फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nagpur Violence: सीएम फडणवीस ने घायल पुलिसकर्मी से की बात; उद्धव बोले- डबल इंजन सरकार विफल, इस्तीफा दें

Tue, 18 Mar 2025 05:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 18 Mar 2025 05:37 PM IST
खास बातें

नागपुर में भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। नागपुर पुलिस ने शहर में अशांति फैलाने के आरोप में 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।  हंसपुरी इलाके में एक और झड़प के बाद कई घरों और वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। सीएम फडणवीस, नागपुर से सांसद नितिन गडकरी समेत तमाम लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है। जानिए पल-पल की अपडेट्स--

विज्ञापन
Maharashtra Nagpur violence Updates Mahal clash hansapuri Unrest Police Action Prohibitory orders hindi news
नागपुर में उपद्रव और आगजनी के दौरान मुस्तैद पुलिस - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

06:56 PM, 18-Mar-2025

नागपुर हिंसा को लेकर अबू आजमी की जनता से अपील

नागपुर की घटना पर समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी ने कहा, 'मुझे बहुत दुख है कि नागपुर, जहां सभी लोग सद्भावना के साथ रह रहे थे, जहां पहले कभी सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए, वहां इस बार इतनी बड़ी घटना हुई। कई लोग घायल हुए। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि किसी के भड़कावे में न आएं। मैं सभी से शांति बनाए रखने और देश की तरक्की के लिए काम करने की अपील करता हूं'।

05:35 PM, 18-Mar-2025

डबल इंजन सरकार विफल, इस्तीफा दें- उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नागपुर हिंसा पर कहा, 'मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं, न ही मैं गृह मंत्री हूं, मुख्यमंत्री को पूछिए कि इसके पीछे कौन है? क्योंकि RSS का मुख्यालय वहां है। यहां डबल इंजन सरकार है, अगर डबल इंजन सरकार विफल है तो इन्हें इस्तीफा देना चाहिए।'
 
विज्ञापन
04:50 PM, 18-Mar-2025

ओवैसी के बयान पर भड़के शिवसेना सांसद

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा, 'पूरा देश जानता है कि ओवैसी जैसे लोग खुद को नेता साबित करने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं। वे इस तरह के दंगे कराकर अपना नेतृत्व स्थापित करने की कोशिश करते हैं। इस दंगे के पीछे कौन है, इसकी जांच होनी चाहिए'।
 
04:43 PM, 18-Mar-2025
नागपुर हिंसा पर NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'नागपुर में जो घटना हुई वो दुखद है, ये सिर्फ अफवाहों की वजह से हुई। नागपुर में ऐसी चीजें कभी नहीं होती हैं, ये बहुत ही शांतिपूर्ण शहर है। कोई इतनी बड़ी घटना नहीं हुई कि विपक्ष इतना शोर मचाए, उन्हें लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करके सरकार का समर्थन करना चाहिए... देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री के तौर पर जो कहा है वह सही बात है और यही हमारी भूमिका है।'
 
04:23 PM, 18-Mar-2025

मंत्री नितेश राणे ने अबू आजमी को ठहराया जिम्मेदार

नागपुर घटना पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, 'अबू आजमी इसके लिए जिम्मेदार हैं...उन्होंने ही इस मुद्दे को शुरू किया...सरकार को बदनाम करने के लिए यह एक पूर्वनियोजित हिंसा थी...हमारे पुलिसकर्मियों पर हाथ उठाने वालों को हम नहीं छोड़ेंगे...इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी'।

 
 
04:22 PM, 18-Mar-2025

नागपुर हिंसा सरकार और पुलिस की विफलता- पटोले

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने नागपुर हिंसा पर कहा, 'अगर राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री इस घटना को पूर्व नियोजित कहते हैं, तो यह स्पष्ट है कि यह सरकार और पुलिस की विफलता है। वह खुद नागपुर से हैं, अगर यह घटना वहां हो रही है, तो यह सरकार की विफलता है... वे न तो छत्रपति शिवाजी महाराज को मानते हैं, उनका एकमात्र उद्देश्य महाराष्ट्र को नष्ट करना है। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री का जवाब हर सवाल का जवाब है...अगर इस सरकार का भ्रष्ट तंत्र लोगों के सामने आ गया तो लोग इन्हें सबक सिखा देंगे... नागपुर में जो घटना हुई उसमें सरकार शामिल है'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:20 PM, 18-Mar-2025

हिंसा के बाद जिले में स्थिति शांतिपूर्ण- दिलीप स्वामी

नागपुर हिंसा पर छत्रपति संभाजीनगर कलेक्टर दिलीप स्वामी ने कहा, 'जिले में स्थिति शांतिपूर्ण है। कल बजरंग दल के सदस्यों ने हमें एक याचिका दी। जिले में पुलिस बल अलर्ट पर है। CP और मैं जिले के संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रहे हैं। दौलताबाद और खुल्दाबाद के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। हमने लोगों से अफवाह न फैलाने का अनुरोध किया है। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है।'
 
03:54 PM, 18-Mar-2025

प्री-प्लान थी नागपुर हिंसा- प्रतापराव जाधव

नागपुर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा, 'कल की घटना प्री-प्लान थी, जो दंगाईयां थे वे पूरे शस्त्र के साथ आए हुए थे, हमारे पुलिस को भी जख्मी किया गया। उन्होंने कुछ वाहनों को भी जलाया...ये निश्चित रूप से सब कुछ प्री-प्लान था'।
 
03:53 PM, 18-Mar-2025

घायल पुलिस उपायुक्त से सीएम फडणवीस ने की बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक दिन पहले नागपुर में हुई हिंसा में घायल हुए पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
 
03:52 PM, 18-Mar-2025

कुछ लोगों को अच्छा काम पसंद नहीं आ रहा है- श्रीकांत शिंदे

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने नागपुर हिंसा पर कहा, 'महाराष्ट्र में काम अच्छा चल रहा है, योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। कुछ लोगों को अच्छा काम पसंद नहीं आ रहा है, वे हिंसा चाहते हैं, कुछ लोग हर दिन धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। यह एक पूर्व नियोजित साजिश है, सरकार इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है'।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed