Pm Modi Gujarat Visit Live: PM बोले- EV से देश में आएगी साइलेंट क्रांति, 2070 के लिए ‘नेट जीरो’ का लक्ष्य तय
पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में स्मृतिवन स्मारक का उद्घाटन किया। यह स्मारक भुज में 2001 में आए भयानक भूकंप में जान गंवाने वाले 13 हजार लोगों की याद में बनाया गया है। साथ ही करीब 470 एकड़ इलाके में बना यह स्मारक इस दिल दहला देने वाली त्रासदी से उबरने के लोगों के जज्बे को भी दर्शाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
गुजरात के बयान पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर कसा तंज
इस साल के अंत में होने वाले गुजरात चुनाव से पहले कच्छ जिले में विकास कार्यों का उद्घाटन और आधारशिला रखने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात को बदनाम करने और उनके गृह राज्य में निवेश रोकने की साजिशें हुई हैं, लेकिन राज्य ने उनकी अनदेखी की और प्रगति का एक नया मार्ग प्रशस्त किया।
उनके इस बयान पर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने से बहुत पहले ही गुजरात उद्यम की भावना के कारण एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा था।
सुजुकी की सफलता का श्रेय भारत सरकार के समर्थन को- पीएम फुमियो किशिदा
उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वे जापान-भारत विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और विकसित करने और स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को साकार करने के लिए प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
2070 के लिए ‘नेट ज़ीरो’ का लक्ष्य तय किया
भारत ने COP-26 में ये घोषणा की है कि वो 2030 तक अपनी स्थापित विद्युत क्षमता का 50% क्षमता गैर जीवाश्म स्त्रोतों से हासिल करेगा। उन्होंने ये भी कहा कि हमने 2070 के लिए ‘नेट ज़ीरो’ का लक्ष्य तय किया है।गुजरात और जापान के बीच का रिश्ता डिप्लोमैटिक दायरों से भी ऊंचा
पीएम ने कहा कि गुजरात और जापान के बीच जो रिश्ता रहा है, वो डिप्लोमैटिक दायरों से भी ऊंचा रहा है। मुझे याद है जब 2009 में Vibrant Gujarat Summit का आयोजन शुरू हुआ था, तभी से जापान इसके साथ एक पार्टनर कंट्री के तौर पर जुड़ गया था। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की एक बड़ी खासियत ये होती है कि वो शांत होते हैं। 2 पहिया हो या 4 पहिया, वो कोई शोर नहीं करते। ये शांति केवल इसकी इंजीन्यरिंग का ही नहीं है, बल्कि ये देश में एक साइलेंट क्रांति के आने की शुरुआत भी है।गुजरात के लोग आबे शान को करते हैं याद
अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि आबे शान जब गुजरात आए थे, उन्होंने जो समय यहां बिताया था, उसे गुजरात के लोग बहुत आत्मीयता से याद करते हैं। हमारे देशों को और करीब लाने के लिए जो प्रयास उन्होंने किए थे, आज पीएम किशिदा उसे आगे बढ़ा रहे हैं।मारुति-सुज़ुकी की सफलता भारत-जापान की मजबूत पार्टनरशिप का प्रतीक
सुजुकी के भारत में 40 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी ने कहा कि मारुति-सुज़ुकी की सफलता भारत-जापान की मजबूत पार्टनरशिप का भी प्रतीक है। बीते आठ वर्षों में तो हम दोनों देशों के बीच ये रिश्ते नई ऊंचाइयों तक गए हैं।Addressing a programme marking the commemoration of 40 years of Suzuki Group in India. https://t.co/k64GGUIzNT
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2022
शिंजो आबे को किया याद
पीएम मोदी ने कहा कि आज गुजरात-महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन से लेकर यूपी में बनारस के रुद्राक्ष सेंटर तक, विकास की कितनी ही परियोजनाएं भारत-जापान दोस्ती का उदाहरण हैं। इस दोस्ती की जब बात होती है, तो हर एक भारतवासी को हमारे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे जी की याद जरूर आती है।पीएम मोदी ने रखी सुजुकी EV बैटरी प्लांट की आधारशिला
भारत में सुजुकी कंपनी के 40 साल पूरे होने के मौके पर गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के लिए मारुति सुजुकी वाहन निर्माण सुविधा और गुजरात के हंसलपुर के लिए सुजुकी EV बैटरी प्लांट की आधारशिला रखी।पीएम मोदी और सीएम पटेल कार्यक्रम में हुए शामिल
भारत में सुजुकी कंपनी के 40 साल पूरे होने के मौके पर गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भुज में चेक डैम का दौरा
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुज में चेक डैम का दौरा किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2022
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/XB6av7TLlf