Lok Sabha Election Live: राहुल गांधी की 'शक्ति' वाली टिप्पणी पर BJP ने की शिकायत; खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव-2024 के पहले चरण के नामांकन के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई। इस चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर उम्मीदवार 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। बिहार में होली के चलते नामांकन पत्र 28 मार्च तक दाखिल किए जा सकेंगे। यहां पढ़ें लोकसभा चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स...
लाइव अपडेट
गोवा में उम्मीदवारों की घोषणा में देरी पर कांग्रेस पर उठ रहे सवाल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने गोवा में दो लोकसभा सीटों के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा में कांग्रेस द्वारा की जा रही देरी पर नाराजगी जताई। विपक्षी गठबंधन ने फैसला लिया था कि कांग्रेस उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। एनसीपी (एसपी) की गोवा इकाई के प्रमुख जोस फिलिप डिसूजा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों ने छह मार्च को गोवा के कांग्रेस प्रभारी माणिकराव ठाकरे के साथ बैठक थी। जिसमें दो दिन के अंदर समन्वय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ है। उम्मीदवारों की घोषणा में भी देरी हो रही है। कांग्रेस को अब और इंतजार नहीं करना चाहिए। हम आधिकारिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने का इंतजार कर रहे हैं।भाजपा ने बुधवार को मुंबई में एक हालिया रैली में राहुल गांधी की 'शक्ति के खिलाफ लड़ाई' वाली टिप्पणी की चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई और चुनाव आयोग से कांग्रेस नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
चुनाव आयोग को दिए एक ज्ञापन में भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी और ओम पाठक ने आरोप लगाया कि गांधी की टिप्पणी 'शक्ति' से जुड़े धार्मिक मूल्यों का अपमान करने और तुष्टीकरण के लिए धर्मों के बीच दुश्मनी पैदा करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से की गई थी। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनके बयान को तोड़- मरोड़कर पेश किया गया है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया, उन्होंने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की और कहा कि कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया। यह सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और बेहद आपत्तिजनक है। राहुल के बयान की आलोचना करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए और राजनीतिक दल चुनाव जीते या हारे हैं। ऐसे में जब विपक्षी चुनाव जीतते हैं तब उनके लिए ईवीएम से कोई शिकायत नहीं होती, लेकिन जैसे ही वे हारते हैं हार का ठीकरा ईवीएम के सर फोड़ देते हैं। यह विपक्षी दलों के गिरते राजनीतिक स्तर को दिखाता है और उनकी मानसिक हताशा का प्रतीक है।
चुनाव आयोग ने कांग्रेस द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आदर्श आचार संहिता लागू करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए कैबिनेट सचिव भारत सरकार और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। उन्होंने एमसीसी दिशा-निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करके बृहस्पतिवार शाम 5 बजे तक चुनाव आयोग को सूचित करने के लिए कहा है।
इसमें आयोग ने कहा है कि देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कटआउट, होर्डिंग्स,सार्वजनिक स्थानों से बैनर झंडे आदि को समयबद्ध तरीके से हटाने के लिए कहा है।
चुनाव आयोग ने 2024 में आंध्र में 176 करोड़ रुपये की जब्ती की है। आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीना ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने एक जनवरी से अब तक विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 176 करोड़ रुपये की नकदी, कीमती धातुएं, नशीले पदार्थ और अन्य चीजें जब्त की हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि जब्ती में 78 करोड़ रुपये की नकदी, 41 करोड़ रुपये की कीमती धातुएं और 30 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ शामिल है।
उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से पिछले तीन दिनों में, हमने 3.39 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, ड्रग्स और मुफ्त चीजें जब्त की हैं। इस जब्ती में से 1.6 करोड़ रुपये की शराब, 80 लाख रुपये नकद और शेष, ड्रग्स और मुफ्त चीजें थीं।
भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भूषण गगरानी को मुंबई नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त करने का निर्देश दिया है। वे इकबाल सिंह चहल का स्थान लेंगे, जिन्हें चुनाव आयोग के आदेश पर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आयुक्त के पद से हटा दिया गया है। भूषण गगरानी वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
Lok Sabha MP from Assam's Barpeta, Abdul Khaliq who resigned from the Congress Party, withdraws his resignation
— ANI (@ANI) March 20, 2024
"Strengthening Congress is the need of the hour, hence I withdraw my resignation and wish to work under your (Congress president Mallikarjun Kharge) and Rahul Gandhi's… pic.twitter.com/GpkgQq7zG6
ओडिशा के खरियार से विधायक अदजिराज पाणिग्रही कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद बुधवार को बीजद में शामिल हो गए। बीजद के संगठनात्मक सचिव प्रणब प्रकाश दास, महासचिव मानस मंगराज और महिला विंग की अध्यक्ष स्नेहांगिनी छुरिया ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यों से प्रेरित होकर वे बीजद में शामिल हुए हैं।
भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज कर्नाटक के पूर्व डिप्टी पीएम ईश्वरप्पा ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के नजीते आने के बाद भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष अपना पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा की जिद के कारण उनके बेटे विजयेंद्र को राज्य भाजपा प्रमुख बनाया गया था।
अब मुझे भरोसा है कि एक बार जब मैं चुनाव जीत जाऊंगा, तो विजयेंद्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले टिकट न मिलने से नाराज ईश्वरप्पा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था। राज्य भाजपा के पूर्व प्रमुख ईश्वरप्पा ने कहा था कि वह शिवमोग्गा में येदियुरप्पा के बेटे और मौजूदा सांसद बी वाई राघवेंद्र के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि येदियुरप्पा ने उनके बेटे के ई कांतेश को पड़ोसी हावेरी क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिलाने का वादा किया था। लेकिन बाद में उन्होंने धोखा दिया।
महाराष्ट्र की माढा लोकसभा सीट को लेकर खींचतान चल रही है। भाजपा ने यहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जिसके बाद भाजपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय समाज पार्टी (आरएसपी) नाराज हो गई है। जिसके कारण आरएसपी के प्रमुख महादेव जानकर विपक्षी खेमे में अपने लिए जगह तलाश रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को आरएसपी प्रमुख ने पुणे में राकांपा (शरदचंद्र पवार) गुट प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने सकारात्मक बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें भरोसे में लेकर बिना चर्चा किए माढा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। उन्होंने हमसे चर्चा तक नहीं की।
आरएसपी के प्रमुख महादेव जानकर ने कहा कि मैं माढा और परभणी लोकसभा क्षेत्र (आरएसपी के लिए) चाहता हूं। लेकिन भाजपा ने मुझसे बिना कोई चर्चा किए पहले ही माढा के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसका मतलब है कि अब मेरी जरूरत नहीं है। भाजपा ने मुझे एनडीए की किसी भी बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया है।