फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka Exit Poll 2023 Live: कर्नाटक के पांच एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत के आसार, दो में भाजपा आगे

Wed, 10 May 2023 08:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 10 May 2023 08:54 PM IST
खास बातें

Karnataka Assembly Election Exit Poll 2023 Results Live Updates: Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल को एक जगह दिखा रहा है। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हुए हम उन सभी को उसी वक्त आपके सामने ला रहे हैं।   

विज्ञापन
Karnataka Exit Poll 2023 Live Karnataka Assembly Election Vidhan Sabha Chunav Opinion Polls Vote Percentage
कर्नाटक विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:08 PM, 10-May-2023
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस को बंपर बहुमत 
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 120 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 92 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे यहां 12 सीट मिल सकती है। वहीं अन्य को एक भी सीट पर जीत मिलती नहीं दिख रही है।   
08:03 PM, 10-May-2023
कर्नाटक में कांग्रेस को बंपर बहुमत 
आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां की 224 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 122-140 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे 20 से 25 सीट मिल सकती है। वहीं अन्य की बात करें तो उन्हें यहां तीन सीटें मिलती दिख रही हैं। 
विज्ञापन
07:46 PM, 10-May-2023
इंडिया टीवी सीएनएक्स का एग्जिट पोल 
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस को 110 से 120 सीटें और भाजपा को  80 से 90 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं जेडीएस को 20 से 24 सीचें और अन्य को 01 से तीन सीटें मिल सकती हैं। 
07:42 PM, 10-May-2023
मध्य कर्नाटक इलाके में भाजपा को बढ़त
आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में मध्य कर्नाटक इलाके की बात करें तो यहां कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां की 23 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 12 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 10 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे इस इलाके में एक सीट मिल सकती है। वहीं अन्य की बात करें तो उन्हें इस इलाके में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रहीं हैं। 
07:38 PM, 10-May-2023
करावल तटीय इलाके में भाजपा को बढ़त
आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कर्नाटक के करावल तटीय इलाके में भाजपा को बंपर फायदा होने की उम्मीद है। यहां की 19 सीटों में कांग्रेस के खाते में 03 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 16 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस और अन्य की करें तो उन्हें इस इलाके में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रहीं हैं। 
07:35 PM, 10-May-2023
बेंगलुरु इलाके में कांग्रेस को बंपर फायदा
आजतक ने एक्सिस मॉय इंडिया के साथ मिलकर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इन एक्जिट पोल में कर्नाटक के बेंगलुरु इलाके में कांग्रेस को बंपर फायदा होने की उम्मीद है। यहां की 28 सीटों में कांग्रेस के खाते में 17 सीटें जा सकती हैं, वहीं, भाजपा को यहां 10 सीटें मिलने का अनुमान है। बात अगर जेडीएस की करें तो उसे इस इलाके में एक सीट मिलने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:18 PM, 10-May-2023

टाइम्स नाउ ईटीजी का एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ ईटीजी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 78 से 92 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 106 से 120 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 20-26 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से चार सीटें जा सकती हैं।

07:06 PM, 10-May-2023

न्यूज नेशन सीजीएस का एग्जिट पोल

न्यूज नेशन और सीजीएस के एग्जिट पोल के अनुसार, कर्नाटक में भाजपा को 114 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 86 सीटें मिलने की संभावना है। जेडीएस को 21 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

06:59 PM, 10-May-2023

टीवी9 कन्नड सी-वोटर का एग्जिट पोल
टीवी9 कन्नड सी-वोटर ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 83 से 95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं। इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 21-29 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं।

06:55 PM, 10-May-2023

एशियानेट जन की बात का एग्जिट पोल

वहीं, इन सबसे इतर एशियानेट जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा को बढ़त हासिल करने की संभावना जताई है। इसने, राज्य में भाजपा को 94 से 117 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 91 से 106 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, जेडीएस को 14-24 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed