Marco Rubio India Visit LIVE: रूबियो ने PM मोदी-ट्रंप संबंधों को बताया मजबूत जुड़ाव; भारत की भूमिका पर भी बोले
Marco Rubio in Kolkata India Visit Live Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 14 साल बाद कोलकाता पहुंचे। चार दिवसीय भारत दौरे के दौरान वह ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर चर्चा करेंगे। दौरे में कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली शामिल हैं। यहां जानें पल-पल के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
पीएम मोदी-ट्रंप संबंधों को बताया मजबूत व्यक्तिगत जुड़ाव
मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंधों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का संबंध पिछले प्रशासन से चला आ रहा है और समय के साथ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि यह संबंध केवल औपचारिक नहीं बल्कि दीर्घकालिक सोच पर आधारित है, जो दोनों देशों के भविष्य के सहयोग को दिशा देता है।रूबियो ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सैन्य अभ्यास और सुरक्षा सहयोग को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है।
भारत-अमेरिका संबंधों पर बोले मार्को रूबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के साथ संबंधों को अमेरिका की हिन्द-प्रशांत रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक नीति निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। रूबियो ने बताया कि विदेश मंत्री के रूप में उनकी पहली आधिकारिक बैठक क्वाड देशों की बैठक थी, जो इस बात का संकेत है कि अमेरिका इस सहयोग संरचना को कितना महत्व देता है। उन्होंने कहा कि भारत की भूमिका इस रणनीति में बेहद महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि यह बैठक भारत में आयोजित की गई।500 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य की दिशा में बढ़ते कदम- सर्जियो गोर
नई दिल्ली में यूएस एम्बेसी सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के समर्पण समारोह के दौरान अमेरिका ने भारत के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत और भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि मजबूत भारत और मजबूत अमेरिका, दोनों ही वैश्विक स्थिरता के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 20.5 अरब डॉलर का निवेश दोनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे और आर्थिक सहयोग को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि यह नया भवन केवल एक प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ते विश्वास और साझेदारी का प्रतीक है। यह केंद्र भारतीय नवाचारों और पेशेवरों के लिए अमेरिका तक पहुंच का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा और दोनों देशों के बीच व्यापार को और गति देगा। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत और अमेरिका आने वाले वर्षों में 500 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा और सुरक्षा को इस साझेदारी की सबसे मजबूत नींव बताया। सर्जियो गोर ने यह भी बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक के बाद भारत-अमेरिका संबंध मजबूत स्थिति में हैं और दोनों देशों के बीच आगे अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
पीएम को व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता
अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया। इससे पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।कल जयशंकर के साथ रूबियो की द्विपक्षीय वार्ता
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीक और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा रहेंगे।PM मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि वैश्विक हितों के लिए भारत और अमेरिका का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका भविष्य में भी आपसी सहयोग को और गहरा करते रहेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिरता व विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।Happy to receive the US Secretary of State, Mr. Marco Rubio.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
We discussed sustained progress in the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership and issues related to regional and global peace and security.
India and the United States will continue to work closely for… pic.twitter.com/CuD0DdDXB7
विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के राजधानी में कई अहम कार्यक्रम हैं। दिल्ली में मार्को रुबियो प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में संबोधन देंगे और अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर द्वारा आयोजित रूजवेल्ट हाउस रिसेप्शन में भी शामिल होंगे।दिल्ली पहुंचे मार्को रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि भारत पहुंचकर खुशी हो रही है। शानदार दौरे की उम्मीद है।सर्जियो गोर ने साझा की तस्वीर
अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, उनकी पत्नी जीनेट डी. रुबियो और अमेरिकी प्रिंसिपल डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर रॉबर्ट गेब्रियल के साथ कोलकाता से दिल्ली की यात्रा करते नजर आ रहे हैं।