फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की रैली: बोले- कांग्रेस से बेईमान व धोखेबाज पार्टी कोई नहीं, राज्य को दलालों-दामादों के हवाले किया

Wed, 25 Sep 2024 01:52 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Sep 2024 01:52 PM IST
खास बातें

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज राज्य में कई दिग्गज नेताओं की रैलियों का आयोजन हो रहा है, जिससे चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है। इस कड़ी में गोहाना में पीएम मोदी रैली है।

विज्ञापन
Haryana Election 2024, PM big rally in Gohana on Sonipat, Modi target 4 Lok Sabha and 22 assembly constituency
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:51 PM, 25-Sep-2024

भाजपा का संकल्प पक्की गारंटी- मोदी

हरियाणा भाजपा का संकल्प पक्की गारंटी होता है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। हरियाणा में भी हर वायदे तेजी से जमीन पर उतरकर रहेंगे। आपके घर तक पहुंचेंगे, इसलिए पांच अक्टूबर को हमारे इन सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना है। लगातार तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाना है।
01:50 PM, 25-Sep-2024

कांग्रेस ने कभी बेटियों की चिंता नहीं की

कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया लेकिन उसे कभी देश की बेटियों की चिंता नहीं हुई। जब मैं आया तब मैंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया, जिससे हरियाणा को फायदा हुआ। पहले 1000 बेटों पर 866 बेटियां थी, लेकिन अब 1000 पर 914 बेटियां हैं। हरियाणा भाजपा नारी शक्ति को और सशक्त करने के लिए और अच्छा काम कर रही है।
विज्ञापन
01:46 PM, 25-Sep-2024

अपने झगड़ों में हरियाणा को बर्बाद करके छोड़ेंगे कांग्रेस- मोदी

मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासित हर राज्य में उनके मुख्यमंत्री झगड़ों में उलझे हुए हैं, उनको जनता की तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है। कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम आपस की लड़ाई में बिजी हैं। तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में भी यहीं हाल हैं। इसलिए हरियाणा को भी बहुत सावधान रहना चाहिए।

गलती से भी कांग्रेस आ गई तो अपने झगड़ों में हरियाणा को बर्बाद करके छोड़ेंगे। यहां पर कांग्रेस में जिस तरह झगड़े बढ़ रहे हैं, पूरा हरियाणा देख रहा है। कांग्रेस को वोट देना यानी हरियाणा के विकास को दांव पर लगाना है।
01:44 PM, 25-Sep-2024
मोदी ने कहा कि आरक्षण का विरोध कांग्रेस के डीएनए में हैं। इसलिए हम देखते हैं कि कांग्रेस के शाही परिवार की चौथी पीढ़ी भी आरक्षण का विरोध कर रही है। इसलिए आपको सावधान रहना है।

भाजपा ने वंचित और पिछड़े समाज को हरियाणा में यहां आगे बढ़ाया है। हमारे ओबीसी वर्ग से आने वाले नायब सैनी को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया। नायब सैनी एक किसान-मजदूर का बेटा है। इनके दरवाजे लोगों के लिए चौबीस घंटों के लिए खुले रहते हैं। कांग्रेस सरकार अस्थिरता के लिए भी जानी जाती है।
01:41 PM, 25-Sep-2024

मोदी बोले- कांग्रेस ने दलितों के साथ अन्याय किया

मोदी ने कहा कि कांग्रेस दलितों, पिछड़ों, शोषितों के साथ भी धोखा किया है। आजकल कांग्रेस के भीतर सिर-फुटौव्वल हो रही है, ये पुराने पापों का ही परिणाम है। 2014 में जब हुड्डा जी यहां सीएम हुआ करते थे, तब ऐसा कोई साल नहीं था जब दलितों के साथ अन्याय नहीं हुआ। अनेक दलितों के साथ अन्याय हुआ। हर कोई जानता था कि दलितों के खिलाफ कांग्रेस खाद-पानी देती है।

आज हरियाणा का दलित समाज एक बार फिर हरियाणा के अंदर कांग्रेस का जो ड्रामा चल रहा है उसे देख रहा है। कांग्रेस ने हमेशा ही गरीब और पिछड़ों को विकास से बाहर रखा है। जब-जब कांग्रेस सरकार से दूर रही है तब-तब गरीबों को उनका हक मिला है, जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है गरीबों और दलितों का हक छीना गया है।
01:40 PM, 25-Sep-2024

धारा 370 वापस लाना चाहती है कांग्रेस- मोदी

मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इनके साथियों को जम्मू कश्मीर में शांति पसंद नहीं हैं। कांग्रेस फिर से धारा 370 वापस लाना चाहती है। आतंक और अलगाववाद को फिर से हवा देना चाहती है। ऐसी कांग्रेस को आप हरियाणा के लोग सबक सिखाएंगे, ये मुझे पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:39 PM, 25-Sep-2024

हरियाणा भारत की मेडल फैक्ट्री-मोदी

मोदी ने कहा कि हरियाणा भारत की मेडल फैक्ट्री भी है। पेरिस ओलिंपिक में कई मेडल हरियाणा आए हैं। वह हरियाणा के ही हैं। 2038 में हम कोशिश कर रहे हैं कि पेरिस ओलिंपिक भारत में हों। हरियाणा भाजपा ने घोषणा की है कि हर जिले में ओलिंपिक खेलों की नर्सरी बनाएंगे। हरियाणा के बेटे और बेटियां दुनिया भर में जाकर मेडल लाए। उनकी मदद भाजपा सरकार कर रही है।
 
कहा कि मोहन लाल बड़ौली के रहते यहां के विकास की गति तेज होना तय है। सोनीपत की ये धरती उन वीर जवानों की भी धरती है, जिन्होंने हिमालय की चोटियों पर रहकर देश की रक्षा की है। हरियाणा की माताओं की अनेक संतानें हैं उन्होंने जम्मू कश्मीर में हालात को सामान्य बनाने में मदद की। हरियाणा के वीर बेटों ने अनेकों जख्म अपने शरीर पर खाए हैं।
01:38 PM, 25-Sep-2024

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाएगी भाजपा- मोदी

मोदी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह कोरी घोषणाएं नहीं कर रही है। वह जमीन पर किसानों के लिए बारीकी से काम कर रही है। हरियाणा के किसान हों या युवा उनका भविष्य भाजपा सरकार मे ही सुरक्षित है। बीते दस साल में हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। हमारे मुख्यसमंत्री पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे।

हरियाणा में एक बार फिर भाजपा की सरकार आते ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाएगी। सोनीपत, पानीपत की ये पूरी बेल्ट अवसरों से भरी है। यहां पर हो रहे विकास कार्य पूरे क्षेत्र को आधुनिक पहचान दे रहे हैं। भाजपा सरकार ने सोनीपत तक मेट्रो विस्तार की मंजूरी दी है। नए हाईवे बनवाए हैं, इस मामले में यह क्षेत्र सबसे विकसित हो रहा है।
01:33 PM, 25-Sep-2024

हरियाणा के किसानों को बेहतर मिलेंगे दाम- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारत के तिलहन किसानों के लिए भी बड़ा फैसला किया है, विदेश से आयात होने वाले तेल पर हमने टैक्स बढ़ा दिया है। कोशिश यही है कि भारत के तिलहन किसानों की ज्यादा से ज्यादा खरीद हो। अब जैसे सूरजमुखी के आयात के पर पहले टैक्स नहीं था, अब बीस प्रतिशत टैक्स लगाया है। इससे हरियाणा के ऐसे किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे।
01:32 PM, 25-Sep-2024

मोदी की सादगी के कायल हुए लोग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोहना की रैली में आए एक लड़के के हाथ में अपना चित्र देखा तो तुरंत कहा:- बेटे आप मेरा चित्र बनाकर लाए हो, ये मुझे दे देना, चित्र के पीछे अपना नाम और पता लिख देना, मैं आपको चट्ठी लिखूंगा, धन्यवाद बहुत अच्छा चित्र बनाया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed