Parliament LIVE: लोकसभा में पांच विधेयक पारित; धनखड़ की डेरेक को चेतावनी, राज्यसभा पहुंचे मनमोहन सिंह
{"_id":"64d07ce0fe31be1cea0beeb7","slug":"parliament-session-live-news-updates-delhi-services-bill-move-to-rajya-sabha-rahul-gandhi-membership-restores-2023-08-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament LIVE: लोकसभा में पांच विधेयक पारित; धनखड़ की डेरेक को चेतावनी, राज्यसभा पहुंचे मनमोहन सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 07 Aug 2023 11:06 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:06 PM IST
खास बातें
संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी आज संसद पहुंचे। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं लोकसभा से पास होने के बाद आज संसद के उच्च सदन राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पेश किया गया। विधेयक पर सदन में बहस हो रही है। बहस के दौरान कांग्रेस ने बिल को असंवैधानिक करार दिया है।
विज्ञापन
संसद का मानसून सत्र
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:06 PM, 07-Aug-2023
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही कल यानी 8 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित है।10:58 PM, 07-Aug-2023
जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023 ध्वनि मत से पारित
राज्यसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023 ध्वनि मत से पारित किया। विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों में बताया गया कि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969, जन्म एवं मृत्यु के मामलों के पंजीकरण के नियमन को लेकर अमल में आया था। इसमें अब तक कोई संशोधन नहीं किया गया है। इसे आज के समय और तकनीक के हिसाब से बनाने की जरूरत है। इसे अधिक नागरिक अनुकूल बनाने के लिए अधिनियम में संशोधन की जरूरत भी है। विधेयक में पंजीकृत जन्म-मृत्यु का राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय डाटाबेस तैयार करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
10:44 PM, 07-Aug-2023
बीआरएस सांसद बोले- विधेयक के खिलाफ, लेकिन 'INDIA' का हिस्सा नहीं
दिल्ली सेवा विधेयक पर बीआरएस सांसद के केशव राव ने कहा कि हमने दो बातें स्पष्ट कर दी हैं- पहली यह कि हम विधेयक का विरोध कर रहे हैं और दूसरी यह कि हम I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं।
10:42 PM, 07-Aug-2023
मुझे नोटिस मिलेगा तो मैं उसका जवाब दूंगा: राघव चड्ढा
इस पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जब विशेषाधिकार समिति नोटिस भेजेगी तो मैं उन्हें जवाब दूंगा। मुझे नोटिस मिलेगा तो मैं उसका जवाब दूंगा। सांसदों के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है।10:28 PM, 07-Aug-2023
राघव चड्ढा के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर मामले में विवाद
दिल्ली सेवा विधेयक पर राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दो सदस्य (बीजद सांसद सस्मित पात्रा और भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी) कह रहे हैं कि उन्होंने AAP सांसद राघव चड्ढा द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव (चयन समिति का हिस्सा बनने के लिए) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। अब यह जांच का विषय है कि प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कैसे हो गए। एआईएडीएमके सांसद डॉ. एम. थंबीदुरई का भी दावा है कि उन्होंने कागज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और यह विशेषाधिकार का मामला है। इस पर राज्यसभा के उपसभापति ने कहा कि चार सांसदों ने मुझे लिखा है कि उनकी ओर से कोई सहमति नहीं दी गई है और इसकी जांच की जाएगी।10:20 PM, 07-Aug-2023
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी दिल्ली सेवा बिल पास
राज्यसभा में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा हुई। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया। अमित शाह के जवाब के बाद इस बिल पर वोटिंग हुई। विपक्षी नेताओं की ओर से प्रस्तावित किए गए सभी संशोधन ध्वनिमत से नकार दिए गए। बिल पर हुए मतदान में पक्ष में 131 और विपक्ष में 102 वोट पड़े। इसी के साथ बिल को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:49 PM, 07-Aug-2023
लोकसभा में पांच विधेयकों परित
लोकसभा ने सोमवार को पांच विधेयकों को ध्वनिमत से मंजूरी दी। इनमें एक विधेयक को मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के बीच पारित किया गया। इसके अलावा ‘डिजिटल वैयक्तिक डाटा संरक्षण विधेयक, 2023’, ‘अनुसंधान राष्ट्रीय शोध प्रतिष्ठान विधेयक, 2023’, ‘फार्मेसी संशोधन विधेयक, 2023’, ‘मध्यकता विधेयक, 2023’ और ‘तटीय जलकृषि प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2023' हैं।08:18 PM, 07-Aug-2023
राज्यसभा में अमित शाह ने दिया जवाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि दिल्ली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिल लाया गया है। इस बिल का मकसद भ्रष्टाचार को रोकना है। इसके उद्देश्य संविधान के मुताबिक ही है। इस बिल का कोई भी प्रावधान संविधान का उल्लंघन नहीं करते। कांग्रेस सिर्फ आम आदमी पार्टी को खुश करने के लिए दिल्ली से संबंधित विधेयक का विरोध कर रही है।08:09 PM, 07-Aug-2023
धनखड़ की डेरेक को चेतावनी, मनमोहन सिंह भी रहे मौजूद
राज्यसभा सभापति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को सदन की मर्यादा को बिगाड़ने की चेतावनी दी। सत्र में चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह शामिल हुए।
07:33 PM, 07-Aug-2023