फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रिक्स समिट LIVE: द्रौपदी मुर्मू से मिले ईरानी राष्ट्रपति, भारत से हथियार खरीदना चाहते हैं इथियोपिया-मलेशिया

Sat, 12 Sep 2026 07:43 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 12 Sep 2026 07:43 AM IST
खास बातें

ब्रिक्स समिट LIVE: भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। इससे पहले इंडोनेशिया, फिलीपींस के अलावा अफ्रीकी देश नाइजीरिया से कई अन्य मेहमान भी भारत पहुंचे। ब्रिक्स शिखर बैठक 2026 से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

विज्ञापन
BRICS Summit Delhi LIVE Updates China Jinping PM Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam meet glimpse
दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

12:11 PM, 12-Sep-2026

जितिन प्रसाद ने किया जिनपिंग का स्वागत

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। जानकारी के मुताबिक, जिनपिंग और पीएम मोदी की आज शाम पौने छह बजे बैठक प्रस्तावित है। 
12:05 PM, 12-Sep-2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले ईरान के राष्ट्रपति

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 
विज्ञापन
11:50 AM, 12-Sep-2026

 दिल्ली में लैंड हुआ जिनपिंग का जहाज

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके आगमन के साथ ही शिखर सम्मेलन में भारत-चीन संबंधों पर भी नजरें टिक गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाद में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस मुलाकात में आपसी संबंधों और साझा हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
 
11:32 AM, 12-Sep-2026

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ पीएम मोदी ने की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट 2026 के इतर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की।
11:29 AM, 12-Sep-2026

इथियोपिया और मलेशिया ने दिखाई भारतीय हथियारों में रुचि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज इथियोपिया और मलेशिया के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों में दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों को नई दिशा देने पर चर्चा हुई। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इथियोपिया और मलेशिया ने भारत के साथ रक्षा सहयोग मजबूत करने के साथ-साथ भारत से रक्षा उपकरणों और हथियारों की खरीद में रुचि जताई। बातचीत में दोनों देशों के सैन्यकर्मियों के संयुक्त प्रशिक्षण और रक्षा क्षेत्र में क्षमता निर्माण पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने भारतीय उद्योग और निवेश का स्वागत किया, जबकि इथियोपिया ने विशेष रूप से भारतीय खनन कंपनियों के लिए अवसरों का स्वागत किया। वहीं, मलेशिया के साथ बातचीत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग और निवेश के अवसरों पर भी चर्चा हुई। इन बैठकों को भारत के रक्षा निर्यात, निवेश और रणनीतिक साझेदारी के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
 
11:07 AM, 12-Sep-2026

इंडियन एयर स्पेस में जिनपिंग के प्लेन ने किया एंटर

जानकारी के मुताबिक, सात साल बाद भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का विमान इंडियन एयर स्पेस में एंटर कर चुका है और वह कुछ ही देर में दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। बताया जा रहा कि ब्रिक्स की बैठकों के इतर प्रधानमंत्री मोदी चीनी राष्ट्रपति के साथ शनिवार शाम 5 बजकर 45 मिनट पर द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:52 AM, 12-Sep-2026

मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की। बैठक में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और क्षेत्रीय सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। ब्रिक्स सम्मेलन के इतर हुई इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार साझा किए।
10:48 AM, 12-Sep-2026

ब्रिक्ट में हिस्सा लेने पहुंचे वियतनाम के पीएम

वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग ब्रिक्स समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचने पर भारत सरकार में नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री ने उनका स्वागत किया। वियतनामी प्रधानमंत्री की भारत यात्रा को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन के दौरान सदस्य और साझेदार देश वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, विकास और आपसी सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत की मेजबानी में हो रहे इस सम्मेलन में वियतनाम की भागीदारी से दोनों देशों के बीच संबंधों और सहयोग को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
10:39 AM, 12-Sep-2026

इथियोपिया के पीएम के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2026  ब्रिक्स समिट से इतर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा आपसी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की। यह मुलाकात ब्रिकस शिखर सम्मेलन के दौरान हुई, जहां सदस्य और साझेदार देश वैश्विक सहयोग, आर्थिक विकास और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
10:13 AM, 12-Sep-2026

रामाफोसा की अदाणी से मुलाकात

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने शनिवार को दिल्ली में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी से मुलाकात की। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स दोनों के मुलाकात की वीडियो जारी की। इसके साथ ही बताया कि यह बैठक 18वें  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर दक्षिण अफ्रीका के कारोबारी संवाद का हिस्सा थी। इसका उद्देश्य दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच व्यापारिक एवं निवेश संबंधों को और मजबूत करना है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed