फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session 2024 Live: BJP ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप; 17 दिसंबर को सदन में रहने का निर्देश

Mon, 16 Dec 2024 08:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 16 Dec 2024 08:48 PM IST
खास बातें

Parliament Winter Session Lok Sabha Rajya Sabha Constitution Debate Live News: केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा में सोमवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव से संबंधित दो विधेयक पेश नहीं किया अब ऐसी खबरें हैं कि सरकार मंगलवार यानी 17 दिसंबर को इस विधेयक को लोकसभा में पेश कर सकती है।इसके अलावा राज्यसभा में आज दो दिवसीय 'संविधान पर चर्चा' हुई।

विज्ञापन
Parliament Winter Session 2024 Live Updates Constitution Debate in Rajya Sabha Lok Sabha News in Hindi
Rajya Sabha - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:15 PM, 16-Dec-2024
बुच के खिलाफ कार्रवाई में विफलता ने सरकार की विश्वसनीयता को धूमिल कियाः कांग्रेस

कांग्रेस ने सेबी अध्यक्ष माधबी बुच के खिलाफ हितों के टकराव का आरोप लगाया और दावा किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की इस पर निर्णायक कार्रवाई करने में विफलता ने न केवल सरकार की विश्वसनीयता को धूमिल किया है, बल्कि वित्तीय प्रशासन ढांचे को भी खतरे में डाल दिया है। 

लोकसभा में अनुदान की अनुपूरक मांगों पर चर्चा के दौरान अदाणी मुद्दे पर सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति को पूरे मामले की जांच करनी चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि यह अदाणी द्वारा, अदाणी की, अदाणी के लिए सरकार है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। समाजवादी सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि जब तक देश के अन्नदाताओं की हालत में सुधार नहीं होगी, तब तक देश की हालत नहीं सुधरेगी।
08:48 PM, 16-Dec-2024
राज्यसभा में छह नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
उच्च सदन में सोमवार को छह नये निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। इनमें तीन सांसद आंध्र प्रदेश से टीडीपी के सना सतीश बाबू, मस्तान राव यादव बीधा, भाजपा से यागा कृष्णैया, हरियाणा से भाजपा की रेखा शर्मा, ओडिशा से सुजीत कुमार, पश्चिम बंगाल से सीपीआईएम के सांसद जो कि अब टीएमसी में शामिल हो गए, रीताब्रत बनर्जी हैं।
विज्ञापन
08:11 PM, 16-Dec-2024

भाजपा ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप

भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को 17 दिसंबर, 2024 को सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है, क्योंकि इस दिन कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है।
 
06:50 PM, 16-Dec-2024
पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को बांटे गए 13,422 करोड़ रुपये

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 8 दिसंबर तक पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को कुल 13,422 करोड़ रुपये के 94.31 लाख ऋण बांटे किए हैं, सोमवार को एक सवाल के लिखित जवाब में आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने राज्यसभा में यह जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि 94.31 लाख कर्ज में से 40.36 लाख कर्ज रेहड़ी-पटरी लाभार्थियों ने चुका दिए हैं। मोदी सरकार ने 2020 में कोविड-19 प्रकोप के दौरान शहरी रेहड़ी-पटरी वालों के लिए 50,000 रुपये तक के जमानत-मुक्त ऋण देने की माइक्रो-क्रेडिट योजना शुरू की थी। मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर की आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि) योजना के तहत ऋण बांटने वाली एजेंसियों या कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली है। साहू ने कहा कि इस साल जुलाई में मध्य प्रदेश ने पीएम स्वनिधि योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद असम को नवाचार और सर्वोत्तम अभ्यास पुरस्कार श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के तौर पर दूसरा स्थान मिला।
05:40 PM, 16-Dec-2024
1,065 बड़े बांध 50-100 साल पुराने हैं, 224 एक सदी से ज्यादा पुराने- केंद्र सरकार

जल शक्ति मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में 1,065 बड़े बांध 50 से 100 साल पुराने हैं, जबकि 224 एक सदी से ज्यादा पुराने हैं। जबकि देश में कुल 6,138 निर्मित और 143 निर्माणाधीन बांध हैं। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा कि सरकार ने पुराने बांधों से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने और बांधों के टूटने से होने वाली आपदाओं को रोकने के लिए बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 बनाया है।

उन्होंने कहा कि बांध सिंचाई और बिजली उत्पादन के अलावा बाढ़ को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) और सीडब्ल्यूसी द्वारा संयुक्त रूप से संकलित बड़े बांधों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरएलडी-2023 संस्करण) के अनुसार, 6,138 निर्मित और 143 निर्माणाधीन बांध हैं, जो कुल मिलाकर 6,281 बड़े बांध हैं। इनमें से केवल 224 बांध 100 साल से अधिक पुराने हैं और 1065 बड़े बांध ऐसे हैं जो 50 से 100 साल पुराने हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बांध सुरक्षा अधिनियम लागू किया है और बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना (डीआरआईपी) चरण II और III को भी लागू कर रही है, जिसका उद्देश्य 19 राज्यों और तीन केंद्रीय एजेंसियों के 736 बांधों का पुनर्वास करना है।
04:50 PM, 16-Dec-2024
सेना मुख्यालय से पाकिस्तान के आत्मसमर्पण की तस्वीर हटाई गई- प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को लोकसभा में दावा किया कि सेना मुख्यालय से पाकिस्तान के भारत के सामने आत्मसमर्पण करने की तस्वीर हटा दी गई है। शून्यकाल में, प्रियंका गांधी ने कहा कि तस्वीर सोमवार को हटा दी गई है, जबकि विजय दिवस भी है। उन्होंने कहा, 'आज, वह तस्वीर सेना मुख्यालय से हटा दी गई है, जहां पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर रही है।' कांग्रेस सांसद ने इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों और शहीदों की भूमिका को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:32 PM, 16-Dec-2024

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और हिंदुओं पर अत्याचार पर बोलीं प्रियंका

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और हिंदुओं के खिलाफ जो अत्याचार हो रहे हैं...इस बारे में कुछ किया जाना चाहिए। इस बारे में बांग्लादेश सरकार से बातचीत होनी चाहिए'।
 
04:18 PM, 16-Dec-2024

हम 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल को पास नहीं होने देंगे- अभिषेक बनर्जी

'वन नेशन वन इलेक्शन' पर टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, पश्चिम बंगाल में 2024 में 7 चरणों में चुनाव हुए थे और 2021 के विधानसभा चुनाव में 8 चरणों में...आप 7-8 चरणों में चुनाव करा रहे हैं। 140 करोड़ लोगों के लिए एक साथ चुनाव कैसे हो सकते हैं? यह लोगों के अधिकार छीनने के बारे में है...लोगों को 5 साल में 3-4 बार वोट करने का जो अधिकार है, वो बीजेपी, कांग्रेस या टीएमसी ने नहीं दिया है। ये अधिकार देश के 140 करोड़ लोगों को देश के संविधान ने दिया है। इसलिए ये संविधान बदलने की बात है। अगर मैं 5 साल में 3-4 बार वोट करूंगा तो सरकार की जवाबदेही बनी रहेगी...तो ये एक ऐसा बिल है जो लोगों के अधिकार छीन लेगा...जब तक विपक्ष है, हम इस बिल को पास नहीं होने देंगे।
 
04:15 PM, 16-Dec-2024

कांग्रेस, सपा, डीएमके को माफी मांगनी चाहिए- पाल

ईवीएम पर सवाल उठाने वालों से चुनाव आयोग के सामने इसे साबित करने के लिए कहने वाले टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के बयान पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, 'आज उमर अब्दुल्ला और टीएमसी के (भारत) गठबंधन के अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तरफ से ईवीएम पर कही गई बातों को चुनौती दी है। चुनाव आयोग ने इस पर कई बार राजनीतिक दलों को बुलाया है। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी या डीएमके को माफी मांगनी चाहिए'।
 
04:13 PM, 16-Dec-2024

TMC ने भाजपा और कांग्रेस को भी हराया है- अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक नेता के रूप में सुझाने वाले इंडिया ब्लॉक के सदस्यों पर टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि, 'इंडिया गठबंधन इस पर बैठकर चर्चा करेगा। वह सबसे वरिष्ठ हैं। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है और वह पहले भी केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। इसलिए इस बारे में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए... किसी भी पार्टी को छोटा नहीं समझा जाना चाहिए। टीएमसी इंडिया गठबंधन में एकमात्र पार्टी है जिसने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी हराया है। यह उसकी ताकत को दर्शाता है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed