Lok Sabha Election Live: ईवीएम-वीवीपैट की एसएलयू के रखरखाव के प्रोटोकॉल में संशोधन; KCR के चुनाव प्रचार पर रोक
Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए मतदान हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं। अंतिम चरण के लिए एक जून को वोटिंग है और नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस, माकपा और तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के अंतिम आंकड़े जारी करने में देरी को लेकर सवाल उठाया। लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला डॉट कॉम...
लाइव अपडेट
#WATCH | Telangana: Union Home Minister Amit Shah offered prayers at Simhavahini Sri Mahankali temple in Hyderabad. pic.twitter.com/9Wl2WFzPmH
— ANI (@ANI) May 1, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा और साबरकांठा में रैलियों के बाद पार्टी कार्यालय कमलम गए। यहां उन्होंने साथी कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया। प्रधानमंत्री ने कहा ‘कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और उत्साह उत्कृष्ट है। वे यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि हमारी सरकार तीसरी बार वापस आए।’
Prime Minister Narendra Modi tweets, "After today’s massive rallies in Banaskantha and Sabarkantha, went to Kamalam, the Party office and spent time with fellow Karyakartas. Their energy and enthusiasm are outstanding. They are working hard to ensure our Government comes back for… pic.twitter.com/xgEpOo6YSW
— ANI (@ANI) May 1, 2024
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की बहन अंजनी सोरेन को ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।
Jharkhand Mukti Morcha (JMM) declares former CM Hemant Soren's sister, Anjani Soren as the party candidate from Odisha's Mayurbhanj Lok Sabha constituency pic.twitter.com/7k4SMQ0e9B
— ANI (@ANI) May 1, 2024
गृहमंत्री ्मित शाह ने हुबली में नेहा हिरेमथ के माता-पिता से मुलाकात की
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हुबली में नेहा हिरेमथ के माता-पिता से मुलाकात की। बता दें कि नेहा हिरेमथ की 18 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
Karnataka | Union Home Minister Amit Shah meets the parents of Neha Hiremath in Hubbali
— ANI (@ANI) May 1, 2024
Neha Hiremath was stabbed to death at her college premises on 18th April. pic.twitter.com/fpk6lbsyFS
टीएमसी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर किया पलटवार
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा का एजेंट करार दिया है। बनर्जी ने कहा कि चौधरी राज्य में इंडी गठबंधन के गठन में बाधा डाल रहे हैं। इससे पहले मुर्शिदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि टीएमसी को वोट देने का मतलब भाजपा को वोट देना है। अब टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव का कहना है कि चौधरी ने जिस तरह का बयान दिया, उससे साफ पता चलता है कि वे भाजपा का समर्थन कर रहे थे। इसके साथ ही बनर्जी ने लोगों से कांग्रेस को वोट न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को ही फायदा मिलेगा।
कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
कर्नाटक के हुबली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगा कि अभी भाजपा और जेडी-एस के बीच गठबंधन है, तो रेवन्ना के मुद्दे पर भाजपा को घेरा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ कोई अत्याचार करेगा तो भाजपा उसके साथ नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार है इसलिए पहला कदम कांग्रेस को ही उठाना था। जब तक वोक्कलिंगा बेल्ट का चुनाव नहीं हुआ, तब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति की और रेवन्ना को भाग जाने दिया। उन्होंने रेवन्ना पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इस प्रकार कृत्य करता है उसे कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।
बीआरएस नेता के.चंद्रशेखर राव के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे के लिए रोक
कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर चुनाव आयोग ने बीआरएस नेता के.चंद्रशेखर राव पर कार्रवाई की है। उन पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
ईवीएम-वीवीपैट की एसएलयू के रखरखाव से जुड़े प्रोटोकॉल में संशोधन
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ईवीएम और वीवीपैट की सिंबल लोडिंग यूनिट (एसएलयू) के रख-रखाव और भंडारण के लिए प्रोटोकॉल को संशोधित किया है। आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक कांग्रेस को कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण का खेल खेलने नहीं दूंगा।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि SC-ST, OBC और सामान्य वर्ग के गरीबों को संविधान के तहत मिला है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर विपक्ष में हिम्मत है तो घोषणा करें कि वे कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण का दुरुपयोग नहीं करेंगे और न संविधान में खिलवाड़ करेंगे।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस बार 400 पार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब तक PM मोदी के हाथ से 100 सीटें जा चुकी हैं। कांग्रेस नेता ने दावा कि अगर कांग्रेस और सीपीएम नहीं जीती तो धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि टीएमसी को वोट देने से अच्छा है कि आप भाजपा को वोट दें।