फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Budget Session LIVE: 'अमेरिका को हमने डील नहीं ढील दी', लोकसभा में व्यापार समझौते पर अखिलेश ने घेरा

Tue, 10 Feb 2026 08:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 10 Feb 2026 08:16 PM IST
खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच लंबे समय से बरकरार गतिरोध दूर हो गया है। लोकसभा में हंगामे के कारण पहले तीन घंटे की कार्यवाही स्थगित होने के बाद अब आम बजट पर चर्चा हो रही है। राज्यसभा में भी बजट 2026 पर चर्चा हो रही है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

विज्ञापन
Parliament Budget Session Day 10 LIVE Updates opposition Protest Speaker Birla RS Chairman BJP Cong Politics
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:15 PM, 10-Feb-2026

सरकार और नागरिकों की वास्तविकताओं के बीच अंतर दिखाता है बजट: कांग्रेस सांसद रवि

कांग्रेस सांसद मल्लु रवि ने कहा, बजट सरकार और नागरिकों की वास्तविकताओं के अंतर को दर्शाता है।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवंटित धनराशि में भारी कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 से रुपये की कीमत 50 फीसदी गिर गई है। उन्होंने आगे कहा कि बजट में तेलंगाना की कई परियोजनाओं की उपेक्षा की गई है। 
 
06:55 PM, 10-Feb-2026

अविश्वास प्रस्ताव पर फैसले तक सदन में नहीं आएंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बीच स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा से दूर रहने का फैसला किया है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने अपने खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा और फैसला होने तक सदन में उपस्थित न होने का निर्णय लिया है। हालांकि, संससदीय नियमों के अनुसार, ऐसा करना अनिवार्य नहीं है। फिर भी लोकसभा अध्यक्ष ने खुद की इच्छा से कार्यवाही से दूर रहने का विकल्प चुना है। 
विज्ञापन
04:15 PM, 10-Feb-2026

अभिषेक बनर्जी ने लिया चर्चा में हिस्सा

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने बजट आवंटन को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। अखिलेश यादव के भाषण का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि वित्त मंत्री ने 85 मिनट तक भाषण दिया, लेकिन बंगाल का एक बार भी जिक्र नहीं किया। उन्होंने बताया कि मौजूदा बजट में जिस डंकुनी से माल ढुलाई गलियारे का जिक्र है, उसकी घोषणा मूल रूप से 2009 में तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने की थी, जो अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। राज्यों के बीच समानता के संविधान के वादे का हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सहयोगियों को वित्त पोषण करके विरोधियों को वंचित रखकर पक्षपात कर रही है
03:45 PM, 10-Feb-2026

'हमारी आत्मनिर्भरता कहां जाएगी', अखिलेश का निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा का पक्ष है कि हमने दुनिया में बहुत देशों से FTA कर लिया है... जो लोग कभी रुपए के बारे में बहुत चिंता करते थे कभी उम्र से कभी दूसरे तरीके से, इतने FTA के बाद हमारा रुपया कहां पहुंचेगा? अमेरिका से डील नहीं ढील हुई है। 500 बिलियन डॉलर का व्यापार? एकतरफा? हमारी आत्मनिर्भरता कहां जाएगी? स्वदेशी नारा कहां जाएगा? हमारे देश की जनता भाजपा से कह रही है जहां तक हमें मालूम है डील एकतरफा नहीं होती है। जनता जानना चाहती है कि 0 बड़ा कि 18?'
03:14 PM, 10-Feb-2026

बीजेपी वाले प्रचार में बहुत आगे: अखिलेश यादव

बजट चर्चा में भाग लेते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले प्रचार में बहुत आगे। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत दयनीय है। स्वास्थ्य को लेकर गरीब हमेशा परेशान रहता है। अस्पताल में इलाज और दवाई नहीं है।
03:05 PM, 10-Feb-2026

व्यापार समझौते पर अखिलेश ने घेरा

लोकसभा में बजट पर चर्चा में अखिलेश यादव ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भारत ने अमेरिका को डील नहीं बल्कि ढील दी है। सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने बजट को दिशा विहिन करारा दिया। उन्होंने कहा कि आज किसान संकट से दौर से गुजर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:05 PM, 10-Feb-2026

लंबे गतिरोध के बाद लोकसभा में कामकाज, बजट पर चर्चा में थरूर ने लिया भाग

लंबे गतिरोध के बाद लोकसभा में दोपहर दो बजे कामकाज शुरू हुआ। आम बजट 2026 पर चर्चा के दौरान केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से निर्वाचित कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाग लिया। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि (PMKY) के तहत किसानों को दी जाने वाली आर्थिक मदद का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार को दो हजार की राशि बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मनरेगा को बदलकर बनाए गए वीबी जी राम जी कानून का मुद्दा भी उठाया।
01:34 PM, 10-Feb-2026

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास: विपक्ष ने लोकसभा महासचिव को नोटिस दिया

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मामले में विपक्ष के करीब 120 सांसदों ने आज लोकसभा महासचिव को नोटिस दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Lok Sabha No Confidence Motion: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, महासचिव को दिया नोटिस
 
01:15 PM, 10-Feb-2026

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे से चलने की संभावना, गतिरोध दूर होने की अटकलें

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे से सुचारू रूप से चलने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध दूर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया जा चुका है।
12:07 PM, 10-Feb-2026

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी दलों की तरफ से आरोप लगाया गया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। गतिरोध के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आम बजट पर चरचा के लिए सरकार तैयार है। सांसदों को बजट पर चर्चा में भाग लेना चाहिए।

संसद में जारी गतिरोध के बीच विपक्षी खेमा अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। समाचार एजेंसी- पीटीआई और एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि आज स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed