फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद सत्र: डाकघर और अधिवक्ता संसोधन विधेयक पास, दोनों सदन कल सुबह तक स्थगित; राघव चड्ढा 115 दिन बाद संसद लौटे

Mon, 04 Dec 2023 06:36 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 04 Dec 2023 06:36 PM IST
खास बातें

Winter Session of Parliament 2023 Live Updates: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच आज शीत सत्र की शुरुआत हुई। इससे पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत पाकर 163 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली। छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटें जीतकर सत्ता कब्जाने में सफल रही है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को 64 सीटों पर जीत मिली।
 

विज्ञापन
Parliament Winter Session 2023 Live Updates All Party Meet Today after Assembly Election Results
संसद सदन का शीत सत्र - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:59 AM, 05-Dec-2023
आपराधिक कानून के नए संशोधन विधेयकों का विरोध करेगी कांग्रेस
 कांग्रेस पार्टी संसद के शीतकालीन सत्र में तीनों आपराधिक कानून संशोधन विधेयकों का विरोध करने का फैसला लिया है। हालांकि पार्टी इससे संबंधित चर्चा में भाग लेगी। पार्टी का मानना है कि केंद्र सरकार ने इसे गृह मामलों की समिति को भेजे जाने के बावजूद सदस्यों को इस पर अपनी राय रखने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में उनके आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में यह भी तय हुआ कि पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त से संबंधित विधेयक का भी विरोध करेगी।  टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर सवाल के बदले नकदी मामले में निष्कासन की कार्रवाई का भी कांग्रेस विरोध करेगी।
05:27 AM, 05-Dec-2023
आरक्षित श्रेणी के 13000 से अधिक छात्रों ने छोड़ा आईआईटी, आईआईएम
पिछले पांच वर्षों में 13,000 से अधिक आरक्षित श्रेणी के छात्रों ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों, आईआईटी और आईआईएम से पढ़ाई छोड़ दी। लोकसभा में शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने एक प्रश्न के जवाब में आंकड़े देते हुए कहा कि इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालयों से 4,596 ओबीसी, 2,424 एससी और 2,622 एसटी छात्रों ने, आईआईटी में 2,066 ओबीसी, 1,068 एससी और 4,08 एसटी छात्रों ने जबकि आईआईएम में 163 ओबीसी, 188 एससी व 91 एसटी छात्रों ने पढ़ाई छोड़ी।  
विज्ञापन
04:54 AM, 05-Dec-2023
रियल एस्टेट परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 342 प्रस्तावों को मंजूरी
सरकार ने रुकी हुई रियल एस्टेट परियोजनाओं को पूरा करने और 2 लाख से अधिक घर खरीदारों को लाभ पहुंचाने के लिए इस साल 16 नवंबर तक 94,367 करोड़ रुपये के 342 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। एक प्रश्न के जवाब में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने जानकारी देते हुए कहा कि इन प्रस्तावों को किफायती और मध्य-आय आवास (स्वामीह) निवेश कोष को पूरा करने के लिए विशेष विंडो के तहत मंजूरी दी गई है।  
04:54 AM, 05-Dec-2023
धन शोधन नियम पालन करने के लिए 28 क्रिप्टो प्लेटफॉर्म का पंजीकरण
 धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत वजीरएक्स, कॉइन डीसीएक्स और कॉइनस्विच सहित 28 वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए) सेवा प्रदाताओं ने खुद को फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (एफआईयू-आईएनडी) के साथ पंजीकृत किया है। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी सोमवार को लोकसभा में दी। चौधरी ने कहा, दिशानिर्देश भारतीय बाजार में सेवा देने वाले ऑफशोर क्रिप्टो एक्सचेंजों पर लागू होती हैं। उक्त वीडीए सेवा प्रदाताओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  
 
 
04:52 AM, 05-Dec-2023
सभापति ने पुनर्गठित किया राज्यसभा उपसभापति पैनल, इसमें 50% महिलाएं
  राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को उपसभापतियों के पैनल का पुनर्गठन किया। इसमें 50 फीसदी भागीदारी महिला सांसदों की है। पैनल के आठ सदस्यों में अब चार महिला सदस्य होंगी। धनखड़ ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन उच्च सदन के लिए पुनर्गठित पैनल की घोषणा की। इसमें कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम, और भाजपा सांसदों फांगनोन कोन्याक, दर्शना सिंह और सोनल मानसिंह को जगह दी गई है। बता दें कि सभापति या उपसभापति की अनुपस्थिति में इस पैनल के सदस्य ही सदन की अध्यक्षता संभालते हैं।  
 


 
06:15 PM, 04-Dec-2023
‘अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023’ को मंजूरी
लोकसभा ने ‘अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023’ को ध्वनिमत से मंजूरी दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:04 PM, 04-Dec-2023
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
05:44 PM, 04-Dec-2023
केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तेलंगाना में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधी एक विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 के उद्देश्यों के अनुसार सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
05:22 PM, 04-Dec-2023
डाकघर विधेयक 2023 को मंजूरी
राज्यसभा ने डाकघर विधेयक 2023 को मंजूरी दी।
04:15 PM, 04-Dec-2023
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा एक ही नारा लगाती है कि यह PM मोदी की जीत है, इसलिए जब मुझसे पूछा गया तो मैंने कहा कि यह PM मोदी की जीत है, लेकिन मेरे कहने का मतलब था कि PM मोदी खुद कहते हैं कि यह किसानों, बेरोजगारों और सुशासन की जीत है और आज वे (BJP) PM मोदी की बात न मानते हुए कह रहे हैं कि यह PM मोदी की जीत है, तो वे खुद तय कर लें कि किसकी जीत है?
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed