडीएमके 5 पर चुनाव लड़ रही है। उधर, कांग्रेस और डीएमके गठबंधन भी ताल ठोक रहा है। कांग्रेस 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और यानम सीट पर एक निर्दलीय का समर्थन कर रही है। वहीं, डीएमके सहित अन्य दल 13 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। पुडुचेरी में अभिनेता से नेता बने कमल हसन और उनकी पार्टी भी किस्मत आजमा रही है।