UK PM in India LIVE: पीएम मोदी बोले- 2030 तक दोगुना करेंगे द्विपक्षीय व्यापार, सहयोग और समर्थन बेहद जरूरी
{"_id":"68e73ff58426ec0bca02f0ed","slug":"india-uk-partnership-pm-narendra-modi-kier-starmer-vision-2035-trade-defence-agreements-live-news-and-updates-2025-10-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"UK PM in India LIVE: पीएम मोदी बोले- 2030 तक दोगुना करेंगे द्विपक्षीय व्यापार, सहयोग और समर्थन बेहद जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 09 Oct 2025 12:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:34 PM IST
खास बातें
UK PM in India LIVE: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर अपने भारत दौरे के दूसरे दिन मुंबई स्थित राजभवन पहुंचे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापारिक, सामरिक और कूटनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी की। बाद में दोनों नेता इंडिया-यूके सीईओ फोरम में शामिल हुए। यहां पढ़ें अपडेट्स...
विज्ञापन
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : एक्स@ANI
लाइव अपडेट
07:21 PM, 09-Oct-2025
रूस से तेल खरीद को लेकर पीएम मोदी से बातचीत हुई: स्टार्मर
रूस से तेल खरीद पर पीएम मोदी से हुई बातचीत पर उन्होंने कहा, हां, इस विषय पर हमारी बातचीत हुई। खासकर उस बिंदु पर फोकस किया गया, जिसे हम दोनों चाहते हैं। पीएम मोदी और मैं इस संघर्ष को समाप्त करने पर फोकस कर रहे हैं और हमने उन विभिन्न कदमों पर चर्चा की जो इस दिशा में लिए जा सकते हैं।
07:19 PM, 09-Oct-2025
ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने गाजा शांति योजना का किया स्वागत
गाजा युद्ध पर ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने कहा, मैं इस बात का जोरदार स्वागत करता हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना के पहले चरण पर सहमति बन गई है। यह बंधकों, उनके परिवारों, गाजा के आम नागरिकों और पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि यह समझौता पूरी तरह और बिना किसी देरी के लागू किया जा सके।
विज्ञापन
07:15 PM, 09-Oct-2025
आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा भारत: पीएम कीर स्टार्मर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा, तकनीक के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन जो साथ मिलकर कर रहे हैं, वह एक शानदार उदाहरण है। ब्रिटेन दुनिया के केवल तीन ऐसे देशों में से एक है जिसका तकनीकी उद्योग (टेक इंडस्ट्री) एक ट्रिलियन डॉलर की है। भारत जल्द ही चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने वाला है। हम दोनों ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में शीर्ष चार ताकतों में शामिल हैं और हम इस मौके का फायदा उठाकर और आगे बढ़ना चाहते हैं।
स्टार्मर ने आगे कहा, भारत को देखें..यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। भारत एक आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है और ब्रिटेन इस यात्रा में उसका आदर्श साझेदार बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम भविष्य के क्षेत्रों और कौशल को मिलकर बनाना चाहते हैं। यह व्यापार समझौता ब्रिटेन के नेतृत्व को तकनीक, जीवन विज्ञान, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में आगे ले जाने का एक लॉन्चपैड है। इस हफ्ते हमने इन सभी अवसरों को पूरी तरह से अपनाया है और इसके ठोस नतीजे भी मिले हैं। ब्रिटेन में 1.3 बिलियन पाउंड (लगभग 13 अरब रुपये) के नए निवेश आए हैं और 10,600 नौकरियां पैदा हुई हैं। इनमें नॉर्थवेस्ट में 1,500 नौकरियां, मिडलैंड्स में 1,000 से ज्यादा, यॉर्कशायर और हम्बर में 200 और नॉर्दर्न आयरलैंड में 700 नौकरियां शामिल हैं।
07:02 PM, 09-Oct-2025
पीएम स्टार्मर के दौरे पर बोले विदेश सचिव मिस्री
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, स्टार्मर भारत की अपनी पहली औपचारिक यात्रा पर हैं। उनके साथ एक बहुत उच्च‑स्तरीय दल है और 125 सदस्यों का व्यापार प्रतिनिधिमंडल है। यह अब तक का सबसे बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल है, जो भारत आया है। इस प्रतिनिधिमंडल में ब्रिटेन के नौ प्रमुख विश्वविद्यालयों के नौ कुलपति शामिल हैं, जिनकी भारत में योजनाएं हैं। कल, पीएम स्टार्मर ने भारत के व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की और कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने यश राज फिल्म्स का दौरा किया, ताकि फिल्म निर्माण में सहयोग की संभावनाएं देखी जाएं। वह एक फुटबॉल से जुड़े कार्यक्रम में भी शामिल हुए। आज सुबह पीएम मोदी ने राजभवन में स्टार्मर का स्वागत किया और दोनों ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक वार्ता की। दोनों नेताओं ने ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से भी बातचीत की। उन्होंने अभी इंडिया‑यूके सीईओ फोरम के साथ बैठक की है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पहला मुख्य क्षेत्र व्यापार और निवेश है। मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों में पारित होने की प्रक्रिया में है और दोनों देशों के व्यापारियों में उत्साह है। इस यात्रा से दोनों पक्षों को अवसर मिला है कि वे एफटीए के अंतर्गत टैरिफ कटौती से मिलने वाले पूर्ण लाभों को हासिल करने के लिए आर्थिक जुड़ाव और गहरा करने पर वार्ता करें। ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य सचिव और भारत के वाणिज्य व उद्योग मंत्री ने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और निवेश की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। नेताओं ने नए साझा निवेशों की घोषणा की है, जो क्लाइमेट टेक्नोलॉजी स्टार्टअप फंड को बढ़ावा देंगे। इससे एफटीए के नवाचार संबंधी अध्याय को भी सहायता मिलेगी। इस दौरान तकनीकी और नवाचार दूसरा मुख्य क्षेत्र है जिस पर इस यात्रा के दौरान खास फोकस है।
05:06 PM, 09-Oct-2025
विजन 2035 साझा लक्ष्यों का खाका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आप सभी ने भारत की फिनटेक क्षेत्र में क्षमता देखी है। आज दुनिया के लगभग 50 फीसदी रियल-टाइम डिजिटल लेनदेन भारत में हो रहे हैं। वित्तीय सेवाओं में ब्रिटेन का अनुभव और भारत का डिजिटल सार्वजनिक ढांचा (डीपीआई) मिलकर पूरी मानवता को लाभ पहुंचा सकते हैं। मोदी ने कहा, हमारे संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रधानमंत्री स्टार्मर और मैंने 'विजन 2035' की घोषणा की है। यह हमारे साझा लक्ष्यों का एक खाका (ब्लूप्रिंट) है। भारत और ब्रिटेन जैसे खुले लोकतांत्रिक समाजों में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां हम सहयोग का विस्तार न कर सकें। भारत की प्रतिभा और उसका विशाल आकार और ब्रिटेन की शोध और विशेषज्ञता का मेल बड़े नतीजे दे सकता है। इन लक्ष्यों और सपनों को तय समय में हासिल करने के लिए आपका सहयोग और समर्थन बेहद जरूरी है।
05:02 PM, 09-Oct-2025
भारत में ब्रिटेन के नौ विश्वविद्यालय खोलेंगे अपने कैंपस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, आज भारत की नीति में स्थिरता है, नियमों में पारदर्शिता है और बड़े पैमाने पर मांग भी मौजूद है। बुनियादी ढांचे, दवाइयों, ऊर्जा और वित्त सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व अवसर मौजूद हैं। यह भी खुशी की बात है कि ब्रिटेन के नौ विश्वविद्यालय भारत में अपने परिसर (कैंपस) खोल रहे हैं। आने वाले समय में शिक्षा और उद्योग के बीच की साझेदारी हमारी नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:01 PM, 09-Oct-2025
2030 तक दोगुना करेंगे द्विपक्षीय व्यापार: पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया-यूके सीईओ फोरम' को संबोधित करते हुए कहा, आज हमारा द्विपक्षीय व्यापार लगभग 56 अरब डॉलर का है। हमने इसे 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य तय किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम यह लक्ष्य तय समय से पहले हासिल कर लेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, हमें महत्वपूर्ण खनिजों, दुर्लभ धातुओं और एपीआई (एपीआई) जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ना चाहिए। इससे हमारे संबंधों को एक भविष्योन्मुख दिशा भी मिलेगी।
02:26 PM, 09-Oct-2025
ब्रिटेन-भारत के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा
List of outcomes: Visit of the Prime Minister of the United Kingdom to India pic.twitter.com/P3rvRdd5hA
— ANI (@ANI) October 9, 2025
02:10 PM, 09-Oct-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "मुंबई के राजभवन में अपने मित्र, प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हुई। उनकी पहली भारत यात्रा होने के कारण, यह निश्चित रूप से एक विशेष अवसर है। भारत में सबसे बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति इसे और भी विशेष बनाती है और भारत-ब्रिटेन संबंधों की मजबूत संभावनाओं को दर्शाती है।"
It was a delight to welcome my friend, PM Keir Starmer at the Raj Bhavan in Mumbai. Being his first visit to India, it is surely a special occasion. The presence of the largest business delegation to India makes it even more special and illustrates the strong potential of… pic.twitter.com/znZTxoWq1l
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2025
01:19 PM, 09-Oct-2025