Assembly Election Live: तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को टिकट
{"_id":"653b38a4d7e7b34b4f0e90e5","slug":"assembly-election-2023-live-updates-5-states-election-mp-chhattisgarh-rajasthan-telangana-mizoram-news-in-hind-2023-10-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election Live: तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 27 Oct 2023 09:09 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 27 Oct 2023 09:09 PM IST
खास बातें
Vidhan Sabha Chunav 2023 News: असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ कांग्रेस ने सांप्रदायिक बयानबाजी का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की तो चुनाव आयोग ने असम सीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:09 PM, 27-Oct-2023
केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन की लोगों से समर्थन देने की अपील
मिजोरम चुनाव पर केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का कहा, हाल ही में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पारित करने की पहल की। पूर्वोत्तर पहले से ही महिला प्रधान अर्थव्यवस्था है इसलिए इस पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए, हमें उम्मीद है कि पूर्वोत्तर भारत, विशेषकर मिजोरम के मतदाता हमारे उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हमें उम्मीद है कि हम निश्चित रूप से चुनाव जीतेंगे।
08:31 PM, 27-Oct-2023
तेलंगाना के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी दलों ने प्रचार प्रचार शुरु कर दिया है। कई दलों ने राज्य की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं आज शुक्रवार को कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन सहित 45 लोगों को टिकट दिया गया है। हैदराबाद शहर के जुबली हिल्स सीट से मोहम्मद अजहरुद्दीन, पूर्व सांसद मधु गौड़ याक्षी को लाल बहादुर नगर सीट, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सामने सिद्दीपेट सीट से पूजाला हरीकृष्णा को मैदान में उतारा गया। के. राजगोपाल रेड्डी को मुनुगोडे, मुरली नाइक को महबूबाबाद और रॉबिन रेड्डी को अंबरपेट से उम्मीदवार बनाया गया।
विज्ञापन
06:38 PM, 27-Oct-2023
तेलंगाना चुनाव: भाजपा छोड़ने के बाद राज गोपाल रेड्डी कांग्रेस में वापस लौटे
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के एक साल से अधिक समय बाद कांग्रेस में लौट आये हैं। रेड्डी ने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस और मुनुगोडे से विधायक पद छोड़ दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर फिर से चुनाव की मांग की लेकिन बीआरएस उम्मीदवार के प्रभाकर रेड्डी से हार गए। तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में पूर्व मंत्री मोत्कुपल्ली नरसिम्हुलु, पूर्व सांसद कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी, पूर्व विधायक येनुगु रविंदर रेड्डी, पूर्व एमएलसी नेथी विद्यासागर, पूर्व एमएलसी संतोष कुमार, पूर्व एमएलसी अकुला ललिता, पूर्व एमएलसी कपिलवई दिलीप कुमार और नीलम मधु कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस ने दावा किया कि भ्रष्ट बीआरएस शासन को लोगों ने खारिज कर दिया है। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
06:06 PM, 27-Oct-2023
जी किशन रेड्डी बोले- हम तो सिर्फ तेलंगाना के लोगों की टीम हैं
तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ताबड़तोड़ रैली कर रही है। वहीं कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री चुनावी दौरे पर हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, एआईएमआईएम कांग्रेस और बीआरएस के लिए ए-टीम है। कांग्रेस और बीआरएस अवसरवादी है। हाल ही में मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा था कि अगर कांग्रेस दिल्ली में जीतती है, तो वह सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज वे भाजपा की आलोचना के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। भाजपा किसी की बी-टीम नहीं, हम तो सिर्फ तेलंगाना लोगों की टीम हैं।
05:40 PM, 27-Oct-2023
मिजोरम के लिए BJP का विजन डॉक्यूमेंट
भाजपा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 'विजन डॉक्यूमेंट 2023' जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा, कई राजनीतिक दल अपने विजन डॉक्यूमेंट, अपने मिशन डॉक्यूमेंट, अपने घोषणापत्र के साथ सामने आते हैं, लेकिन हम उन्हें महज एक कागज का टुकड़ा मात्र मानते हैं। क्योंकि वे इस बारे में निश्चित नहीं हैं कि वे इसे आगे बढ़ाएंगे या नहीं। लेकिन जब भाजपा एक विजन डॉक्यूमेंट लाती है तो यह एक अच्छी तरह से शोध किया गया दस्तावेज है। यह एक ऐसा दस्तावेज है जो हमेशा कार्य करता है।
05:29 PM, 27-Oct-2023
मध्य प्रदेश के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
मध्य प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। 40 स्टार प्रचारकों में पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्षजेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा और अन्य नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:02 PM, 27-Oct-2023
तेलंगाना में चुनावी दौरे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में चुनावी दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीआरएस पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा, 30 नवंबर को तेलंगाना में चुनाव हैं। कांग्रेस और बीआरएस तेलंगाना का विकास नहीं कर सकती। केवल पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही तेलंगाना का विकास कर सकती है। संबोधन के दौरान उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में भाजपा का अगला सीएम पिछड़ी जाति से होगा।
04:57 PM, 27-Oct-2023
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद की सीएम भूपेश बघेल पर तीखी टिप्पणी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को छ्त्तीसगढ़ पहुंचकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, डीएमके जैसे कांग्रेस के सहयोगियों द्वारा सनातन धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई। मुझे समझ नहीं आता कि भूपेश बघेल इस पर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा, भूपेश बघेल कहते हैं कि वह भगवान राम का सम्मान करते हैं और 'राम वन गमन पथ' विकसित कर रहे हैं। लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब डीएमके नेता और तमिलनाडु के सीएम के बेटे सनातन धर्म को डेंगू, तपेदिक और एड्स जैसी बीमारी कहते हैं तो वह चुप क्यों हैं। बता दें छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
04:30 PM, 27-Oct-2023
सीएम केसीआर का जनता से अच्छे चावल देने का वादा
तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने-अपने ढंग से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कई राजनीतिक दल रैली का आयोजन कर रहे हैं। इसी बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर रावत ने पलेयर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रैली में शामिल लोगों से वादा किया कि चुनाव के बाद तेलंगाना के सभी 93 लाख बीपीएल परिवारों को अच्छे चावल उपलब्ध कराए जाएंगे।
03:09 PM, 27-Oct-2023
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से किए कई वादे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गोधन योजना के तहत दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदने की गारंटी की घोषणा की। उन्होंने सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पहले वर्ष में एक टैबलेट या लैपटॉप देने का वादा किया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में लौटी तो सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का कानून पारित करेंगे, ताकि भविष्य में कोई भी सरकार ओपीएस को रोक न सके। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए चिरंजीवी आपदा बीमा के तहत 15 लाख रुपये तक दिए जाने की गारंटी की घोषणा की।