Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When Sonia Gandhi Called Vajpayee After the 2001 Parliament Attack to Check on His Safety

खुलासा: संसद हमले के बाद सोनिया गांधी ने अपने करीबियों को नहीं, वाजपेयी को किया था पहला फोन; पूछी थी ये बात?

Tue, 10 Nov 2026 06:58 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 10 Nov 2026 06:58 PM IST
सार

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को मार्केट में आ गई। 544 पन्नों की यह आत्मकथा में सोनिया गांधी ने अपनी इटली से भारत तक की यात्रा, इंदिरा गांधी की हत्या के बाद बदलते जीवन और राजीव गांधी की हत्या और राजनीति में आने तक के कई अहम किस्से हैं। इसी में एक किस्सा संसद पर हुए हमले को लेकर भी है।  
 

विज्ञापन
When Sonia Gandhi Called Vajpayee After the 2001 Parliament Attack to Check on His Safety
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और सोनिया गांधी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में अपने जीवन से जुड़े कई अनकहे और भावुक किस्सों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद उनके पार्थिव शरीर की भयावह तस्वीर आज तक उन्होंने नहीं देखी है। किताब में सोनिया ने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले का भी एक प्रसंग साझा किया है। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान धमाकों और गोलियों की आवाज के बीच उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को फोन कर उनकी सुरक्षा का हाल पूछा था।

विज्ञापन


सोनिया ने किया था वाजपेयी को पहला फोन
13 दिसंबर 2001 को संसद भवन में हुए आतंकी हमले के दौरान जब वहां धमाकों और गोलियों की आवाजें गूंज रही थीं, तब घबराई हुई सोनिया गांधी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को फोन करके उनकी सुरक्षा के बारे में पूछा। सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में लिखा है कि वाजपेयी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे घर पर सुरक्षित हैं। बाद में उन्होंने अपने कई साथियों से "सराहना करते हुए कहा कि सबसे पहले फोन करने वाली मैं ही थी। उन्होंने विरोधी दलों के इन दो नेताओं के बीच हुई सौहार्दपूर्ण बातचीत को याद करते हुए यह बात लिखी है।
विज्ञापन


'उन्हें लंबे समय से "नेहरू-गांधी परिवार की विदेशी मूल की बहू" के रूप में देखते थे'
सोनिया गांधी, जिन्होंने 1999 में राजनीति में कदम रखा था, उस समय विपक्ष की नेता थीं। उनके लिए सत्ताधारी भाजपा गठबंधन के नेताओं के सामने खड़े होकर उनका सामना करना काफी डरावना अनुभव होता था, क्योंकि ये नेता उन्हें लंबे समय से "नेहरू-गांधी परिवार की विदेशी मूल की बहू" के रूप में देखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के साथ हुई उस बातचीत के लगभग चार महीने बाद, संघ के इस दिग्गज नेता, जिन्हें आमतौर पर एक मृदुभाषी हिंदी कवि और राजनेता के रूप में देखा जाता था, उनके बारे में सोनिया गांधी की धारणा तब बदल गई, जब एक विधेयक को लेकर दोनों नेता आमने-सामने आ गए।

मार्च 2002 में, वाजपेयी सरकार ने 'प्रिवेंशन ऑफ टेररिज्म ऑर्डिनेंस' को कानून बनाने के लिए संसद का एक विशेष संयुक्त सत्र बुलाया था, क्योंकि यह विधेयक उच्च सदन (राज्यसभा) में पारित नहीं हो सका था।सोनिया गांधी लिखती हैं, यह एक ऐसा कानून था जिसका 1985 में भाजपा के बड़े नेताओं ने कड़ा विरोध किया था। उस समय हमारी सरकार ने पंजाब में विद्रोह से निपटने के लिए इसे पेश किया था, और भाजपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र विरोधी बताया था। विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने तर्क दिया कि यह अध्यादेश आतंकवाद से निपटने में बेअसर साबित हुआ है, जबकि इसने पुलिस को इतने व्यापक अधिकार दे दिए हैं जिनका हमारे नागरिकों के खिलाफ दुरुपयोग किया जा सकता है।

यह संयुक्त सत्र संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया था, जो "काफी बड़ा और डरा देने वाला स्थान" था, जिसकी दीवारों पर स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं की भव्य तस्वीरें लगी हुई थीं। प्रधानमंत्री वाजपेयी ने इस बेहद अहम मुद्दे पर न बोलने का फैसला किया था। सत्र के आखिर में, जब स्पीकर ने मेरा नाम पुकारा, तो मैं काफी घबराहट के साथ पोडियम की ओर गई। मैंने अभी अपना भाषण खत्म ही किया था कि स्पीकर ने प्रधानमंत्री का नाम पुकारकर सबको चौंका दिया।

जब वाजपेयी ने सोनिया के बोलने के तरीके पर बोला था हमला
वाजपेयी सेंट्रल हॉल में आए, उनके चेहरे पर उदासी थी और उन्होंने अपना भाषण शुरू किया। लेकिन यह भाषण उस विषय पर नहीं था, बल्कि इसमें गांधी के अनुभवहीन होने और बोलने की कला में कमी पर सवाल उठाए गए थे। उन्हें मेरी इस बात से बुरा लगा कि मैंने पूछा था कि क्या वह ‘अपने ऊंचे पद की गरिमा बनाए रखेंगे’ या ‘नेतृत्व के मामले में कमजोर और दब्बू’ साबित होंगे। तो सदन में वापस आने का उनका यही मकसद था! मेरी हिम्मत कैसे हुई उनके नेतृत्व पर सवाल उठाने की? मैं कौन होती हूं उनसे जवाब मांगने वाली?

सोनिया लिखती हैं कि उन्होंने मेरे अनुभवहीन होने और बोलने की कला में कमी पर तीखा हमला किया। उन्होंने मुझे इतनी बुरी तरह कोसा कि हमारे सांसद विरोध में खड़े हो गए। दूसरी तरफ से भी ऐसा ही हुआ, और देखते ही देखते सब एक-दूसरे पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे, नौबत हाथापाई तक आ गई। मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकती कि मुझे बहुत ठेस पहुंची। यह संयुक्त सत्र एक बिल पास होने के साथ खत्म हुआ, जिसे बाद में 2004 में यूपीए सरकार ने रद्द कर दिया।
 
राजीव गांधी के पार्थिव शरीर की वह 'भयानक' तस्वीर आज तक नहीं देख पाईं सोनिया 
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की लिट्टे (लिट्टे) के एक आत्मघाती हमलावर द्वारा हत्या किए जाने के तीन दशक से अधिक समय बाद भी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने पति के पार्थिव शरीर की वह तस्वीर नहीं देखी है, जो विस्फोट के बाद ली गई थी।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में बताया है कि उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जानबूझकर यह तस्वीर उनसे छिपाकर रखी थी। दोनों ने घर के कर्मचारियों को निर्देश दिया था कि कोई भी अखबार या पत्रिका उन्हें देने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर ली जाए। सोनिया गांधी ने किताब में लिखा, राहुल और प्रियंका ने कर्मचारियों को निर्देश दिया था कि कोई भी अखबार या पत्रिका सीधे मुझे न दी जाए। हर अखबार और पत्रिका को पहले उनकी जांच से गुजरना होता था।

उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका उन्हें उनके पिता की हत्या के बाद की भयावह तस्वीर से बचा रहे थे। यह तस्वीर प्रिंट मीडिया में प्रकाशित हुई थी और बार-बार दोबारा छापी जा रही थी।

सोनिया गांधी ने आगे लिखा कि उस समय वह एक बच्चे की तरह हो गई थीं, जिसकी देखभाल राहुल और प्रियंका कर रहे थे। उनके मुताबिक, दोनों ने अपनी मां की चिंता और देखभाल के कारण उन्हें इस तस्वीर से दूर रखा। सोनिया गांधी ने लिखा, आज भी, 30 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद, मैंने विस्फोट के बाद राजीव के पार्थिव शरीर की वह तस्वीर नहीं देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed