Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida Twin Tower Demolition Live: ब्लास्ट के बाद आसपास के इलाकों में क्या हुआ, देखें VIDEO

Sun, 28 Aug 2022 04:58 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 28 Aug 2022 04:58 PM IST
खास बातें

भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर आज दोपहर 2:30 बजे चंद सेकेंड में जमींदोज हो  गया। पहली बार अदालत के आदेश पर इतनी बड़ी इमारतों को गिराया गया। इसके लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लंबी लड़ाई लड़ी गई। आखिरकार जीत आम आदमी की हुई जिसने बिल्डर की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाकर भ्रष्ट तंत्र को घुटनों पर ला दिया। आइए जानते हैं बिल्डर-प्राधिकरण के अवैध गठजोड़ की पूरी कहानी...

विज्ञापन
Noida Twin Towers Demolition Live Updates Supertech Twin Towers Demolition Today Reason Time News in Hindi
ट्विन टावर्स ध्वस्त - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:24 PM, 28-Aug-2022

सफाई का काम जारी

नोएडा: सुपरटेक ट्विन टावर्स के आसपास सफाई का काम जारी है।
03:55 PM, 28-Aug-2022

सारा मलबा साइट के अंदर ही है

CEO नोएडा प्राधिकरण रितु माहेश्वरी ने कहा कि सारा मलबा साइट के अंदर ही है। थोड़ा मलबा रोड पर आया है। साइट का निरिक्षण किया जा रहा है। धूल तुरंत हट गई थी। थोड़ी देर में सफाई का काम शुरू होगा। गैस और बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू करा कर लोगों को 6.30 बजे के बाद अपने घरों में आने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
02:35 PM, 28-Aug-2022

आठ सेकेंड में धाराशायी हुए ट्विन टावर

ट्विन टावर मात्र आठ सेकेंड में ब्लास्ट के साथ धाराशायी हो गए।  चारों तरफ दूर तक धूल का गुबार उठा हुआ है। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
यहां देखें वीडियो...
02:20 PM, 28-Aug-2022

राज्य में अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: अपर मुख्य सचिव गृह

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि इन अवैध ट्विन टावरों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सख्त कार्रवाई में ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था। यह साबित करता है कि देश में कानून का राज है।  इससे यह संदेश जाएगा कि राज्य में अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
01:43 PM, 28-Aug-2022

हम कॉउन डॉउन की तरफ बढ़ रहे: पुलिस कमिश्नर, नोएडा

नोएडा के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अभी तक सारी स्थिति सामान्य है। हम पूरी तरह से तैयार हैं और हम कॉउन डॉउन की तरफ बढ़ रहे हैं। 
12:45 PM, 28-Aug-2022

ट्विन टावर ढहाए जाने से पहले लोग भेज रहे तस्वीरें

ट्विन टावर  के आसपास के निवासी अपनी बालकनियों, सड़कों से इमारतों की तस्वीरें और वीडियो साझा  कर रहे हैं।

दूसरी तस्वीर

तीसरी तस्वीर

चौथी तस्वीर

पांचवी तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
12:27 PM, 28-Aug-2022

10 साल की लड़ाई के बाद की जीत का आनंद ही कुछ और: याचिकाकर्ता

ट्विन टावर्स के विध्वंस पर RWA अध्यक्ष और  याचिकाकर्ता यू.बी.एस. तेवतिया ने कहा कि 10 साल की लड़ाई के बाद अगर जीत मिलती है तो उसका कितना आनंद आता है वो हर आदमी जानता है। हमने 2012 में हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। विध्वंस के दीर्घकालिक लाभ तीन महीने में दिखाई देंगे।
12:21 PM, 28-Aug-2022

ट्विन टावर गिरने के बाद ऐसे चलेगा सफाई का काम

प्राधिकरण का उद्यान विभाग पार्कों में पेड़-पौधों की सुरक्षा का काम करेगा। एटीएस और एमराल्ड कोर्ट में 50-50 मजदूर सफाई का काम करेंगे। धूल की सफाई के लिए 50 अन्य कर्मियों के अलावा चार मेकेनिकल स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल होगा। आपदा प्रबंधन का मोर्चा संभालने के लिए एनडीआरएफ की 50 सदस्यों की टीम रहेगी। धूल से बचाने के लिए स्मॉग गन काम करेंगे।
12:03 PM, 28-Aug-2022

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

ट्रैफिक डायवर्जन के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 99710 09001 जारी किया है।
11:17 AM, 28-Aug-2022

24 मंजिल की थी मंजूरी, बिल्डर ने बना दी 32 मंजिल

  • 24 मंजिल बनाने की मिली थी मंजूरी, बिल्डर ने खड़ा कर दिया 32 मंजिल टावर
  • 23 नवंबर 2004 को जमीन आवंटन के बाद पैमाइश में लापरवाही बरती
  • 09 मीटर महज रखी टावरों के बीच की दूरी जबकि 16 मीटर अनिवार्य है
40 मंजिल क्षमता के हिसाब से नींव डाली
ट्विन टावर के नाम पर भ्रष्टाचार की इमारत खड़ी करने की साजिश 2009 में ही रच ली गई थी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दूसरे संशोधित प्लान के हिसाब से 22 मंजिल की इमारत की मंजूरी मिली थी, लेकिन बिल्डर ने इसकी नींव 40 मंजिला इमारत की क्षमता के हिसाब से तैयार कराई थी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed