Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस की पहली लिस्ट पर उम्मीदवारों ने दी प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले थरूर
{"_id":"65ea82fa4772799f6e0c7226","slug":"lok-sabha-election-news-live-updates-polls-expected-date-schedule-phase-seat-wise-candidates-list-bjp-congress-2024-03-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस की पहली लिस्ट पर उम्मीदवारों ने दी प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले थरूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 08 Mar 2024 10:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:43 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई। सूत्रों के मुताबिक, इन उम्मीदवारों में केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी एवं वरिठ नेताओं ने बैठक में शिरकत की।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
12:06 AM, 09-Mar-2024
टीएमसी के वरिष्ठ नेता भाजपा में हुए शामिल
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक विनर्सन डी संगमा ने शुक्रवार को मेघालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रिकमैन जी मोमिन ने विनर्सन का भाजपा में स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक एएल हेक और सनबोर शुल्लाई के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
10:42 PM, 08-Mar-2024
दिल्ली में सीट बंटवारे पर बैठक के लिए पहुंचे महाराष्ट्र सीएम
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार को सीट बंटवारे से जुड़ी एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, 'मैं मीटिंग के लिए जा रहा हूं।'
विज्ञापन
10:00 PM, 08-Mar-2024
रायपुर से कांग्रेस उम्मीदवार ने आलाकमान को दिया धन्यवाद
रायपुर सीट से कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार विकास उपाध्याय ने कहा, "मैं पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं कि पार्टी के आखिरी सिपाही पर उन्होंने इतना विश्वास किया... पार्टी में काम करने वाले मेरे जैसे कार्यकर्ताओं का विश्वास भी आज जागा है कि पार्टी आपको कभी भी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। आने वाले दिनों में इसका परिणाम भी अच्छा आएगा।"09:39 PM, 08-Mar-2024
कोरबा विधायक ने कही ये बात
छत्तीसगढ़: कोरबा से कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार ज्योत्सना चरण दास महंत ने कहा, "जब प्रत्याशी बनाया जाता है तो पक्ष और विपक्ष ही लड़ते हैं इसमें चुनौती कैसी?... हम अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों, कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए क्षेत्र के विकास कार्यों पर लड़ेंगे।"08:38 PM, 08-Mar-2024
उम्मीदवारी पर क्या बोले शशि थरूर?
तिरुवनंतपुरम सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता शशि थरुर ने कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे ये अवसर दिया है। मुझे 15 वर्षों तक तिरुवनंतपुरम की सेवा करने का सौभाग्य मिला है और मैं एक और अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं... मैं निष्पक्ष प्रतियोगिता के लिए उत्साहित हूं।" उन्होंने आगे कहा, "भाजपा के लिए पिछली 303 सीटों को दोहराना भी बहुत मुश्किल हो रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भाजपा सरकार खोने जा रही है।"08:00 PM, 08-Mar-2024
ये हैं कांग्रेस की पहली लिस्ट के बड़े चेहरे
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार की शाम जारी की। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोबारा केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि, सांसद शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
07:35 PM, 08-Mar-2024
कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें राहुल गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है। जहां राहुल को एक बार फिर वायनाड से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं बघेल राजनांदगांव से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रह चुके ताम्रध्वज साहू को भी पार्टी ने महासमुंद से मौका दिया है। पढ़ें पूरी खबर...05:06 PM, 08-Mar-2024
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने किया रोजगार का वादा
गुजरात: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "...30 लाख सरकारी नौकरियां हैं जो आज खाली पड़ी हुई हैं, जैसे ही हमारी सरकार आएगी वो नौकरियां हम आपको भरकर दे देंगे। हम एक नया कानून बनाएंगे, 'शिक्षुता का कानून'। जो भी स्नातक या डिप्लोमा धारक छात्र होंगे उन्हें हम शिक्षुता का अधिकार देने जा रहे हैं... एक साल की ट्रेनिंग और नौकरी उनका अधिकार है।"12:09 PM, 08-Mar-2024
निर्वाचन आयोग गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ करेगा बैठक
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग के अधिकारी सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों ने बताया कि गृह सचिव अजय भल्ला शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल से मुलाकात कर राज्यों में केंद्रीय बलों की तैनाती पर चर्चा करेंगे। यह बैठक चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोग के जम्मू-कश्मीर दौरे से कुछ दिन पहले हो रही है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग के अधिकारी सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों ने बताया कि गृह सचिव अजय भल्ला शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल से मुलाकात कर राज्यों में केंद्रीय बलों की तैनाती पर चर्चा करेंगे। यह बैठक चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोग के जम्मू-कश्मीर दौरे से कुछ दिन पहले हो रही है।
08:48 AM, 08-Mar-2024
कांग्रेस CEC में 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा
मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप से सीटें फाइनल कर ली हैं। प्रक्रिया चल रही है, औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।