फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Assam Visit Live: मोदी बोले- पूर्वोत्तर में कानून-व्यवस्था में सुधार, अफ्स्पा को पूरी तरह से हटाने की कोशिशें जारी

Thu, 28 Apr 2022 04:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Apr 2022 04:48 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दिफू में एक रैली को संबोधित किया। इससे पहले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्बी आंगलोंग में मांजा पशु चिकित्सा महाविद्यालय, वेस्ट कार्बी आंगलोंग कृषि महाविद्यालय, अम्पानी वेस्ट कार्बी आंगलोंग गवर्नमेंट कॉलेज सहित कई योजनाओं की आधारशिला रखी।

विज्ञापन
PM Modi Assam Visit Today To Inaugurate Cancer Hospitals and Several Development Projects News In Hindi
असम में पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala GFX

लाइव अपडेट

04:36 PM, 28-Apr-2022

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नेटवर्क को दिया जा रहा बढ़ावा

पीएम मोदी ने कहा कि देश में एक नई ताकत के साथ वेलनेस सेंटर के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नेटवर्क को बढ़ावा दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत के तहत भारत सरकार 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी दे रही है। 2014 से पहले केवल 7 एम्स थे, अब 16 नए एम्स हैं।  

 
04:13 PM, 28-Apr-2022

पीएम बोले, अगर ये नए अस्पताल खाली रहेंगे तो मुझे खुशी होगी...

कैंसर सेंटर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा, अस्पताल आपकी सेवा में हैं लेकिन अगर ये नए अस्पताल खाली रहेंगे तो मुझे खुशी होगी। मैं आपके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। हमारी सरकार ने योग, फिटनेस, स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य देखभाल पर भी ध्यान केंद्रित किया है। देश में नए टेस्टिंग सेंटर खोले जा रहे हैं।   
 
विज्ञापन
04:00 PM, 28-Apr-2022

पिछले आठ वर्षों में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र से अफ्स्पा (AFSPA) को पूरी तरह से हटाने के प्रयास जारी हैं। दिफू में 'शांति, एकता और विकास' रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अफ्स्पा को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से वापस लिया जा सकता है क्योंकि पिछले आठ वर्षों में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हिंसा में 75 प्रतिशत की कमी के साथ कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है, कानूनों को लागू करने से बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि अफ्स्पा को पहले त्रिपुरा और फिर मेघालय में रद्द कर दिया गया था। 

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले तीन दशकों में असम में पिछली सरकारों ने इसे बार-बार बढ़ाया था क्योंकि कानून व्यवस्था की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ था। पिछले आठ वर्षों में हालात पर नियंत्रण के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों से अफ्स्पा को हटा दिया गया है। हम इसे शेष हिस्सों से भी वापस लेने की कोशिश कर रहे हैं। अधिनियम नगालैंड, असम और मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में लागू है। 
03:54 PM, 28-Apr-2022

पीएम मोदी ने कैंसर उपचार केंद्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक कैंसर उपचार केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र का निर्माण राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट्स के संयुक्त उपक्रम ‘असम कैंसर केयर फाउंडेशन’ (एसीसीएफ) ने किया है। डिब्रूगढ़ का यह केंद्र एसीसीएफ द्वारा विकसित किये जा रहे 17 चिकित्सा केंद्रों में शामिल है। इनमें से सात का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी राज्य की एक दिवसीय यात्रा के दौरान करेंगे।

मोदी ने केंद्र के बाहर एक पट्टिका का अनावरण भी किया। इस दौरान असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा उपस्थित थे। मोदी ने असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थित केंद्र में सुविधाओं और उपकरणों का निरीक्षण किया। वह शाम को होने वाले एक अन्य कार्यक्रम में छह अन्य ऐसे केंद्रों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे। ये केंद्र बारपेटा, तेजपुर, जोरहाट, लखीमपुर, कोकराझार और दरांग में हैं।

मोदी इसी समारोह में धुबरी, गोलपाड़ा, गोलाघाट, शिवसागर, नलबारी, नागांव और तिनसुकिया में सात अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे। टाटा ट्रस्ट्स के एक प्रवक्ता ने पहले बताया था कि तीन और ऐसे कैंसर उपचार केंद्रों का निर्माण पूरा होने वाला है और इनका उद्घाटन इस साल के आखिर में किया जाएगा।

 
03:34 PM, 28-Apr-2022

रतन टाटा बोले, असम में सभी को मिले पहचान

उद्योगपति रतन टाटा ने असम के डिब्रूगढ़ में एक कार्यक्रम में कहा कि मैं अपने अंतिम वर्षों को स्वास्थ्य के लिए समर्पित कर रहा हूं। असम को एक ऐसा राज्य बनाएं जहां सभी को पहचान मिले और सभी इसके पहचानें। बता दें कि यहां पीएम मोदी अत्याधुनिक कैंसर सेंटर का उद्घाटन करेंगे और 7 नए कैंसर सेंटर का शिलान्यास करेंगे। 
 
12:03 PM, 28-Apr-2022

आजादी के अमृतकाल में कार्बी आंगलोंग भी शांति और विकास की तरफ बढ़ रहा 

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में कार्बी आंगलोंग भी शांति और विकास के नए भविष्य की तरफ बढ़ रहा है। अब यहां से हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना है। आने वाले कुछ वर्षों में हमें उस विकास की भरपाई करनी है, जो बीते दशकों में नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:02 PM, 28-Apr-2022

असम में अब 38 फीसदी अधिक परिवारों में पाइप से पानी पहुंच रहा

पीएम मोदी ने कहा कि जल जीवन मिशन के शुरु होने से पहले तक यहां 2 प्रतिशत से कम गांवों के घरों में पाइप से पानी पहुंचता था, वहीं अब 40 प्रतिशत परिवारों तक पाइप से पानी पहुंच चुका है। मुझे विश्वास है कि जल्द से जल्द असम के हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने लगेगा।
11:59 AM, 28-Apr-2022

राष्ट्र के लिए राज्य, राज्य के लिए नगर, नगर के लिए गांव का विकास जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए राज्य का विकास और राज्य के विकास के लिए नगरों का, गांवों को विकास बहुत जरूरी है। गांवों का सही विकास तभी संभव है, जब स्थानीय आवश्यकताओं के, स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार विकास योजनाएं बनें और उन पर सही अमल किया जाए।
11:57 AM, 28-Apr-2022

AFSPA कानून को उत्तर पूर्व के कई क्षेत्रों से हटा दिया 

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर पूर्व में सरकार और समाज के सामुहिक प्रयासों से जैसे-जैसे शांति लौट रही है, वैसे-वैसे पुराने नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। लेकिन बीते 8 सालों के दौरान स्थाई शांति और बेहतर कानून व्यवस्था लागू होने के कारण हमने AFSPA को नॉर्थ ईस्ट के कई क्षेत्रों से हटा दिया है।

11:52 AM, 28-Apr-2022

मोदी बोले- 2014 के बाद उत्तर पूर्व में मुश्किलें लगातार कम हो रहीं

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी ने बीते दशकों में एक लंबा समय बहुत मुश्किलों से गुजारा है। लेकिन 2014 के बाद उत्तर पूर्व में मुश्किलें लगातार कम हो रही हैं, लोगों का विकास हो रहा है। कार्बी आंगलोंग या दूसरे जनजातीय क्षेत्रों में हम विकास और विश्वास की नीति पर ही काम कर रहे हैं। आप जानते हैं कि मैंने आपकी समस्याओं को, इस क्षेत्र की दिक्कतों को आप ही के परिवार के एक सदस्य के रूप में, आप के ही एक भाई और बेटे की तरह समझने की कोशिश की है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed