फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

ब्रिक्स समिट LIVE: संयुक्त राष्ट्र ने पीएम मोदी के यूएनएससी सुधार के आह्वान का किया समर्थन, क्या कहा?

Sat, 12 Sep 2026 10:32 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 12 Sep 2026 10:32 PM IST
खास बातें

ब्रिक्स समिट LIVE: भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अब सभी विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का आगमन हो चुका है। सारे विदेशी राष्ट्राध्यक्ष बैठक में शामिल होने के लिए भारत मंडपम पहुंचने के साथ ही पीएम मोदी बैठक का संबोधन खत्म हो चुका है। ब्रिक्स शिखर बैठक 2026 से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...

विज्ञापन
BRICS Summit Delhi LIVE Updates China Jinping PM Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam meet glimpse
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:30 PM, 12-Sep-2026

संयुक्त राष्ट्र ने पीएम मोदी के यूएनएससी सुधार के आह्वान का किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार को अब और टाला नहीं जा सकता। दुजारिक ने कहा कि पांच स्थायी सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद की मौजूदा संरचना 21वीं सदी की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करती और संयुक्त राष्ट्र को 2026 की दुनिया के अनुरूप खुद को ढालना होगा।

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की शुरुआती टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दुजारिक ने कहा कि सुरक्षा परिषद और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की बुनियादी जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि यूएनएससी में सुधार को अब और स्थगित नहीं किया जा सकता।

दुजारिक ने एएनआई से कहा, 'अगर आप सुनें कि महासचिव पद संभालने के बाद से क्या कहते आ रहे हैं और सच कहें तो उनसे पहले के महासचिव भी यही कहते रहे हैं कि सुरक्षा परिषद में सुधार की बुनियादी जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र की शांति और सुरक्षा व्यवस्था का केंद्र सुरक्षा परिषद है।'

उन्होंने कहा, 'आज सुरक्षा परिषद जिस तरह पांच स्थायी सदस्यों के साथ बनी हुई है, वह 21वीं सदी की वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करती। चाहे सुरक्षा परिषद हो, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान हों या अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं, उन्हें 1945 की नहीं बल्कि 2026 की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करना चाहिए। अब समय आ गया है कि हम इस संगठन को दुनिया की वास्तविकताओं के अनुरूप ढालें, ताकि यह वास्तव में अधिक प्रतिनिधित्व वाला और प्रभावी बन सके।'
09:04 PM, 12-Sep-2026

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: रात्रिभोज के मेन्यू में क्या-क्या शामिल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए यहां रात्रिभोज का आयोजन किया है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का मेन्यू

स्टार्टर
खंडवी मिल-फॉय
भाप में पकाए गए बेसन के रोल, जिन्हें राई, नारियल और करी पत्ते से तड़का दिया गया है। इसे केसर आम, माइक्रो-ग्रीन्स और दही की ड्रेसिंग के साथ परोसा जाएगा।

खुंब गलौटी
पैन पर हल्के से सेंके गए मुलायम मशरूम कबाब, पुदीने के मोती के साथ। इसे शीर्मल रोटी के ऊपर परोसा जाएगा।

डिनर
पनीर लबाबदार
मुलायम पनीर के टुकड़ों को प्याज और टमाटर की गाढ़ी मसालेदार ग्रेवी में पकाया गया है।

गुच्ची मार्मिक
हिमालयी गुच्ची मशरूम और मुलायम शतावरी को केसर, किशमिश और मामरा बादाम के साथ धीमी आंच पर पकाया गया है।

गाजर-फली पोरियल
गाजर और हरी फली को दक्षिण भारतीय सुगंधित मसालों में सेंककर, हाथ से निकाले गए शुद्ध नारियल तेल में पकाया गया है। इसके ऊपर ताजा कसा हुआ नारियल डाला गया है।

टमाटर बेल्ले सारू
तुअर दाल का हल्का शोरबा, जिसमें ताजे टमाटर और करी पत्ते का स्वाद मिलाया गया है।

बाजरा पुलाव
सुगंधित बासमती चावल और बाजरे को मसालों और मौसमी सुगंधित सामग्री के साथ पकाया गया है।

चुकंदर का रायता
ठंडा दही, चुकंदर और ताजी हरी जड़ी-बूटियों के साथ।

विभिन्न प्रकार की भारतीय रोटियां

मिठाई
पुरानी दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी
मौसमी फलों और हल्की फेंटी हुई क्रीम के साथ कुरकुरी मीठी जलेबी।

शहतूत फिरनी
दूध और चावल से धीमी आंच पर पकाई गई खीर जैसी मिठाई, जिसके ऊपर मीठे शहतूत और सोने की परत सजाई गई है
विज्ञापन
08:43 PM, 12-Sep-2026

भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी समेत ब्रिक्स के नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य वैश्विक नेता भारत मंडपम में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए यहां रात्रिभोज का आयोजन किया है।
08:17 PM, 12-Sep-2026

रात्रिभोज में शामिल होने भारत मंडपम पहुंचे पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत मंडपम में ब्रिक्स नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के लिए पहुंचे।
08:16 PM, 12-Sep-2026

सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्री भारत मंडपम के लिए रवाना

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन राम मेघवाल के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अन्य मंत्री और मुख्यमंत्री बसों से भारत मंडपम के लिए रवाना हुए। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।
07:47 PM, 12-Sep-2026

जिनपिंग के साथ बैठक में पीएम मोदी बोले- सीमा पर शांति जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि मतभेदों को विवाद में नहीं बदलना चाहिए।

दोनों नेताओं ने अगस्त 2025 में तियानजिन में हुई पिछली बैठक के बाद भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में हुई निरंतर प्रगति का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को तीन 'परस्पर' सिद्धांतों- आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित से निर्देशित होना चाहिए।

सीमा पर शांति जरूरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के लगातार विकास का एक आवश्यक आधार है। उन्होंने सीमा से जुड़े मुद्दों पर मौजूदा समझौतों और सहमतियों का दोनों पक्षों द्वारा पालन करने की जरूरत पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने राजनीतिक दृष्टिकोण और दोनों देशों के व्यापक द्विपक्षीय संबंधों तथा दोनों देशों की जनता के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए सीमा विवाद के निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

लोगों के बीच संपर्क और व्यापार बढ़ाने पर जोर
दोनों नेताओं ने लोगों के बीच संबंधों में हुई प्रगति का संज्ञान लिया और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, कारोबारी संपर्क तथा दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही को और बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। इनमें व्यापार में संरचनात्मक असंतुलन और आपूर्ति शृंखला से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। दोनों देशों ने सार्थक और पूर्वानुमान योग्य बाजार पहुंच को सुगम बनाने पर भी जोर दिया।

क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति
दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों तथा विभिन्न चुनौतियों से निपटने के लिए साझा आधार को लगातार व्यापक बनाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए चीन के समर्थन और 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता में उसके योगदान की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
07:29 PM, 12-Sep-2026

ब्रिक्स नेताओं के रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डब्ल्यूएचओ के प्रमुख

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ब्रिक्स में शामिल वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लेने के लिए भारत मंडपम पहुंचे।
07:05 PM, 12-Sep-2026

ब्रिक्स नेताओं के डिनर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए केंद्रीय मंत्री

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में शामिल होने आए वैश्विक नेताओं के लिए कुछ ही देर में रात्रिभोज का आयोजन होगा। इस डिनर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत अन्य मंत्री भारत मंडपम के लिए रवाना हुए। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री एक साथ भारत मंडपम के लिए रवाना हुए।
06:58 PM, 12-Sep-2026

पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म हो गई। इस दौरान जिनपिंग ने कहा कि वे ब्रिक्स देशों के बीच बेहतर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करें। जिनपिंग ने कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे की ताकत से सीख सकते हैं और साझा विकास हासिल कर सकते हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह बात कही।
06:36 PM, 12-Sep-2026

द्विपक्षीय बैठक में जिनपिंग बोले- चीन और भारत एक-दूसरे की ताकत से सीख सकते हैं

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे की ताकत से सीख सकते हैं और साझा विकास की दिशा में मिलकर काम कर सकते हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह बात कही।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed