{"_id":"6aa43c5a3950f06fe50b92a2","slug":"why-did-congress-pick-milan-pradhan-and-mohd-abdullahil-kafi-for-bengal-bypolls-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम और रेजीनगर से कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए उतारे उम्मीदवार, किन चेहरों पर लगाया दांव?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम और रेजीनगर से कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए उतारे उम्मीदवार, किन चेहरों पर लगाया दांव?
Fri, 11 Sep 2026 11:07 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:07 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। नंदीग्राम से मिलन प्रधान और रेजीनगर से मोहम्मद अब्दुल्लाहील कफी चुनाव मैदान में उतरेंगे। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे से खाली हुई नंदीग्राम सीट और तृणमूल कांग्रेस के भीतर सिंबल विवाद के बीच क्या कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना पाएगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर पर होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने इन दोनों सीटों पर अपने आधिकारिक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने नंदीग्राम जैसी राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील सीट से मिलन प्रधान को मैदान में उतारा है, जबकि मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट से मोहम्मद अब्दुल्लाहील कफी को अपना उम्मीदवार बनाया है। छह अक्टूबर को होने वाले इस उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी तारीखों और प्रक्रियाओं की समयसीमा पहले ही तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव का चुनावी कार्यक्रम और नामांकन की तारीखें क्या हैं?
निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों विधानसभा क्षेत्रों में छह अक्टूबर को मतदान होगा और नौ अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 16 सितंबर की आखिरी तारीख मुकर्रर की है। इसके बाद 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच यानी स्क्रूटनी होगी और 19 सितंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। यह दोनों सीटें 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद संबंधित विधायकों के इस्तीफे के चलते खाली हुई थीं, जिसके बाद आयोग ने यहां नए सिरे से चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
क्या शुभेंदु के इस्तीफे से नंदीग्राम सीट बनी सबसे हॉट सीट?
नंदीग्राम पश्चिम बंगाल की राजनीति में हमेशा से सबसे ज्यादा नजर रखी जाने वाली सीट रही है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन वे भवानीपुर सीट से भी चुनाव जीत गए थे। उन्होंने भवानीपुर सीट को अपने पास रखने का फैसला किया और नंदीग्राम के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे यह सीट खाली हो गई। इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को पराजित किया था।
विज्ञापन