फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election 2023: त्रिपुरा-नगालैंड-मेघालय में बजा चुनावी बिगुल, पढ़ें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

Wed, 18 Jan 2023 03:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 18 Jan 2023 03:20 PM IST
खास बातें

Tripura, Nagaland and Meghalaya Election Date Announcement 2023 Live News Updates: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय-नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। तीनों ही राज्यों में चुनाव के नतीजों की घोषणा दो मार्च को होगी। तीनों ही राज्यों में 60-60 सदस्यीय विधानसभा है। 

विज्ञापन
Election Commission PC Live: Tripura Nagaland and Meghalaya Assembly Election 2023 Polling Date Schedule
विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:06 PM, 18-Jan-2023
त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, तीनों राज्यों में दो मार्च को नतीजों की घोषणा होगी।
03:00 PM, 18-Jan-2023

भारत-म्यांमार की सीमा पर भी होगा मतदान केंद्र

ऐसा मतदान केंद्र जो भारत-म्यांमार सीमा पर मौजूद है। गांव प्रधान का आधा घर म्यांमार में और आधा भारत में है। इस इलाके में भी मतदान केंद्र होगा।
विज्ञापन
02:56 PM, 18-Jan-2023

इन पहचान पत्रों को भी पोलिंग स्टेशन में दिखा सकेंगे

मतदाता पहचान पत्र के अलावा इन पहचान पत्रों को दिखाकर भी वोट कर सकेंगे मतदाता।
02:51 PM, 18-Jan-2023

त्रिपुरा में सबसे ज्यादा महिला मतदाता: मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ''तीनों राज्यों में कुल 62.8 लाख मतदाता होंगे। नगालैंड में 13.09 लाख, मेघालय में 21.61 लाख और त्रिपुरा में 28.13 लाख मतदाता होंगे। तीनों राज्यों में कुल 31.47 लाख महिला मतदाता होंगी। इनमें त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 13.98 लाख महिला वोटर होंगी। तीनों राज्यों में कुल 1.76 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। मेघालय में सबसे ज्यादा 81,443 मतदाता 18-19 साल के होंगे, जो पहली बार मतदान करेंगे।''
02:42 PM, 18-Jan-2023
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ''तीनों चुनावी राज्यों की खास बात यह है कि यहां पर वोट डालने वाली महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में वोट डालने वाली महिलाओं की संख्या नगालैंड में 86%, मेघालय में 87% और त्रिपुरा में 91% रही है।''

''पिछले चुनावों में हिंसा नहीं हुई है। महज दो-तीन राज्यों में ही अब चुनावों के दौरान हिंसा होती है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हम इन तीनों राज्यों में भी हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे।''
02:35 PM, 18-Jan-2023

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कर रहे पत्रकारों को संबोधित
विज्ञापन
विज्ञापन
02:16 PM, 18-Jan-2023
नगालैंड: 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF)  में दो टुकड़ों में बंट गई  थी। बागियों ने नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बनाई। पार्टी के बड़े नेता और राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेफ्यू रियो बागी गुट के साथ चले गए। चुनाव से पहले NPF ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया। भाजपा और NDPP ने मिलकर चुनाव लड़ा। NDPP को 18 तो भाजपा को 12  सीटों पर जीत मिली। गठबंधन सत्ता में आया और नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री बने। नेफ्यू रियो के सीएम बनने के बाद 27 सीट जीतने वाली NPF के ज्यादातर विधायक NDPP में शामिल हो गए। इससे NDPP विधायकों का आंकड़ा 42 पर पहुंच गया। वहीं, NPF के केवल चार विधायक बचे। बाद में NPF ने भी सत्ताधारी गठबंधन को समर्थन दे दिया। मौजूदा समय में राज्य विधानसभा के सभी 60 विधायक सत्तापक्ष में हैं।
01:51 PM, 18-Jan-2023
मेघालय: 2018 में  राज्य में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। हालांकि, बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई थी। चुनाव में अलग-अलग लडे़ एनपीपी-भाजपा ने गठबंधन किया। एनपीपी के कोनराड संगमा मुख्यमंत्री बने। यहां भी चुनाव से पहले राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। यहां तक की गठबंधन सरकार चला रही एनपीपी और भाजपा के बीच भी दरारें दिख रही हैं। हाल ही में दो विधायक एनपीपी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। कहा जहा रहा है कि 2018 की तरह ही इस बार भी दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे।  
01:21 PM, 18-Jan-2023

2018 में कैसे रहे थे तीनों राज्यों के नतीजे?

त्रिपुरा:  2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने यहां 25 साल से शासन कर रहे लेफ्ट को बेदखल किया था। बिप्लब देब राज्य मुख्यमंत्री बने। 2022 में भाजपा ने देब की जगह माणिक साह को राज्य की कमान सौंपी। अब साह पर भाजपा को सत्ता में वापसी कराने की जिम्मेदारी होगी।  

हालांकि, बीते कुछ महीनों से राज्य में सियासी उथलपुथल जारी है। भाजपा नेता हंगशा कुमार त्रिपुरा इस साल अगस्त में अपने 6,000 आदिवासी समर्थकों के साथ टिपरा मोथा में शामिल हो गए। वहीं, आदिवासी अधिकार पार्टी भाजपा विरोधी राजनीतिक मोर्चा बनाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही कई नेता पार्टियां बदल रहे हैं।  
12:54 PM, 18-Jan-2023

2018 में भी 18 जनवरी को ही हुआ था चुनाव तारीखों का एलान

2018 में तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान 18 जनवरी को हुआ था। तब इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण में 18 फरवरी को त्रिपुरा में वोटिंग हुई थी। वहीं, दूसरे चरण में 27 फरवरी को मेघालय और नगालैंड में वोट पड़े थे। 3 मार्च 2018 को तीनों राज्यों के चुनाव नतीजे आए थे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed