{"_id":"6aa437bc04cdee69170a34dc","slug":"disha-salian-death-case-satish-salian-cbi-statement-nilesh-ojha-serious-allegations-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा सालियान केस: सीबीआई दफ्तर पहुंचे पिता ने दर्ज कराया बयान, कई हाई-प्रोफाइल नाम सौंपे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिशा सालियान केस: सीबीआई दफ्तर पहुंचे पिता ने दर्ज कराया बयान, कई हाई-प्रोफाइल नाम सौंपे
Fri, 11 Sep 2026 10:47 PM IST
सुनील मेहरोत्रा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: सुनील मेहरोत्रा
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:47 PM IST
सार
दिशा सालियान की मौत की जांच के सिलसिले में उनके पिता सतीश सालियान ने मुंबई स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। उनके वकील नीलेश ओझा ने जांच के बाद मीडिया के सामने कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि दिशा की मौत से पहले उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
सामने आएगा दिशा सालियान की मौत का सच?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दिशा सालियान की मौत के मामले में शुक्रवार को दिशा शा के पिता सतीश सालियान अपने वकील नीलेश ओझा के साथ बीकेसी स्थित सीबीआई के कार्यालय पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया। दोनों दोपहर करीब 2 बजे सीबीआई दफ्तर पहुंचे थे और बयान दर्ज कराने की यह पूरी प्रक्रिया शाम करीब साढ़े छह बजे जाकर पूरी हुई।
सीबीआई दफ्तर से निकलने के बाद एडवोकेट नीलेश ओझा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि दिशा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। ओझा के मुताबिक, सतीश सालियान ने अपने बयान में उन तमाम लोगों के नाम सीबीआई को दे दिए हैं, जिनकी इस घटना में शामिल होने की आशंका है। इसमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा वकील ने आरोप लगाया कि मामले की शुरुआती जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों ने पूरी सच्चाई को दबाने की कोशिश की थी।
वकील का दावा- सीबीआई जांच में खुलेंगी कई और परतें
ओझा ने यह भी दावा किया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला और दिशा सालियान का मामला आपस में सीधे जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक पूर्व पुलिस अधिकारी का एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल कन्फेशन भी मौजूद है, जिससे सीबीआई जांच आगे बढ़ने पर कई और परतें खुलेंगी।
विज्ञापन
दिशा के पिता ने क्या कहा?
वहीं मीडिया से बात करते हुए दिशा के पिता सतीश सालियान ने कहा कि उन्हें जो भी शिकायत और जानकारियां देनी थीं, वे उन्होंने सीबीआई को सौंप दी हैं। जिन लोगों की भी इस पूरे मामले में भूमिका रही है, उनके बारे में जांच एजेंसी को बता दिया गया है और जल्द ही इसका पूरा विवरण सबके सामने आ जाएगा।
सतीश सालियान ने कहा, 'मैंने उन्हें बिल्कुल वही तथ्य बताए, जो हुए थे। मैंने अपनी बेटी के साथ हुई हर घटना के बारे में उन्हें बताया। मैंने सभी नाम भी बताए- आदित्य, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया और बॉडीगार्ड्स के नाम। उन्होंने सब कुछ दर्ज कर लिया।' उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझे बताया कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और कुछ दिनों में कार्यवाही शुरू होगी।' सतीश सालियान ने कहा, 'सच्चाई को हराया नहीं जा सकता। भगवान सच्चाई के साथ खड़े होते हैं और इसी वजह से न्याय जरूर मिलेगा।'
कैसे हुई थी दिशा सालियान की मौत?
बता दें कि 8 जून 2020 को दिशा सालियान मालाड की एक हाउसिंग सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिर गई थीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के बाद कहा था कि इसमें कोई गड़बड़ी या साजिश नहीं थी। लेकिन मौत को संदिग्ध बताते हुए दिशा के पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और सीबीआई जांच की मांग की थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब सीबीआई इस मामले में एफआईआर दर्ज कर नए सिरे से जांच कर रही है।