फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election Live: 'कुर्सी की रेस कांग्रेस में हैं', जानिए सीएम पद की दावेदारी पर क्या बोले सिंधिया

Fri, 17 Nov 2023 10:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Nov 2023 10:55 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2023 News: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश में भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने लोगों से वोट करने की अपील की। जिसमें उन्होंने कहा 'बड़ी संख्या में वोट दें। समाज और देश की सुरक्षा के लिए वोट करें। देश के सम्मान, गौरव के लिए वोट करें और राम राज्य के विचार के लिए वोट करें।'
 

विज्ञापन
Assembly Election 2023 Live MP Rajasthan Chhattisgarh Telangana Vidhan Sabha Chunav Polling Results Date News
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

लाइव अपडेट

10:41 PM, 17-Nov-2023
असदुद्दीन ओवैसी ने कही यह बात
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कारवां विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इनको (कांग्रेस और भाजपा) बिल्कुल पसंद नहीं है कि आप नेता बन रहे हैं। ये सिर्फ उन लोगों को पसंद करते हैं जो इनकी चापलूसी करते हैं... मजलिस पार्टी से दुश्मनी करने की एक वजह ये भी है कि हम हैदराबाद से निकलकर उत्तर प्रदेश में जाते हैं... प्रधानमंत्री मोदी गुजरात से निकलकर उत्तर प्रदेश में जाकर दो बार सांसद बन सकते हैं, राहुल गांधी अमेठी की सीट हारकर केरल में जाकर चुनाव जीत सकते हैं और मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं?

बुलडोजर वाले बयान पर ओवैसी का किशन रेड्डी पर हमला
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के बुलडोजर वाले बयान को लेकर उनपर हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि हम पुराने हैदराबाद शहर में घरों को बुलडोजर से गिरा देंगे। किशन रेड्डी याद रखो कि हम यहां ऐसे ही नहीं बैठे हैं, हम इतने कमजोर नहीं हैं कि आप जो चाहोगे, मनमानी करोगे।
04:42 PM, 17-Nov-2023
तेलंगाना में राहुल ने किया बड़ा वादा
एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पंचायती राज के लिए हमने एक निर्णय लिया है, OBC आरक्षण को हम 23% से 42% करने जा रहे हैं। 24,000 नए पंचायत लेवल के नेता तेलंगाना में आएंगे।
विज्ञापन
04:29 PM, 17-Nov-2023
शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में मतदान केंद्र का दौरा किया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में मतदान केंद्र का दौरा किया और कहा कि मतदान चल रहा है, जनता उत्साहित हैं। मैंने देखा कि अगर किसी का एक्सीडेंट हो जा रहा है या किसी प्रकार की दिक्कत है तब भी लोग वोट डालने आ रहे हैं। बुज़ुर्ग लोग, जिन्हें चलने में दिक्कत है वे भी वोट डालने के लिए आ रहे हैं।
03:34 PM, 17-Nov-2023

सीएम पद की दावेदारी पर सिंधिया का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि वह कभी भी सीएम पद की रेस में नहीं रहे हैं ना तो 2013 में, ना 2018 में और ना ही 2023 में। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की रेस चल रही है। सिंधिया ने कहा कि कुर्सी की रेस सिर्फ कांग्रेस में है। 
02:58 PM, 17-Nov-2023

दिग्विजय सिंह ने किया मतदान

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पत्नी अमृता राय समेत किया मतदान। वोट देने के बाद बनाया विजयी निशान
 
02:11 PM, 17-Nov-2023

सीएम बघेल का दावा- छत्तीसगढ़ में एक तरफा मुकाबला, हम 75 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपना वोट डालने से पहले मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 'हम 75 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे और यहां मुकाबला एक तरफा है। छत्तीसगढ़ में कोई मुकाबला ही नहीं है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:23 PM, 17-Nov-2023

सीएम पद को लेकर ये बोले टीएस सिंहदेव

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को कहा कांग्रेस पार्टी संयुक्त नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 70 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि मेरा नाम सीएम पद के लिए कभी भी प्रोजेक्ट नहीं किया गया। हम संयुक्त नेतृत्व के तहत चुनाव लड़ रहे हैं और भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं। कांग्रेस जीतने जा रही है और मेरी प्राथमिकता राज्य के लोगों की भलाई है। 
01:13 PM, 17-Nov-2023

'हर वोट है अहम'

भाजपा सांसद सरोज पांडे ने छत्तीसगढ़ में चल रहे मतदान को लेकर कहा कि प्रत्येक वोट अहम है और यह राज्य के विकास के लिए जरूरी है। 
 
12:26 PM, 17-Nov-2023

तेलंगाना में आज घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी राज्य के लोगों की प्रगति, उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने तेलंगाना के लोगों को दी गयी पार्टी की छह गारंटियां भी गिनायीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में खरगे ने लिखा कांग्रेस पार्टी तेलंगाना के लोगों की प्रगति, उन्हें सामाजिक न्याय दिलाने तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध है।' अपने पोस्ट में खरगे ने बीआरएस सरकार पर कमीशन राज चलाने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को तेलंगाना में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। 
11:30 AM, 17-Nov-2023

कमलनाथ ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

कमलनाथ ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा पुलिस, पैसे और प्रशासन की मदद ले रही है। यही अब उनके साथ हैं। उन्होंने कल पूरे दिन पैसा और शराब बांटी है। पुलिस ने मुझे इसकी वीडियो भेजी है। मैं ये बात रिकॉर्ड पर बोल रहा हूं कि मुरैना के एसपी भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed