Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आगाज; CM बीरेन का सवाल- क्या राजनीति का सही समय?
Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Live Updates : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से शुरू हो गई। यात्रा के लिए राहुल गांधी दिल्ली से मणिपुर पहुंचे। राजधानी इंफाल से यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ध्वजारोहण किया। व्यापक जनसंपर्क के मकसद से शुरू हुई इस यात्रा में राहुल गांधी के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शरीक हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मणिपुर के CM का राहुल से तीखा सवाल, क्या राजनीति का यही सही समय है?
110 जिलों से गुजरेगी यात्रा
बता दें कि मई, 2022 में मणिपुर में हिंसा भड़कने के कुछ सप्ताह बाद राहुल गांधी ने पिछले साल जून में दो दिनों के लिए मणिपुर का दौरा किया था। उन्होंने कई जिलों में राहत शिविरों में रह रहे हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात की थी। हिंसा की आशंका के चलते पुलिस ने इम्फाल से चुराचांदपुर जा रहे राहुल के काफिले को रोक दिया था। बाद में उन्होंने हेलीकॉप्टर से यात्रा पूरी की। बता दें कि इस पूर्वोत्तर भारतीय राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई जातीय हिंसा में अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि राहुल की दो महीने से अधिक लंबी यात्रा 110 जिलों को कवर करने के बाद मार्च में मुंबई में समाप्त होगी।
कांग्रेस का आरोप- असम सरकार ने जानबूझकर यात्रा में अड़चन पैदा की, टकराव के लिए ऐसे रखी गई फॉर्म वितरण की तारीखें
असम में राहुल गांधी का यात्रा कार्यक्रम
देबब्रत सैकिया ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक पत्र भी लिखा। इसमें विशेष रूप से शिवसागर जिले का उल्लेख है। 18 जनवरी को यहीं से यात्रा का असम चरण शुरू होना है। इसी दिन शिवसागर और पड़ोसी जिलों में ग्रामीण महिला उद्यमियों के बीच फॉर्म भी बांटे जाने हैं। गौरतलब है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के 17 जिलों में 833 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 18 जनवरी को शिवसागर से शुरुआत के बाद 25 जनवरी को यात्रा धुबरी पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा दूसरे राज्यों की तरफ आगे बढ़ जाएगी।
सैकिया ने दावा किया, शुरुआत में जब योजना की घोषणा की गई थी, तो आवेदन पत्र वितरण की कोई तारीख घोषित नहीं की गई थी। अब, सरकार ने कार्यक्रम इस तरह से तय किया है कि तारीखें राहुल की असम यात्रा से टकरा रही हैं। सैकिया के मुताबिक उनके गृह जिले शिवसागर और पास के जोरहाट, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़ और चराइदेव के लिए फॉर्म 18 जनवरी को वितरित किए जाएंगे। माजुली, लखीमपुर, धेमाजी और गोलाघाट में अगले दिन फॉर्म बांटे जाएंगे।
इन दो दिनों के दौरान कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। पड़ोसी जिलों के लोग बड़ी संख्या में इससे जुड़ेंगे, ऐसी उम्मीद है। तारीखों के टकराव से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के गलत इरादे साफ दिखते हैं। असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सैकिया ने कहा, मुख्यमंत्री का दावा है कि राहुल गांधी एक 'पर्यटक' हैं और वह कांग्रेस से नहीं डरते। उनकी बातें सरकार के फैसले में दिखनी भी चाहिए।
सैकिया ने महिलाओं के लिए बनाई गई योजना के लिए फॉर्म जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन तय करने पर भी सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन की अनुमति देना 'बहुत अनुचित' है। महिलाएं विभिन्न कारणों- स्वास्थ्य मुद्दों, अदालती सुनवाई, पारिवारिक कार्यों के कारण फॉर्म जमा नहीं कर सकेंगी। कभी-कभी नेटवर्क की विफलता या बिजली आपूर्ति की कमी जैसे कारणों से भी पंजीकरण बाधित हो सकता है। उन्होंने महिलाओं की अधिक भागीदारी के लिए पंजीकरण की तारीख कम से कम 10 से 15 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया है।
क्या है सरकार की योजना
दरअसल, असम सरकार ने 40 लाख स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों के लिए यह योजना शुरू की है। इसके तहत महिलाओं को व्यक्तिगत स्तर पर ग्रामीण सूक्ष्म उद्यमियों के रूप में विकसित करने के प्रयास होंगे। सीएम ने महिलाओं को 'लखपति बैदोस (करोड़पति बड़ी बहन)' बनाने का नारा दिया है। सरमा ने गुरुवार को 'मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान' नामक योजना की घोषणा की थी। इसका लाभ उठाने के लिए, लाभार्थियों को निर्दिष्ट तिथियों पर निकटतम पंचायत कार्यालय से आवेदन पत्र जमा करना होगा। सरकार ने साफ किया है कि फॉर्म की कोई फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
खरगे ने दिखाई हरी झंडी, राहुल ने अन्य नेताओं के हाथों सौंपा ध्वज
#WATCH कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को हरी झंडी दिखाई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। pic.twitter.com/As22hlohq6
पीएम मोदी और भाजपा पर बरसे खरगे
यात्रा की शुरुआत के समय खरगे ने भाजपा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि PM मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते... वे राम-राम करते हैं। मुहावरे का सहारा लेकर खरगे ने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी को 'मुंह में राम और बगल में छुरी' जैसा आचरण शोभा नहीं देता। जनता के साथ छलावा न करने की नसीहत देते हुए खरगे ने कहा कि केवल वोट हासिल करने के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए।#WATCH मणिपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "PM मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते... वे राम-राम करते हैं। मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ न करें... वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी… pic.twitter.com/06AcgXgkY6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
यात्रा की शुरुआत पर राहुल का बयान
न्याय यात्रा की शुरुआत के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, वे 2004 से राजनीति में हैं। पहली बार हिंदुस्तान के एक ऐसे प्रदेश में गया जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि जिसे वे मणिपुर कहते थे अब वह मणिपुर रहा ही नहीं। प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।
#WATCH मणिपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जिसे हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं... लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।" pic.twitter.com/gEnSYJaSmt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024
मणिपुर में कांग्रेस प्रमुख खरगे ने किया ध्वजारोहण, भारत न्याय यात्रा की शुरुआत
#WATCH | Congress' 'Bharat Jodo Nyaya Yatra' to begin from Manipur's Thouba shortly.
— ANI (@ANI) January 14, 2024
Congress national president Mallikarjun Kharge, party MP Rahul Gandhi and other leaders are present. pic.twitter.com/m9SSDKZjYJ
राहुल गांधी मणिपुर के थौबा में खोंगजोम युद्ध स्मारक में शहीदों को नमन करने पहुंचे
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबा में खोंगजोम युद्ध स्मारक का दौरा किया। कांग्रेस के इस जनसंपर्क अभियान के दौरान राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेता, अगले 67 दिनों में 110 जिलों से होकर गुजरेंगे। मुंबई पहुंचने तक कुल 6,700 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने की योजना बनाई गई है।#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi visits Khongjom War Memorial in Thouba, Manipur
— ANI (@ANI) January 14, 2024
He will kick-start 'Bharat Jodo Nyaya Yatra' today. The yatra will cover over 6,700 kilometres over 67 days, going through 110 districts. pic.twitter.com/56IpBIwflq
मणिपुर कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया
मणिपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का इंफाल में गर्मजोशी से स्वागत किया।#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi receives a warm welcome from party leaders and workers as he arrives in Manipur's Imphal
— ANI (@ANI) January 14, 2024
He will kick-start 'Bharat Jodo Nyaya Yatra' from Manipur's Thoubal today. The yatra will cover over 6,700 kilometres over 67 days, going through 110… pic.twitter.com/dq7mDfknjB
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi arrives in Manipur's Imphal
— ANI (@ANI) January 14, 2024
He will kick-start 'Bharat Jodo Nyaya Yatra' from Manipur's Thoubal today. The yatra will cover over 6,700 kilometres over 67 days, going through 110 districts. pic.twitter.com/XBu6kMxpUB
कांग्रेस नेता ने ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय शुरू करने पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा कि 'पार्टी के जो नेता राम मंदिर के मुहूर्त पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें कम से कम पता होना चाहिए कि पंचक की शुरुआत हो गई है और यह 18 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता, लेकिन यह यात्रा पंचक में ही शुरू हो रही है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि भगवान राहुल गांधी और इस यात्रा को अपना आशीर्वाद दें।'भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा का तंज
भाजपा नेता नलिन कोहली ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा राहुल गांधी मणिपुर से अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन बीते 60 सालों को अगर पीएम मोदी के 9-10 सालों से तुलना करें तो कांग्रेस के कितने प्रधानमंत्रियों ने उत्तर पूर्व का दारौ किया? पीएम मोदी बीते नौ सालों में 60 बार वहां जा चुके हैं। मोदी सरकार के मंत्री 400 से ज्यादा दौरे कर चुके हैं। इंटरनेट, हाइवे, एयरपोर्ट, रेलवे का निर्माण तेज रफ्तार से हो रहा है। उत्तर पूर्व में 9 एयरपोर्ट से बढ़कर 17 हो गए हैं। 100 सालों के बाद नगालैंड में दूसरा रेलवे स्टेशन खुला है।#WATCH | Congress leaders leave for Manipur from Delhi.
— ANI (@ANI) January 14, 2024
Bharat Jodo Nyay Yatra, led by Congress leader Rahul Gandhi, will begin from Manipur's Thoubal today. The yatra will cover over 6,700 kilometres over 67 days, going through 110 districts.
(Source: Congress) pic.twitter.com/b7owqI8GrU