11:33 PM, 08-May-2021
इंदौर में 16 मई तक जनता कर्फ्यू
कलेक्टर मनीष सिंह के अनुसार इंदौर में 16 मई तक जनता कर्फ्यू जारी रहेगा । जनता कर्फ्यू के दौरान मेडिकल इमरजेंसी के लिए छूट रहेगी। वहीं औद्योगिक और ट्रांसपोर्ट से संबंधित गतिविधियों को भी सशर्त छूट दी गई है।
11:04 PM, 08-May-2021
सिक्किम में 200 नए मामले आए, पांच की मौत
सिक्किम में शनिवार को कोविड-19 के 200 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,651 हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं, तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 5,186 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4.92 लाख से अधिक हो गए, जबकि 38 और मौत होने से मृतकों की संख्या 2,704 हो गई सिक्किम के अधिकारी ने बताया कि पांच और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हो गई।
10:56 PM, 08-May-2021
गुजरात में कोरोना के 11892 नए मामले सामने
गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,892 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 69 हजार 928 हो गई। इसके अलावा 119 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 8273 तक पहुंच गई है। राज्य में आज करीब 14,737 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या पांच लाख 18 हजार 234 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब एक लाख 43 हजार 421 हो गई है।
10:44 PM, 08-May-2021
पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में कल टीकाकरण नहीं
महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में कल (रविवार) 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण नहीं होगा। जिला प्रशासन ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण केवल चुनिंदा केंद्रों पर होगा और इसके लिए पूर्व अनुमति या अपॉइंटमेंट लेनी होगी।
10:41 PM, 08-May-2021
छत्तीसगढ़: 12239 नए मामले, 223 की मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,239 नए मामले सामने आए, 371 लोग ठीक हुए और 223 की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मामले अब आठ लाख 42 हजार 356 हो गई है। इनमें से सात लाख एक हजार 116 ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 10,381 लोगों की मौत हो चुकी है।
10:40 PM, 08-May-2021
असम: 5756 नए मामले, 3053 ठीक हुए
असम में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5756 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 3053 लोग ठीक हुए और 50 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामले दो लाख 89 हजार 69 हो गई है। इनमें से दो लाख 49 हजार 295 लोग ठीक हो चुके हैं और 1628 की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा अब 36,799 पर पहुंच गया है।
10:36 PM, 08-May-2021
जम्मू-कश्मीर: 4788 नए मामले, 60 की मौत
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 4788 नए मामले सामने आए। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 2500 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो घई। राज्य में अब कोरोना के 46,535 सक्रिय मामले हो गए हैं।
10:15 PM, 08-May-2021
आंध्र प्रदेश: 20065 नए मामले, 96 की मौत
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,065 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 19,272 लोग ठीक हुए और 96 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 12 लाख 65 हजार 439 हो गई है। इनमें से 10 लाख 69 हजार 432 ठीक हो चुके हैं और एक लाख 87 हजार 439 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कोरोना की वजह से 8615 लोगों की जान जा चुकी है।
09:46 PM, 08-May-2021
पुडुचेरी: 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की सरकार ने शनिवार को कहा कि कोरोना नाइट कर्फ्यू के साथ राज्य में 10 मई की आधी रात से 24 मई की आधी रात कर लॉकडाउन लागू रहेगा।
09:45 PM, 08-May-2021
उत्तराखंड: आरटी-पीसीआर जांच की कीमत में संशोधन
उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को राज्य में कोरोना के लिए आरटी-पीसीआर जांच के लिए शुल्क में संशोधन किया है। नई कीमतों के अनुसार निजी अस्पतालों से निजी लैब में भेजे जाने वाले सैंपल की जांच के लिए 700 रुपये देने होंगे। निजी लैब द्वारा घर से सैंपल लेने पर 900 रुपये देने होंगे। वहीं, सरकारी अस्पताल से निजी लैब में जाने वाले नमूनों के लिए 400 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कहा है कि प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों का टीकाकरण 10 मई से शुरू हो जाएगा।