फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mann Ki Baat Live Updates: 'संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं', पीएम मोदी बोले- भारत संभावनाओं का देश

Sun, 27 Aug 2023 12:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 27 Aug 2023 12:11 PM IST
खास बातें

Mann Ki Baat Live 104th Episode, PM Modi News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने चंद्रयान मिशन की तारीफ की और कहा कि इस उपलब्धि के बारे में जितनी बात की जाए कम है।

विज्ञापन
Mann KI Baat Live Updates PM Narendra Modi to Address Show’s 104th Episode Today Chandrayaan 3 Landing News
मन की बात - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:10 PM, 27-Aug-2023
'आज ऐसे बहुत से लोग हैं जो डेयरी को अपना रहे हैं। राजस्थान को कोटा में डेयरी फार्म चला रहे अमनप्रीत सिंह ने डेयरी के साथ ही बायोगैस के भी दो प्लांट लगाए हैं, जिससे उनका बिजली का खर्च 70 प्रतिशत तक कम हो गया है। आज कई डेयरी फार्म बायोगैस पर फोकस कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि देशभर में इस तरह के ट्रेंड्स जारी रहेंगे।'
12:10 PM, 27-Aug-2023
संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का सशक्त माध्यम होती है हमारी मातृभाषा। जब हम मातृभाषा से जुड़ते हैं तो हम सहज रूप से अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 29 अगस्त को तेलुगू दिवस मनाया जाएगा। आप सभी को तेलुगू दिवस की बहुत-बहुत बधाई। 
विज्ञापन
11:50 AM, 27-Aug-2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। इसे कई आधुनिक भाषाओं की जननी भी कहा जाता है। संस्कृत अपनी प्राचीनता के साथ-साथ अपनी वैज्ञानिकता और व्याकरण के लिए भी जानी जाती है। भारत का प्राचीन ज्ञान हजारों वर्षों तक संस्कृत भाषा में ही संरक्षित किया गया है। आज देश में संस्कृत को लेकर जागरुकता और गर्व बढ़ा है। साल 2020 में तीन संस्कृत डीम्ड यूनिवर्सिटीज को सेंट्रल यूनिवर्सिटीज बनाया गया। अलग-अलग शहरों में संस्कृत विश्वविद्यालयों के कई कॉलेज और संस्थान भी चल रहे हैं। आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों में भी संस्कृत केंद्र प्रसिद्ध हो रहे हैं।'
11:36 AM, 27-Aug-2023
'इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने सबका प्रयास का सामर्थ्य देखा। सभी देशवासियों के प्रयास से हर घर तिरंगा अभियान को हर मन तिरंगा अभियान बना दिया। इस दौरान कई रिकॉर्ड बने। देशवासियों ने करोड़ों की संख्या में तिरंगे खरीदे। डेढ़ लाख पोस्ट ऑफिस के जरिए करीब डेढ़ करोड़ तिरंगे बेचे गए। इससे हमारे कामगारों, बुनकरों और खासकर महिलाओं की सैकड़ों करोड़ रुपये की आय हुई। तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने में भी इस बार नया रिकॉर्ड बना। पिछले साल करीब 5 करोड़ देशवासियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट की थी, इस बार यह आंकड़ा 10 करोड़ को भी पार कर गया।' 
11:30 AM, 27-Aug-2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'कुछ ही दिनों पहले चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए थे। इन खेलों में भारत का प्रदर्शन अभी तक का सबसे बेहतर रहा। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 गोल्ड मेडल थे। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने भी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स हुए हैं, उनमें जीते सभी मेडल्स को जोड़ भी दें तो ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है।'
11:24 AM, 27-Aug-2023
'जनभागीदारी की हमारी इस कोशिश में एक ही नहीं बल्कि दो-दो विश्व रिकॉर्ड बन गए हैं। वाराणसी में हुई जी20 क्विज में 800 स्कूलों के सवा लाख छात्रों की भागीदारी एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया। वहीं लंबानी कारीगरों ने भी कमाल कर दिया। 450 कारीगरों ने करीब 1800 यूनिक पैचेज का आश्चर्यजनक कलेक्शन करके अपने हुनर और क्राफ्टसमैनशिप का परिचय दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
11:24 AM, 27-Aug-2023
प्रधानमंत्री ने कहा, 'देश के 60 शहरों में इससे जुड़ी करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया। जी20 डेलीगेट्स जहां भी गए लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जी20 देशों का प्रतिनिधिमंडल हमारे देश की डायवर्सिटी, जीवंत लोकतंत्र देखकर बहुत प्रभावित हुए। उन्हें ये एहसास हुआ कि भारत में कितनी सारी संभावनाएं हैं। 
11:09 AM, 27-Aug-2023
'अगले महीने होने वाली जी20 समिट के लिए भारत तैयार है। इसमें हिस्सा लेने के लिए 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ रहे हैं। अपनी अध्यक्षता के दौरान भारत ने जी20 को और ज्यादा इन्क्लुसिव फोरम बनाया है। भारत केे निमंत्रण पर ही अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। जी20 की हमारी प्रेसिडेंसी पीपुल्स प्रेसिडेंसी है, जिसमें जनभावना की भावना सबसे आगे है। इसे लेकर देशभर में जो आयोजन हुए हैं, उनमें किसी न किसी तरह से देश के डेढ़ करोड़ लोग जुड़े हैं।'
11:09 AM, 27-Aug-2023
'चंद्रयान-3 की सफलता में हमारे वैज्ञानिकों के साथ अलग-अलग सेक्टर्स की भी भूमिका रही है। जब सबका प्रयास रहा, तब सफलता भी मिली। यही चंद्रयान की सबसे बड़ी सफलता रही। मैं आशा करता हूं कि हमारा स्पेस सेक्टर इसी तरह आगे भी सबके प्रयास से सफलता हासिल करेगा।'
11:07 AM, 27-Aug-2023
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर एक कविता सुनाई। जो इस तरह है...

'आसमान में सिर उठाकर
घने बादलों को चीरकर
रोशनी का संकल्प लें
अभी तो सूरज उगा है।

दृढ़ निश्चय के साथ चलकर
हर मुश्किल को पार कर
घोर अंधेरे को मिटाने
अभी तो सूरज उगा है।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed