फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Nikay Chunav Result निकाय चुनावों में भाजपा के सिर सजा ताज, अंबाला-पंचकूला और सोनीपत में जीत

Wed, 13 May 2026 04:28 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 13 May 2026 04:28 PM IST
खास बातें

Haryana Nagar Nikay Chunav Result Live Updates in Hindi: हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। जानें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Haryana Nikay Chunav Result 2026 Live Vote Counting Percentage Bjp vs Congress News in Hindi
अंबाला में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी जीतीं - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

02:43 PM, 13-May-2026

पंचकूला में भी भाजपा की जीत

पंचकूला मेयर पद के चुनाव में भाजपा के श्याम लाल बंसल जीत चुके हैं। इस तरह से भाजपा ने पंचकूला-सोनीपत और अंबाला सीट पर जीत हासिल की है।  
02:09 PM, 13-May-2026

सीएम नायब सैनी-जनता का विश्वास हम पर बढ़ा

निकाय चुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुशी जताई है। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता का विश्वास केंद्र और हरियाणा सरकार पर बढ़ा है। आज का निकाय चुनावों का परिणाम उसी विश्वास का प्रतीक है। आज हरियाणा में तीनों मेयर भाजपा के उम्मीदवार बनने जा रहे हैं। रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में भी हमको बड़े मार्जिन से जीत मिली है। विपक्ष के ऊपर अब जनता को विश्वास नहीं रहा, वो केवल झूठ की राजनीति करते हैं। विपक्ष बताएं कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं लेने दिया, किसानों के लिए भी विपक्ष ने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब को गरीबी से निकालने का कार्य केंद्र सरकार ने किया। पूरे विश्व में भारत का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा हैं।
विज्ञापन
01:40 PM, 13-May-2026

अंबाला में भाजपा मेयर पद पर जीती

अंबाला में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की प्रत्याशी कुलविंदर कौर को 21000 मतों से हराया है। वही नगर निगम के 20 वार्डों में तीन वार्डों में कांग्रेस, एक में आजाद प्रत्याशी तो 16 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज कराई है।
01:36 PM, 13-May-2026

रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा की विनीता पिप्पल ने बड़ी जीत दर्ज की है। विनीता पिप्पल ने कांग्रेस प्रत्याशी नेहारिका को 21,455 वोटों के बड़े अंतर से हराया। अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। विनीता पिप्पल को कुल 44,521 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की नेहारिका को 23,066 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मीनू डहीनवाल तीसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें 3,103 वोट मिले। वहीं आशा को 1,851, दीपिका पवार को 948 और शकुंतला भांडोरिया को 552 वोट मिले। नोटा के पक्ष में भी 1,049 मतदाताओं ने मतदान किया।


 
12:25 PM, 13-May-2026

पंचकूला के नतीजे

पंचकूला वार्ड नंबर 6 से भाजपा के पार्थ गुप्ता 866 मतों से विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 8 से भाजपा के राज कुमार जैन 948 मतों से विजयी हुए हैं। वार्ड नंबर 9 से भाजपा के हरेंद्र मलिक 1623 मतों से जीते और वार्ड नंबर 10 से भाजपा के शेखर 59 मतों से विजयी हुए।
11:57 AM, 13-May-2026

पंचकूला में वार्डवार परिणाम

वार्ड 1: भाजपा की परमजीत कौर ने 3329 वोट हासिल कर 1978 वोटों के बड़े अंतर से बढ़त बनाई है।
वार्ड 2: भाजपा की चारू चौधरी 2441 वोट लेकर 1554 वोटों की लीड के साथ आगे हैं।
वार्ड 3: भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 1779 वोटों के साथ 931 की लीड बनाए हुए हैं।
वार्ड 4: भाजपा के हितेश भारत ने 2693 वोट प्राप्त किए हैं और उनकी लीड का अंतर 1878 है।
वार्ड 5: जय कुमार कौशिक (भाजपा) ने 2398 वोट हासिल कर 1255 वोटों की बढ़त बनाई है।
वार्ड 6: भाजपा के पंकज गुप्ता 1981 वोट लेकर 892 वोटों से आगे चल रहे हैं।
वार्ड 7: इस वार्ड में मुकाबला काफी करीब है, जहां निर्दलीय प्रेम कुमार 1195 वोट लेकर मात्र 129 वोटों की लीड पर हैं।
वार्ड 8: भाजपा के राज कुमार जैन ने 2038 वोट पाकर 948 वोटों की बढ़त बनाई है।
वार्ड 9: भाजपा के हरेंद्र मलिक 2966 वोटों के साथ 1623 की मजबूत लीड पर हैं।
वार्ड 10: इनेलो के अंकुश कुमार 1165 वोट लेकर 152 वोटों के मामूली अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:36 AM, 13-May-2026

सांपला पालिका में 10 वार्ड निर्दलीयों ने जीते

सांपला नगर पालिका के 16 वार्ड में से 10 निर्दलीय तो 6 भाजपा प्रत्याशी जीते
11:35 AM, 13-May-2026

मंत्री विपुल गोयल निकाय चुनाव में जीत पर जताई खुशी

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री और राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को नायब सिंह सैनी के कार्यों की जीत बताया है।

मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि पिछले सवा साल में प्रदेश में कराए गए कार्यों पर जनता ने मुहर लगा दी है। विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों पर कहा कि तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़ने वाली पार्टी सरकार बना लेती है वहां वोट चोरी नहीं हुई लेकिन जहां-जहां भाजपा की सरकार बनती है वहां विपक्ष यानी कांग्रेस वोट चोरी पर के आरोप लगाती है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का रटा-रटाया श्लोक बोलती है। 

11:25 AM, 13-May-2026

पंचकूला में कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया वोट चोरी का आरोप

पंचकूला निगम चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों ने वोट चोरी के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और समर्थकों ने गड़बड़ी की आशंका जताई है। सुधा भारद्वाज ने काउंटिंग रुकवा दी है। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार ने भी यही आशंका जताई। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंगला ने वोट चोरी के आरोप  लगाए। 


 
11:20 AM, 13-May-2026

सोनीपत मेयर पद पर जीती भाजपा

सोनीपत में भाजपा के राजीव जैन मेयर चुनाव जीत गए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed